Kotdwar
अंकिता भंडारी हत्याकांड: आज कोटद्वार एडीजे कोर्ट सुनाएगी फैसला, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात…

कोटद्वार: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आज कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा। इस फैसले पर न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
अदालत में शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से भारी पुलिस बल मंगवाया है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी से भी अतिरिक्त जवानों को कोटद्वार भेजा गया है। डेढ़ कंपनी पीएसी की तैनाती के साथ अदालत परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:
कोतवाल रमेश तनवार ने जानकारी दी कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अदालत परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस के बीच कई दौर की बैठकें और मॉक ड्रिल की जा चुकी हैं। बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती से हालात पर नजर रखी जा रही है।
अब तक का घटनाक्रम:
19 सितंबर 2022: अंकिता भंडारी की हत्या का मामला सामने आया।
30 जनवरी 2023: एडीजे कोर्ट में सुनवाई शुरू।
500 पन्नों का चार्जशीट दाखिल, SIT ने 97 गवाह बनाए।
47 अहम गवाहों की अदालत में गवाही कराई गई।
28 मार्च 2023: अभियोजन पक्ष की गवाही शुरू हुई।
19 मई 2025: दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई।
आरोपी:
पुलकित आर्य (वनंत्रा रिज़ॉर्ट मालिक)
सौरभ भास्कर (कर्मचारी)
अंकित गुप्ता (कर्मचारी)
तीनों पर अंकिता भंडारी की हत्या का आरोप है। जनता में इस मामले को लेकर जबरदस्त आक्रोश रहा है। कोटद्वार, पौड़ी, ऋषिकेश और देहरादून समेत कई शहरों में लगातार न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन होते रहे हैं।
फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा
अदालत के इस फैसले से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है, बल्कि यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर भी एक बड़ा संदेश देगा।
#AnkitaBhandariMurderCase #KotdwarADJCourtVerdict #PulkitAry Trial #UttarakhandJusticeSystem #CourtSecurityArrangements
Kotdwar
KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुख्य बिंदु
KOTDWAR RAPE CASE: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहाँ पर एक नाबालिग की गुमशुदगी ने ऐसे राज खोले हैं जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाए. नब्लिग़ ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- रिश्ते हुए शर्मसार , पिता ने बेटी को ही बना दिया हवस का शिकार |
पीड़िता की माँ ने कोतवाली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, कोटद्वार कोतवाली में 6 फरवरी को एक महिला ने उसकी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पीड़िता की माँ ने बताया था कि उसकी बेटी 6 फरवरी की सुबह 7 बजे से घर से लापता हो गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन के निर्देश दिए.
पुलिस को CCTV से मिले अहम सुराग, नाबालिग सकुशल बरामद
पुलिस ने मामले की छानबीन के करते हुए CCTV फुटेज खंगाले जिस से अहम् सुराग हाथ लगे. पीडिता अपनी नानी के घर बीएल रोड चली गई थी. पुलिस जब नानी के घर पहुंची तो नानी ने बताया कि बच्ची बहुत दरी हुई थी. उसने अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया था. नानी ने उसे सिगड़ी क्षेत्र में किसी परिचित के घर छोड़ दिया था.
ये भी पढ़ें- रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण
KOTDWAR RAPE CASE, पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
पुलिस ने बच्ची को सकुशल अपने कब्जे में लेकर जब पूछताछ की तो उसका बयान रोंगटे खड़े कर देने वाला था. बच्ची ने बताया कि 5 फरवरी की रात सोते समय उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिससे डरकर सुबह बच्ची घर से भाग निकली.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी पर BNS और POCSO अधिनियम के तहत मुकादम दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी 7 फरवरी को नजीमाबाद रोड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Kotdwar
कोटद्वार: 30 साल पुरानी दुकान के नाम ‘बाबा’ को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति, वीडियो वायरल

Kotdwar: विशेष समुदाय की दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति
मुख्य बिंदु
कोटद्वार (Kotdwar): उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक विशेष समुदाय की कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर मामला तनाव पूर्ण हो गया. कुछ युवकों ने दुकान दार से नाम बदलने के लिए कहा. मामले में पहले नोकझोंक हुई जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया. जिसका बिदो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें_ चारधाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश बैन को लेकर गरमाया माहौल, बीकेटीसी अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
कोटद्वार में विशेष समुदाय की दुकान का नाम बाबा रखने से विवाद
वायरल विडियो में कुछ युवक दुकान दार से तीखे तेवरों में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि दुकान का नाम बाबा रखने का अधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है. इसलिए दुकान दार अपनी दुकान का नाम बदल दे, इस पर दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. लेकिन ये मामला यहीं नहीं थमा विवाद बड़ा और हाथापाई शुरू होने लगी. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की.
30 सालों से इसी नाम से चल रही दुकान
बता दें कि कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक दुकान “बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेण्टर” के नाम से चल रही है. दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. जिस पर बजरंग दल के कुछ लोगों ने आपति जताई और दुकानदार से नाम बदलने के लिए कहा. बजरंग दल के लोगों का कहना था कि बाबा नाम हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ है, इसलिए ये नाम रखने का विशेषाधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां से लौट गए. पूरे क्षेत्र में घटना के बाद से सनसनी मची हुई है. वहीँ इस मामले पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने कहा कि-
इस मामले की जांच की जा रही है. किसी भी व्यक्ति या संगठन को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जो भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
-प्रदीप नेगी, कोतवाली प्रभारी-
Kotdwar
डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला

Kotdwar: जयहरीखाल विकासखंड में गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला
कोटद्वार (Kotdwar): उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमले से पूरे प्रदेश भर में दहशत का माहौल है। ऐसी ही एक झकझोर कर रख देने वाली खबर कोटद्वार से सामने आई है। जहाँ पर शनिवार शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया।
मुख्य बिंदु
आँगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के कोटद्वार के निकट विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में डेढ़ वर्षीय यशिका अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए गुलदार ने पल भर में बच्ची पर हमला कर उसे उठाकर जंगल की ओर गया।
ये भी पढ़ें – गुलदार ने मवेशियों को बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों को ही बना लिया बंधक, कई घंटे तक नहीं छोड़ा
कई घंटों की तलाश के बाद जंगल से मिला शव
घटना होते ही, माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद, ग्रामीणों ने आनन-फानन में जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद बच्ची का पता नहीं चल सका। जिसके बाद रात करीब नौ बजे, घर से काफी दूरी पर जंगल क्षेत्र में बच्ची का शव गंभीर अवस्था में बरामद हुआ।
परिवार में मातम, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, सूचना मिलते ही लैंसडौन वन प्रभाग के वनकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, वन विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Cricket7 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket9 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
Cricket18 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Champawat8 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
Accident8 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Rudraprayag4 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
big news7 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Accident7 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल









































