Maharastra
मुख्यमंत्री धामी का महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों ने किया भव्य स्वागत !

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए मुंबई का दौरा किया। मुंबई पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
भव्य स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी को फूलों की माला पहनाकर और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वागत उनके लिए बहुत आत्मीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों और भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके इस स्नेह और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अपनी शुभकामनाएं भी दीं और राज्य के विकास की दिशा में अपने योगदान के प्रति आशावाद व्यक्त किया।
#PushkarSinghDhami, #MaharashtraSwearinginCeremony, #BJPWorkers, #UttarakhandMigrants, #GrandWelcome
Breakingnews
नहीं रहे महाराष्ट्र के Deputy CM अजित पवार, विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
मुख्य बिंदु
Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर समाने आ रही है। जहाँ पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हड़कंप मच गया है और घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
बारामती में चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त (Ajit Pawar plane crash)
अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहे थे जब उनका चार्टर विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये हादसा सुबह के समय हुआ और बचाव-राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- रूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कम से कम 5 अन्य लोग मारे गए हैं। साथ ही विमान में सवार अन्य लोगों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है और अभी तक सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।
मौके पर रहत बचाव कार्य जारी
घटना के बाद पुलिस, दमकल और मेडिकल टीमें पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं और राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तरों से प्रतिक्रिया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला
Crime
निक्की-जैसी’ वारदात फिर! महाराष्ट्र में पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या, बेटी ने खोली पोल

नवी मुंबई (उरण)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में पत्नी को जलाकर मारने की घटना के बाद अब महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण क्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को शक के चलते जिंदा जला डाला। दर्दनाक बात यह है कि आरोपी ने अपनी 7 साल की बेटी के सामने यह जघन्य वारदात अंजाम दी, और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ दी।
पहले हाथ-पांव बांधे, फिर केरोसिन डालकर लगा दी आग
घटना 25 अगस्त की सुबह उरण के पगोटेगांव में हुई। आरोपी राजकुमार रामशिरोमणि साहू को अपनी पत्नी जगरानी साहू पर विवाहेतर संबंध होने का संदेह था। पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार ने जगरानी को पहले कमरे में बंद किया, फिर उसके हाथ-पांव बांध दिए और केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया।
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गढ़ी आत्महत्या की कहानी, लेकिन बच्ची ने खोल दी सच्चाई
वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने खुद को आग लगाई और वह उस समय घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत मानते हुए केस दर्ज किया।
लेकिन वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी के अनुसार, जब गहनता से जांच की गई, तो आरोपी की कहानी में विसंगतियां पाई गईं।
सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब पुलिस ने सात साल की मासूम बेटी से पूछताछ की। उसने साफ कहा, “पापा ने मम्मी को आग लगाई।” यही नहीं, सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी को घटना के बाद घर से भागते देखा गया।
हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, और बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी ने कहा यह स्पष्ट रूप से घरेलू हिंसा और बर्बरता का मामला है। आरोपी ने सोच-समझकर हत्या की और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। आगे की जांच जारी है।”
बच्ची की बहादुरी बनी अहम गवाही
इस घटना में जहां एक तरफ महिला की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर दिया, वहीं मासूम बेटी की बहादुरी ने इंसाफ की राह खोली। उसने सच बोलने की हिम्मत दिखाई, जो इस केस का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।
Cricket
IND vs ENG : इंग्लैंड की पारी समाप्त , भारत को दिया 249 रनों का लक्ष्य….

नागपुर : भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 249 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने 47.4 ओवरों में 248 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जोस बटलर और जैकब बेथेल ने अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया।
इंग्लैंड की पारी में फिलिप साल्ट ने 43 रनों की पारी खेली, जबकि बटलर ने 52 रन बनाए। बेथेल ने 51 रनों का योगदान दिया और डकेट ने 32 रन बनाए। अंत में जोफ्रा आर्चर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 248 रनों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की।

भारत के लिए हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। हर्षित राणा ने 7 ओवर फेंके और 53 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 9 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला, जिससे भारत ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को तोड़ा।
अब भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य मिलेगा। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को मुश्किल में डालने की पूरी कोशिश की, और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस लक्ष्य का पीछा कैसे करता है।
#EnglandVsIndia #EnglandTarget249 #ButlerAndBethell #HarshitRana #RavindraJadeja #CricketNews #IndiaVsEngland #ODICricket #CricketUpdates #INDvsENG
Cricket11 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news11 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
big news8 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Ramnagar10 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Breakingnews4 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
big news9 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट
big news5 hours ago16 फरवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन घेराव, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दर्ज करेगी विरोध












































