Breakingnews
माटी के कलाकार दीपावली और करवा चौथ पर अपने हुनर से चीन को दे रहे टक्कर, चिकनी मिट्टी व अन्य सुविधाओं का अभाव बड़ी चनौती।

रुद्रपुर – इन दिनों माटी के कलाकार दीपावली और करवा चौथ के लिए दिए और सजावट का सामान बना रहे हैं। यह लोग अपने हुनर से चीन को टक्कर देने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बढ़ती महंगाई, चिकनी मिट्टी की कमी और अन्य सुविधाओं का अभाव उनके लिए एक बड़ी समस्या बनकर सामने आया है।
करवा चौथ और दीपावली आने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। इसलिए कुम्हार दिए और अन्य सामान बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। तैयार सामान पर रंगो की कलाकारी करके इन्हें आकर्षक रूप दिया जा रहा है। दिवाली का कुम्हार पूरे साल इंतजार करते हैं लेकिन त्यौहार पास होने के बाद भी माटी के यह कलाकार ज्यादा खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। दिनेशपुर के हरिदास इसकी कई वजह बताते हैं। मिट्टी के दीए बनाने के लिए चिकनी मिट्टी की जरूरत होती है, लेकिन अब चिकनी मिट्टी इनको आसानी से नहीं मिल पाती है।

समय के साथ कुम्हार अपडेट जरूर हुए हैं, अब वह हाथ से चलने वाले चाक की बजाय इलेक्ट्रॉनिक चाक का उपयोग करने लगे हैं लेकिन इस कारण उनका बिजली का बिल भी ज्यादा आने लगा है। इतना ही नहीं मिट्टी के समान को पकाने के लिए प्रयोग होने वाला महंगा ईंधन भी उनकी परेशानी का कारण बना हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल दीए और अन्य सामान बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ी है लेकिन उस अनुपात में मिट्टी के सामान की कीमतें नहीं बढ़ी है ।यही कारण है कि बढ़ती महंगाई भी इन कलाकारों की आर्थिक तरक्की में रोड़ा बनी हुई है। यह लोग भी सुविधाएं पाने के लिए सरकार की तरफ टकटकी लगाए हुए है।

Breakingnews
इंडिया vs न्यूजीलैंड दूसरा वनडे ,पढ़े पिच रिपोर्ट, संभवित XI, और भविष्यवाणी..

🏏 इंडिया vs न्यूजीलैंड दूसरा वनडे (Ind vs NZ 2nd ODI) – पूरा मैच प्रीव्यू
Ind vs NZ 2nd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी मकर सक्रांति के पर्व पर खेला जाएगा , यह रोमांच से भरपूर होने वाला है। पहला मैच भारत के पक्ष में गया था , अब दूसरा मैच सीरीज का रुख बदल सकता है। फैंस की नजरें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुबमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे सितारों पर होंगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
इसी मैच को ध्यान में रखते हुए यहां पूरा प्रीव्यू दिया जा रहा है ताकि आपको हर जरूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।
इस Ind vs NZ 2nd ODI से दोनों टीमों के लिए अलग-अलग चुनौतियाँ होंगी।
Table of Contents
Ind vs NZ 2nd ODI सीरीज का परिचय और मैच का महत्व
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें हैं। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज होते हैं। दूसरा वनडे इसलिए खास है क्योंकि:
- सीरीज का निर्णायक मोड़
- खिलाड़ियों के विश्व कप चयन पर असर
- रैंकिंग पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
दूसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज में मजबूत पकड़ बना सकती है।
इस Ind vs NZ 2nd ODI में पिच की स्थिति भी महत्वपूर्ण होगी।
मैच का स्थान और समय
- स्थान: निरंजन शाह स्टेडियम, कान्डहेरी, राजकोट
- भारतीय समय: दोपहर 1:30 बजे
- GMT समय: सुबह 8:00 बजे
यह मैदान फ्लैट पिच और हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
इस Ind vs NZ 2nd ODI में बारिश की संभावना नहीं है।
राजकोट की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है।
- शुरुआती ओवर में हल्की स्विंग
- मिड ओवर्स में स्पिनर्स का रोल
- 300+ स्कोर पूरी तरह संभव
मौसम साफ रहने की संभावना है, बारिश की कोई आशंका नहीं।
Ind vs NZ 2nd ODI : संभावित प्लेइंग XI
भारत की संभावित XI
- रोहित शर्मा
- शुबमन गिल
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- कुलदीप यादव
- मोहम्मद सिराज
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- यशस्वी जायसवाल / ध्रुव जुरेल
न्यूजीलैंड की संभावित XI
- डेवोन कॉनवे
- हेनरी निकोल्स
- विल यंग
- डेरिल मिशेल
- ग्लेन फिलिप्स
- मिचेल ब्रैसवेल (कप्तान)
- काइल जेमीसन
- क्रिस्टियन क्लार्क
- एडिथ्या अशोक
- मिचेल हैय
- जोश क्लार्कसन
टीम इंडिया की ताकत और कमजोरियां
ताकत
- टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत
- स्पिन अटैक घातक
- घरेलू परिस्थितियों का फायदा
कमजोरियां
- डेथ ओवर्स की गेंदबाजी चिंता
- मिडल ऑर्डर में निरंतरता की कमी
न्यूजीलैंड टीम की ताकत और कमजोरियां
ताकत
- ऑलराउंडर्स की भरमार
- फील्डिंग शानदार
कमजोरियां
- स्पिन के खिलाफ संघर्ष
- एशियाई पिचों पर अनुभव कम
हेड टू हेड रिकॉर्ड: Ind vs NZ ODI
दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा तगड़े रहे हैं। Ind vs NZ 2nd ODI में भारत कई बार हावी रहा है जबकि न्यूजीलैंड ने अपसेट भी किए हैं। राजकोट जैसी पिचों पर भारत का रिकॉर्ड बेहतर नजर आता है।
Ind vs NZ 2nd ODI : की-प्लेयर
भारत
- विराट कोहली
- रोहित शर्मा
- कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड
- डेरिल मिशेल
- डेवोन कॉनवे
- ग्लेन फिलिप्स
Ind vs NZ 2nd ODI : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
- कप्तान: विराट कोहली / रोहित शर्मा
- उप-कप्तान: डेरिल मिशेल / कॉनवे
- कुलदीप यादव और सिराज बॉलिंग पॉइंट दे सकते हैं
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
- टीवी चैनल – स्पोर्ट्स नेटवर्क्स
- मोबाइल – ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग
आज के मैच की संभावित भविष्यवाणी
राजकोट की पिच पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।
- भारत की जीत की संभावना अधिक
- 300–330 रन का स्कोर बन सकता है
लेकिन न्यूजीलैंड सरप्राइज देने के लिए मशहूर है।
सोशल मीडिया पर मैच का क्रेज
ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #INDvsNZ जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। मीम्स, स्टेटस और रील्स का माहौल बन चुका है।
🏁 निष्कर्ष
Ind vs NZ 2nd ODI केवल एक मैच नहीं, बल्कि दो दिग्गज टीमों के बीच प्रतिष्ठा की जंग है।
रोहित vs मिशेल, कोहली vs कॉनवे जैसे मुकाबले इस मैच को और भी रोमांचक बना देते हैं।
फैंस को हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है।
❓ FAQs
Q1. Ind vs NZ 2nd ODI कब खेला जाएगा?
– दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार।
Q2. मैच कहां खेला जा रहा है?
– राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में।
Q3. आज के मैच की पिच कैसी है?
– बल्लेबाजों के लिए अनुकूल और हाई स्कोरिंग।
Q4. कौन-सी टीम फेवरेट है?
– परिस्थिति और रिकॉर्ड के हिसाब से भारत मजबूत दिख रहा है।
Q5. लाइव मैच कहां देखें?
– टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
Accident
हिमाचल प्रदेश में भीषण बस दुर्घटना, हादसे में 9 की मौत 40 घायल

Himachal Bus Accident : हरिपुरधार में भीषण बस हादसा, 9 की मौत
मुख्य बिंदु
Himachal Bus Accident : हिमाचल प्रदेश से बस दुर्घटना की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ये भीषण हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस के खाई में गिरने से हुआ। हादसे में बस में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।
Sirmaur Haripurdhar Bus Accident :बस दुर्घटना 8 लोगों की मौके पर मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी। जो की हरिपुरधार बजार से पहले खाई में 60 मीटर नीचे गिर गई। अब तक हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद मौके पर लोगो का जमावड़ा शुरू हो गया। हादसे के समय बस में करीब 45 लोगों के सवार होने की सूचना है।

Haripurdhar Bus Accident : 45 लोगों के बस में सवार होने की सूचना
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हरिपुरधार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया । जहाँ से अब उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक
बस हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर गई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, घायलों के बेहतर उपचार के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने हादसे पर शोक जताया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने भी इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि हरिपुरधार में जीते कोच बस का गंभीर सड़क हादसा बेहद व्यथित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ा सभी के लिए असहनीय है, हालांकि इस कठिन समय में कांग्रेस परिवार पूर्ण संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दुआ की कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
Dehradun Accident: छह दोस्तों की मौत, सिद्धेश की पार्टी के बाद अचानक कहां जा रहे थे सभी दोस्त ?
ACCIDENT: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों की बस पलटी !
Breakingnews
अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए सोशल मीडिया से सभी वीडियो हटाने आदेश
Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में सोशल मीडिया पर चल रहे बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस केस से जुड़े दुष्यंत गौतम के नाम वाले वीडियो सोशल मीडिया से हटाने के आदेश दिए हैं।
Table of Contents
Ankita Bhandari case में दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत
अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी के नाम को लेकर बीते कई दिनों से प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है। इसमें बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम भी सामने आ रहा था। जिसके लिए बीजेपी नेता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद अब इस मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है। दरअसल Ankita Bhandari case में दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम के नाम वाले कंटेंट को 24 घंटे के भीतर हटाने के आदेश दिए हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए सोशल मीडिया से सभी वीडियो हटाने आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम के नाम वाले सभी वीडियो हटाने के आदेश के साथ कहा है कि इन्हें 24 घंटे में हटा लिया जाए। अगर 24 घंटे के भीतर ये सभी वीडियो नहीं हटाए जाते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खुद ही इस कटेंट को हटा दें। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अगर इस तरह के कटेंट दोबारा अपलोड किए जाते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसकी जानकारी याचिकाकर्ता को दें ताकि वो जरूरी कदम उठा सकें।

अब तक हुई बदनामी की नहीं हो सकती भरपाई
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दुष्यंत गौतम के वकील गौरव भाटिया ने कहा कि वीडियो डालकर उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता को बदनाम करने में राजनीतिक दलों के अकाउंट भी शामिल हैं।
गौरव भाटिया ने कहा कि अंकिता मामले में याचिकाकर्ता का नाम कभी सामने नहीं आया। इस मामले में तो कोर्ट का फैसला आ चुका है और सजा भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता लंबे समय से राजनीति में हैं और इन आरोपों के कारण उनकी बदनामी हुई है। अब तक जितनी बदनामी हुई है उसकी भरपाई तक नहीं की जा सकती है
Job24 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
big news6 hours agoपिता की कार के नीचे आया चार साल का मासूम, दर्दनाक मौत के बाद से परिवार में कोहराम
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
big news24 hours agoइन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत, विवादित टिप्पणी में हुआ था मुकदमा
Cricket8 hours agoSEC बनाम JSK Dream11 Prediction: जाने आज की मैच टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 भविष्यवाणी…
Rudraprayag7 hours agoकालीमठ और चामुंडा की देव डोलियों ने किया गंगा स्नान, हरिद्वार, देवप्रयाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Udham Singh Nagar3 hours agoसीएम धामी ने खटीमा को दी 33 करोड़ 36 लाख की सौगात, 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
big news4 hours agoमकर संक्रांति पर खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु







































