Dehradun
सीएम धामी ने कमला देवी से की वार्ता; “आत्मनिर्भर भारत” में योगदान देने पर दी शुभकामनाएं, लाभार्थियों ने किया आभार व्यक्त।

देहरादून – अल्मोड़ा निवासी कमला देवी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की लाभार्थी हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कमला से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें “आत्मनिर्भर भारत” में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दी। सिलाई-बुनाई केंद्र के माध्यम से वह आज अन्य महिलाओं को भी इस केंद्र से जोड़ रहीं हैं जिससे उन्हें आजीविका के नए स्त्रोत मिल रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, PM किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी विभिन्न योजनाओं से आज समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। गरीब कल्याण हेतु समर्पित भाजपा सरकार अंत्योदय की संकल्पना को सिद्ध करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस बीच सभी लाभार्थियों ने इन योजनाओं से मिल रहे लाभ एवं इससे उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में अवगत कराया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
big news
देहरादून से 10 दिन में 13 बच्चे लापता, सबसे ज्यादा नाबालिग बच्चियां हुई लापता, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पिछले 10 दिनों के दौरान 13 नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले सामने आने से अभिभावकों, पुलिस और सामाजिक संगठनों की चिंता बढ़ गई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज इन मामलों ने बच्चों की सुरक्षा और बदलते सामाजिक परिवेश को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Table of Contents
देहरादून से 10 दिन में 13 बच्चे लापता
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की गुमशुदगी से जुड़े मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। इनमें ऋषिकेश, सेलाकुई, सहसपुर और अन्य इलाकों से नाबालिगों के घर से लापता होने की घटनाएं शामिल हैं। सभी मामलों में बच्चों की उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है।
सबसे ज्यादा बच्चियां हुई लापता
सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि लापता होने वाले बच्चों में बड़ी संख्या नाबालिग बच्चियों की है। इससे परिजनों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की भी चिंताएं बढ़ी हैं। पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी है और बच्चों की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव सबसे बड़ी वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव, आभासी दुनिया की ओर आकर्षण और अपेक्षाओं में वृद्धि जैसी परिस्थितियां बच्चों के व्यवहार को प्रभावित कर रही हैं। उनका कहना है कि कई बार बच्चे छोटी-छोटी बातों से नाराज होकर भावनात्मक निर्णय ले लेते हैं और घर छोड़ने जैसे कदम उठा बैठते हैं।
डॉक्टर ने सोशल मीडिया को बताया इसकी वजह
डॉक्टर ने सोशल मीडिया को इसकी वजह बताया है। उन्होंने बच्चों के लापता होने की बढ़ती घटनाओं ने अभिभावकों को भी सतर्क रहने की जरूरत का संदेश दिया है। विशेषज्ञ परिवारों में संवाद बढ़ाने, बच्चों की भावनात्मक स्थिति को समझने और उनकी गतिविधियों पर संतुलित नजर रखने की सलाह दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दर्ज मामलों में कार्रवाई जारी है और बच्चों को सुरक्षित खोजने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
big news
देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े लोगों ने कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति जताई और प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष समीक्षा की मांग भी की।
Table of Contents
देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन
थानो क्षेत्र में कुछ दिन पहले जामा मस्जिद के एक हिस्से को सील किए जाने के बाद मुस्लिम सेवा संगठन में नाराजगी देखने को मिल रही है। संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को समुदाय के लोग अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एसटीएफ कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।
मुस्लिम सेवा संगठन ने किया डीएम कार्यालय किया कूच
मुस्लिम सेवा संगठन का कहना है कि मस्जिद से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद कार्रवाई की गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

थानो क्षेत्र के ग्राम कण्डोगल में मस्जिद सील करने का कर रहे विरोध
गौरतलब है कि थानो क्षेत्र के ग्राम कण्डोगल, कुडियाल गांव स्थित जामा मस्जिद एवं मदरसे के भूतल को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों द्वारा सील किया गया था। कार्रवाई के दौरान मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया था।
वहीं, कार्रवाई के बाद कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने थानो चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। फिलहाल मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अपनी-अपनी बातें रखी जा रही हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Breakingnews
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Dehradun News : देहरादून पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। नयागांव इलाके में वाहन चेकिंग और सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस की संदिग्ध व्यक्तियों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान राजस्थान के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Table of Contents
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गुरूवार तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन बदमाशों की तलाश जारी है।
दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों द्वारा मौके व चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
घायल बदमाश को प्रेमनगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई है।
Cricket21 hours agoभारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Uttarakhand20 hours agoअल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
Uttarakhand22 hours agoमुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Breakingnews20 hours agoDehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा
Rudraprayag3 hours agoतिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार
big news2 hours agoदेहरादून से 10 दिन में 13 बच्चे लापता, सबसे ज्यादा नाबालिग बच्चियां हुई लापता, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Breakingnews36 minutes agoटिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल
Rishikesh10 minutes agoऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तलाश में जुटी SDRF






































