Accident
चम्पावत: बिरगुल में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों सहित 10 महिलाएं घायल…5 गंभीर।

चम्पावत – चम्पावत जिले के रीठासाहिब धुंनाघाट मार्ग में भिंगराड़ा मेले से लधोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन यूके03TA0043 बिरगुल के पास अनियंत्रित होकर शाम 5:00 बजे के आसपास लगभग 30 मी गहरी खाई में जा गिरी…जिसमें 2 बच्चो सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं वाहन में बच्चों सहित 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं सभी लोग भिंगराड़ा मेला देख कर खुशी खुशी वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे..इसी बीच दुर्घटना यह हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। 108 व निजी वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया..जहां चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सोनाली मंडल के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों ने सभी घायलों का उपचार किया गया। डॉ सोनाली मंडल ने बताया सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें से पांच घायलों को गंभीर चोट है जिनका एक्सरे किया जा रहा है। सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना।

कोतवाल नेगी ने बताया दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण होना संभव है जिसकी जांच की जाएगी। अगर चालक की गलती पाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वाहन को गिरीश बोहरा चला रहा था कोतवाल नेगी ने बताया घायलों में रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय पूरन सिंह (40) ,ममता देवी पत्नी नारायण (40), हीरा देवी पत्नी नारायण सिंह ( 50 ) ,आरती अधिकारी पुत्री पूरन सिंह( 20), संगीता अधिकारी पुत्री नारायण सिंह उम्र 19 वर्ष, जानकी देवी पत्नी महेश सिंह उम्र 30 वर्ष, अर्पित पुत्र महेश सिंह उम्र 8 वर्ष, हेमा देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 50 वर्ष ,तनुजा पुत्री पूरन सिंह उम्र 18 वर्ष ,हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष, ऋतिक उम्र 8 वर्ष पुत्र मदन सिंह , रंजना पुत्री सुंदर सिंह उम्र 24 वर्ष घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है वहीं वाहन चालक गिरीश बोहरा उम्र 38 वर्ष पुत्र भवान सिंह का खेतीखान में उपचार चल रहा है और अंशु उम्र 10 वर्ष पुत्र महेश सिंह का लधोली में उपचार कर घर भेज दिया गया है। वाहन में कुल 14 यात्री सवार थे।

वही सुरेश सिंह ने बताया एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी सिर्फ पाटी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची अन्य एंबुलेंस नहीं पहुंची प्राइवेट वाहनों के जरिए घायलों को लोहाघाट लाया गया कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय का चिकित्सा स्टाफ अलर्ट मोड पर नजर आया चिकित्सा स्टाफ ने सभी घायलों का तत्परता से उपचार किया गया।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत

पंतनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत
RUDRAPUR ACCIDENT: रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Table of Contents
तेज रफ्तार डम्पर ने ली जान
दरअसल, ये घटना ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र स्थित दरऊ चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के रहने वाले थे। दोनों पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान टूटी सांसें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन, मोहन स्वरूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच जारी, क्षेत्र में शोक का माहौल
इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय लागू करने की मांग की है।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में पलटी भारत-नेपाल मैत्री बस, मासूम बच्ची समेत 65 लोग थे सवार…

RUDRAPUR BUS ACCIDENT: भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, मासूम समेत कई घायल
RUDRAPUR BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में एक माह की मासूम बच्ची सहित कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
खेत में पलटी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
दरअसल, ये हादसा सुबह करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ। बस में चालक दल सहित कुल 65 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के डांग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इसी बीच, बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। परिणामस्वरूप बस सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए यात्री
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कुल 9 लोग घायल पाए गए, जिनमें एक माह की बच्ची नव्या भी शामिल है, जबकि 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें – Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
गंभीर घायलों को किया गया रेफर
इसके अलावा, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों—जया भूटा और धनश्री नेपाल—को बेहतर इलाज के लिए रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद बाकी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया और उन्हें आगे भेजने के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की जा रही है।
हादसे की वजह और यातायात व्यवस्था
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना और बारिश के चलते फिसलन को माना जा रहा है। फिलहाल, प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही हाईवे पर यातायात सामान्य बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Haridwar
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण बस हादसा: बारातियों से भरी बस और रोडवेज की टक्कर, 15 घायल
HARIDWAR BUS ACCIDENT: बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल
HARIDWAR BUS ACCIDENT: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ गांव के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां बारातियों से भरी बस और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जबकि दो यात्री बस में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर बारातियों की बस दुर्घटनाग्रस्त
दरअसल, ये हादसा उस वक़्त हुआ जब देहरादून से लौट रही बारातियों की प्राइवेट बस सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा, जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन, बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया
वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें बस में फंसे दो यात्रियों को लोहे को काटकर बाहर निकाला गया। साथ ही, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें – NAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
बारात से लौट रहे थे यात्री, कई घायल अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बाराती थे, जो देहरादून से निकाह समारोह के बाद नजीबाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 10 से 15 लोग घायल हुए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई।
पुलिस जांच में जुटी, यातायात बहाल
फिलहाल, पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें लापरवाही और तेज रफ्तार की आशंका जताई जा रही है। साथ ही, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Cricket12 hours agoकौन है लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार मुकुल चौधरी , पढ़ें उनकी विस्तृत जीवनी…
Cricket13 hours agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026
Cricket8 hours agoPBKS vs SRH Dream11 Prediction Match 17 IPL 2026 : जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Cricket14 hours agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Dehradun9 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
big news12 hours agoहल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं
big news8 hours agoकृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी






































