Dehradun
सहिया, देहरादून में प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मंडी मैदान सहिया, देहरादून में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि चकराता, जौनसार बावर ऐतिहासिक भूमि है। यहां का इतिहास विराट है। यह क्षेत्र विकास के साथ विरासत, संस्कार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इस भूमि को महासु महाराज का आशिर्वाद प्राप्त है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया है। देश के साथ ही राज्य के लोगों में उत्साह और समर्थन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने सांसद के तौर पर क्षेत्र की अनेक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र में माला राज्यलक्ष्मी शाह टिहरी लोकसभा क्षेत्र की आवाज़ को उठाने का काम करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनसार बावर का क्षेत्र नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। चकराता, को बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य जारी हैं। चकराता टाउनशिप को बसाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके बनने से कालसी चकराता, एवं पूरे जौनसार बावर के 40 गांव को विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर की विभिन्न सड़को , पेयजल योजनाओ के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने सबको भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी विकास योजनाएं, चकराता क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगी, उन्हें अति शीघ्र स्वीकृत करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देवभूमि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा जौनसार बावर में होने वाले अनेको कार्यक्रम में, वो व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित होते हैं। जौनसार बावर क्षेत्र में आने के लिए हमेशा उत्सुकता रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को सबने मिलकर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजय बनाकर मोदी को पुनःप्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि हमने विकास के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए बदलाव और विकास कार्य किसी से छुपे नहीं हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के काम जारी है। देश के अंदर रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़े है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए मातृशक्ति उत्सव में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनती महिलाओं से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। राज्य की महिलाएं खुद आगे बढ़ने के साथ दूसरो को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। हमारी मातृशक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य में अपनी भागीदारी निभा रही है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज राज्य के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 सालों में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर में धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए काम कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम बनाने का काम जारी है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां समान नागरिक विधेयक पास हो गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार निरंतर नई कीर्तिमान हासिल कर रही है। यह सब जनता के वोट की ताकत है कि उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में परिवारवाद की राजनीति को बढ़ाया है। 60 वर्षों तक एक पार्टी के एक ही परिवार के शासन ने भारत को पीछे धकेला है। कांग्रेसियों को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है। देश में बड़े से बड़े घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। कांग्रेस के लोगों के तीन ही मित्र रहे हैं। जिसमें तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, काली कमाई है। कांग्रेस को समाज हित से कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, भाजपा नेता राम शरण नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Uttarakhand
उत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मानकों पर खरे न उतरने वाले संस्थानों को किया जाएगा चिन्हित
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में त्वरित निकासी की तैयारियों का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए।
विभागों के बीच समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से पूरा होगा ऑडिट
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की जाए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत बिन्द्रा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, डीजी अभिसूचना और सुरक्षा अभिनव कुमार, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और अपर सचिव तृप्ति भट्ट मौजूद थे।
Uttarakhand
कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी

चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी
सीएम धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार, प्रशासन एवं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है तथा सभी तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारु रूप से संचालित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा के साथ-साथ हेमकुंट साहिब यात्रा भी सुचारु रूप से संचालित हो रही है। चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंट साहिब यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार अधिक दर्ज की गई है।

सिख गुरुओं द्वारा स्थापित तीन प्रमुख पवित्र स्थल
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सिख गुरुओं द्वारा स्थापित तीन प्रमुख पवित्र स्थल—हेमकुंट साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब—स्थित हैं, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि सभी का सम्मान करना देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के अनुरूप यहां आने वाले सभी लोगों का स्वागत एवं सत्कार किया जाता है।
समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास न करें
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों से अपील की कि वे समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने मिल-जुलकर देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रामक और भड़काऊ खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संवाद और सौहार्द से ही संभव है समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सभी धार्मिक स्थल आस्था, श्रद्धा और प्रेरणा के केंद्र हैं, जहां से समाज को सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट रुख है कि देवभूमि उत्तराखण्ड में ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचे या किसी धर्म एवं आस्था को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि संवाद, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण के माध्यम से ही सभी समस्याओं का समाधान संभव है।
Accident
Dehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला

Dehradun Accident News Today City Bus Crushes Five Workers
राजधानी देहरादून से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी से राजपुर की ओर जा रही एक सिटी बस ने सड़क किनारे मौजूद मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक दौरा पड़ने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
इस घटना को लेकर देहरादून पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा चालक की स्वास्थ्य समस्या के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।
Breaking Update
- सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
- सभी घायल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती
- ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
- आईएसबीटी से राजपुर जा रही थी बस
- पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद
- हादसे के कारणों की जांच जारी
Cricket10 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Accident12 hours agoDehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
Business13 hours agoAdvit Jewels Ltd IPO: संपूर्ण विश्लेषण, जीएमपी, वित्तीय स्थिति और क्या आपको निवेश करना चाहिए?
Uttarakhand9 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Business13 hours agoCSM Technologies IPO: डेट, प्राइस बैंड, फाइनेंशियल और पूरी एनालिसिस
Uttarakhand9 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Uttarakhand12 hours agoमुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण , विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा….
Uttarakhand9 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..






































