Dehradun
सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल को साकार कर रही सीएम हेल्पलाइन 1905 सेवा, 61 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण।

क्यों नज़ीर बन रहा धामी का गुड गवर्नेंस मॉडल ??
माइक्रो लेवल मैनेजमेंट से तय लक्ष्यौं को कर रहे साकार।
धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल को साकार कर रही सीएम हेल्पलाइन 1905 सेवा।
61 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण।
देहरादून – गत 02 वर्षो में सीएम धामी का माइक्रो लेवल मैनेजमेंट मॉडल न केवल राज्य की जनता के बीच वरन अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बना है। जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर शिकायतों और समस्याओं के निवारण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता ने उन्हें एक जननेता के रूप में उभारा है। सीएम धामी का सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि का मंत्र शुरुआत में केवल शिगूफा महसूस किया जा रहा था परंतु पिछले वर्षों में इस पर उनके द्वारा की गई कार्यवाही से उनकी प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि का मंत्र और उसको अमली जामा पहना कर जनसेवा के मार्ग को प्रशस्त करना धामी की एक बहुत बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

तय जवाबदेही।
मुख्यमंत्री धामी अधिकारियों को भी अपने मिशन और विजन के साथ बखूबी जोड़ने में अभी तक कामयाब साबित हुए हैं, सचिवालय में हो रही ताबड़तोड़ बैठकें और अधिकारियों से सीधा संवाद विशेषकर सचिवालय से लेकर निदेशालय और जनपद से लेकर ब्लॉक तक के अधिकारियों को एक साथ जोड़ना और सभी की जवाबदेही तय करना सीएम धामी के धाकड़ प्रशासक की छवि को उभारने का कार्य कर रहा है।
जनता और नौकरशाही के बीच बने सेतु।
सचिवालय में हो रही बैठकों में सीधा शिकायतकर्ताओं और लाभार्थियों से संवाद करना हो या फिर अधिकारियों को इसी दौरान निर्देशित करना हो, यह धामी की समयबद्धता और जनसमस्याओं के प्रति सरकार की जिम्मेदारी की समझ को प्रदर्शित करता है। अधिकारियों के लिए टारगेट सेट करना और विभागों के पास आ रही शिकायतों को अपने स्तर पर शीध्र समाधान देना धामी सरकार के गुड गवर्नेंस का प्रमाण है।
उत्तराखंड में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1905 सेवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गुड गवर्नेंस मॉडल को साकार करती नजर आ रही है।
समस्याओं का घर बैठे ही समाधान हो सके, लोगों को विभागों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए मुख्यमंत्री धामी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग भी करते रहते हैं।
धामी के मॉडल का ही असर है कि जनवरी 2024 में हेल्पलाइन में दर्ज कुल 95573 शिकायतों में से 61 प्रतिशत का निस्तारण हो चुका है। बीते सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग के दौरान फरियादियों से वार्ता कर उनका फीडबैक भी लिया। इससे पहले भी कई बार धामी हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराने वाले लोगों को फोन कर उनका फीडबैक ले चुके हैं, इससे जनता में धामी के इस मॉडल के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है।
मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिए। अधिकारी शिकायतकर्ताओं के प्रति सेवा भाव से कार्य करें एवं उनकी समस्याओं को बेवजह लंबित न रखें।
गुड गर्वनेंस से सरकार की आय में हो रही वृद्धि।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नारे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुड गवर्नेंस मॉडल आत्मसात करता नजर आ रहा है। सुशासन की दृष्टि से दिया गया यह मॉडल लोगों को खासा पंसद आ रहा है। इससे न सिर्फ जनता की समस्याओं का सरलीकरण, समाधान और निस्तारण हो रहा है बल्कि प्रदेश सरकार की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।
यह धामी के गुड गवर्नेंस मॉडल का ही असर है कि इस साल परिवहन निगम ने घाटे से बाहर निकल अधिक मुनाफा कमाया। यूकाडा ने भी केदारनाथ धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर बुकिंग से एक साल में 49 करोड़ की आय प्राप्त की। पिछले 15 सालों में यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर भी सरकार तेजी से काम कर रही है। इससे लोगों को जागरूक करने के साथ ही नशा तस्करों पर भी नकेल कसी जा रही है।
गुड गवर्नेंस मॉडल की सबसे अच्छी बात यह है कि मुख्यमंत्री धामी खुद कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहते हैं। जिसका असर विभागों की कार्यशैली में साफ नजर आ रहा है। कई बार धामी खुले मंचों से इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि हमारी सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना हैं। इस मॉडल की मूल अवधारणा में प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, सामाजिक न्याय, सहयोगी शासन, और नागरिकों के साथ संवेदनशीलता को बढ़ावा देना शामिल है।
big news
IndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द, अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान

देहरादून में Indigo की अचानक 12 फ्लाइट रद्द होने के कारण लोग परेशान दिखे। अचानक एक साथ इतनी सारी फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
IndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo बीते कुछ दिनों से भारी अव्यवस्थाओं का सामना कर रही है। बीते कुछ दिनों में इंडिगो की 1000 से भी ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो गई हैं। जिस कारण देशभर में यात्री परेशान हैं। इसी बीच आज देहरादून में 12 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं।

अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान
देहरादून में अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फ्लाइट कैंसिल होने से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए इंडिगो द्वारा हवाई अड्डे पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। लेकिन लोग फिर भी नाराज हैं।
IndiGo की एक दिन में 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द
फिलहाल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo अपने सबसे बड़े ऑपरेशनल संकट से गुजर रही है। एक ही दिन में इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। नए नियमों के लागू होने को इसका कारण बताया जा रहा है। यात्रियों और IndiGo एयरलाइन की समस्या को देखते हुए DGCA ने पुराने निर्देश तुरंत प्रभाव से वापस ले लिए हैं।
Uttarakhand
खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची पिथौरागढ़, शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पिथौरागढ: शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के मुवानी में शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी हिस्सों से ग्रामीण अंचल की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र में भी अब खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य ये है कि उत्तराखंड के हर गांव से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन निकलें, तभी उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने का हमारा सपना साकार हो सकेगा।

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उन्होंने कहा कि खिलाडियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार ने बहुत सारे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति का भी विकास होगा, और हमारे युवा खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
खिलाडियों के भविष्य के लिए सरकार हर जरुरी कदम उठाएगी
खेल मंत्री रेखा आर्या कहा कि एथलेटिक्स में ज्यादातर चैंपियन ग्रामीण अंचल से ही निकलते हैं और ये प्रतियोगिता भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। खेल मंत्री ने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली है। और प्रदेश सरकार इस दिशा में भी लगातार प्रयास कर रही है कि मेजबानी में उत्तराखंड की भी कुछ ना कुछ भागीदारी जरूर रहे।

निर्माणधीन खेल मैदान का निरिक्षण किया
शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय अवधि में इस खेल मैदान के निर्माण कार्य को पूरा करें। यह काम इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में यह खेल मैदान बड़ी भूमिका निभाएंगे।
Accident
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को कुचला
देहरादून: देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह मोहब्बेवाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी की ओर से आ रहा सीमेंट से लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो तीन कारों, एक ट्रक और एक ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकानों के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पटेल नगर की पुलिस टीम और सीपीयू मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक की डीजल टंकी फटने से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते फायर स्टेशन को भी जानकारी देकर बुलाया गया। पुलिस ने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।
तेज़ रफ़्तार ट्रक खड़े वाहनों पर चढ़ गया
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, मोहब्बेवाला चौक पर एक ट्रक पीछे की ओर बैक हो रहा था, जिसके कारण सड़क पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी थीं। इसी दौरान आशारोड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक जाम में खड़े वाहनों पर चढ़ गया। और उन्हें बुरी से तरह नुकसान पहुंचाया। रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि ट्रक गाड़ियों से टकराने के बाद भी दुकानों की ओर पलटते हुए जा घुसा, जिसके बाद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घटना के बाद ट्रक चालक की हालत गंभीर
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सीमेंट ले जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें भी इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है, जिसके बाद मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews1 day agoदेहरादून जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news5 days agoअच्छी खबर: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है वेतन, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
Uttar Pradesh3 days agoJabalpur : वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित
big news4 days agoSSC GD Notification : 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, SSS कांस्टेबल जीडी के 25000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती
Accident4 days agoसिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
Crime4 days agoपूर्व प्रधान के लोगों पर मजदूरों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Haldwani5 days agoबनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई, पुलिस अलर्ट मोड पर
Dehradun3 days agoराशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगर नहीं हुईं e-KYC तब भी मिलेगा राशन, यहां जानें कैसे























































