Connect with us

Politics

सीएम पुष्कर सिंह धाम ने जसपुर में की 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एम.ओ.यू.।

Published

on

मुख्यमंत्री ने जसपुर में की 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एम.ओ.यू.।

गन्ना किसानों के हित में इस वर्ष गन्ना मूल्य में की गई 20 रू प्रति कुंतल की वृद्धि।

किसानों को सिंचाई हेतु नहरों से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है जलापूर्ति।

समाज के हर वर्ग का कल्याण हमारी प्राथमिकता, सभी को समान रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

जसपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए जनसैलाब का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने रू. 28.20 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें 1.51 करोड़ रुपए की लागत से नगर पालिका परिषद, जसपुर के मुख्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य, 1.41 करोड़ की लागत से विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत बनखण्डी मन्दिर, चकरपुर के सौंदर्यीकरण का कार्य, 10.00 करोड़ रुपए की लागत से नादेही चीनी मिल के बॉयलरों का अपग्रेडेशन का कार्य, 0.8267 करोड़ रुपए की लागत से जसपुर के अंतर्गत ग्राम हलदुवासाहू में हिडिम्बा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य, 77 लाख रुपए की लागत से जसपुर में एनएच 74 (पुराना) के किमी 131 से जसपुर धामपुर मार्ग के किमी 1 को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य एवं 12 करोड़ किच्छा चीनी मिल के लघु आधुनिकीकरण, 1.69 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल निर्माण कार्य का लोकार्पण का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने जसपुर के डाम क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण एवं जसपुर के अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर के निर्माण की घोषणा की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग एवं उद्योग विभाग के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (क्षेत्रीय निवेशक कॉन्क्लेव 2023) के आयोजन में 10 हजार करोड का लक्ष्य रखा गया था जसके अंतर्गत कुल 24740 करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए थे इसी क्रम में आज 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग कार्य प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय युवाओं को अपने घर पर ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपुर के चहुंमुखी विकास को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। जब वे पिछली बार यहां आये थे तो 16.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से पेयजल की परियोजनाएं एवं सड़कों का निर्माण शामिल था। उन्होंने कहा कि जसपुर से अफजलगढ़ और नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार के लिए सीधी सड़क बनाने का कार्य एवं जसपुर में स्टेडियम निर्माण के लिए भी जमीन ढंढ़ने का काम पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व में हल्दूवासाहू स्थित मां हिडिम्बा देवी के मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। देवी माँ की कृपा से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 82 लाख रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी का ये उत्साह बता रहा है कि हमारी राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे आप तक पहुंच रहा है। हमारी सरकार ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक एवं माताओं-बहनों से लेकर बच्चों तक, हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों का उत्थान सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। एक बच्चे के पैदा होने से लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति तक, हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में बच्चे के जन्म पर मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, खुशियों की सवारी और मातृत्व वंदना योजना सहित कई योजनाओं के जरिए, बच्चे और मां का बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है। बच्चों के बड़े होने पर उन्हें अच्छी शिक्षा और छात्रवृत्ति दी जा रही है। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल दी जा रही है। इसके साथ ही 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को नन्दा गौरा योजना के तहत 50 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने पर मजबूती से कार्य कर रही है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी जोकि वर्ष 2022-23 में घट कर 4.9 प्रतिशत ही रह गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही हैं। आज हमारी माताओं-बहनों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्गों में पति या पत्नी में से किसी एक को ही वृद्धा पेंशन मिलती थी लेकिन हमने कहा कि 1200 रूपए में बुजुर्ग पति-पत्नी का गुजारा मुश्किल है। इसलिए हमने बुजुर्ग दंपत्ति में पति-पत्नी दोनों को वृद्धा पेंशन देने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही 1200 रूपए प्रति माह के पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने कर दिया है। ताकि हमारे उत्तराखंड के बुजुर्गों को इस अवस्था में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

प्रदेश में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून बनाने का निर्णय प्रदेश हित में लिया गया। सिल्क्यारा टनल को सफल ऑपरेशन, इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन सभी के प्रयासों से सफलतापूर्वक हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपुर में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं। आप सभी किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए हमारी सरकार ने इस वर्ष गन्ने रेट में 20 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। आज मैंने यहां की चीनी मिल में ब्वायलरों के अपग्रेडेशन का भी शिलान्यास किया है। इससे गन्ना किसानों को भी निश्चित रूप लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही हमने किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने नहर के पानी को किसानों के लिए टैक्स फ्री कर दिया है। अब नहर से सिंचाई करने वाले किसानों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सभी किसान मुफ्त में नहर से सिंचाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले के मुकाबले बहुत अधिक मजबूत बना रहे हैं। पूरे प्रदेश भर में स्कूल, कॉलेज, सड़क, अस्पताल, जल परियोजनाएं एवं विद्युत परियोजनाएं सहित अनेकों परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 2 महीने में ही हमारी राज्य सरकार ने 18000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने वाले ये सभी कार्य उत्तराखंड के अगले 25 साल के भविष्य और विजन को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। मोदी ने भगवान केदार की भूमि से सबसे पहले कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड में सड़क, रेल, पेयजल और धार्मिक स्थलों के विकास में केद्र सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन और पूर्ण सहयोग से हमारी राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों में से अकलिमा,  महबूब जहाँ (प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी) एवं स्वयं सहायता समूह की कोमल से वार्ता की वार्ता के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इसी क्रम में ग्राम्य विकास समूह के लाभार्थियों को 17 करोड़ 24 लाख, सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को 13 करोड़ 92 लाख व स्वास्थ्य विभाग के 3आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग के 2 लाभार्थियों को उज्ज्वला किट वितरित किए गए।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे राज्य को मुख्यमंत्री ने यूसीसी लागू कर के विश्व स्तर पर बहुत आगे पहुंचा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से समाज के हर वर्ग को मजबूती मिली है खासकर महिलाओं को इसके पूरा श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री धामी को जाता है। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वन्दन योजना विधेयक पास करा लिया है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश मोदी के नेतृत्व में एक तरफ चन्द्रमा के उस स्थान तक पहुंच गया है जहां संसार में कोई नहीं पहुंच सका वहीं दूसरी तरफ एल 1 सूर्य के चक्कर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के शासन में हमारा देश विज्ञान के साथ-साथ अध्यात्म और संस्कृति में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहाँ एक और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तेजी से हो रहा है वहीं दूसरी ओर हमारी संस्कृति विश्व पटल पर तेजी से बढ़ रही है।

गढ़ी नेगी को नगर पंचायत एवं कालाढूंगी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने पर क्षेत्रीयवासियो द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ जसपुर के हिडम्बा मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए मन्दिर समिति के सदस्य व क्षेत्रीयवासियो ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published

on

UTTARAKHAND POLITICS

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आने वाले महीनों में कई बड़े नेताओं के दौरे कराने की तैयारी में है। इसी बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश की सोशल मीडिया टीम में भी नई नियुक्तियां की हैं।

कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी साझा की। जारी नियुक्तियों के मुताबिक, अभिनव थापर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन बनाया गया है।

Uttarakhand Politics

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि नई टीम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों और पार्टी के मुद्दों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन स्तर पर लगातार बदलाव कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए संगठन में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियां और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Continue Reading

Politics

रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

Published

on

uttarakhand politics

Uttarakhand Politics : रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस अब राज्यपाल के दरबार में पहुंची है और इस पर कार्रवाई की मांग की है।

शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मंच के शुद्धीकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस मामले में राज्य सरकार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।

रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्कालीन भाजपा नेताओं द्वारा रामलीला मैदान के मंच का शुद्धीकरण किया गया। कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे संविधान की भावना और कानून के विपरीत बताया।

Uttarakhand Politics

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यसभा में भी आवाज उठाई गई थी। उस दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि वे राज्य सरकार को निर्देशित कर मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगल इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी।

Continue Reading

Uttarakhand

SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

Published

on

uttarakhand politics

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही गंभीर शिकायतों और अनियमितताओं के विरोध में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया।

SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन

SIR के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। आयोग कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के बाद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का प्रतिवेदन आयोग के गेट के बाहर ही स्वीकार किया गया।

Uttarakhand Politics

गेट पर नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रेस वार्ता कर SIR से जुड़े मुद्दों और अपनी चिंताओं को जनता के समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की ताकत है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Continue Reading
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement
nainital news
Nainital14 hours ago

पानी और सड़क के लिए नैनीताल में आंदोलन, भूमियाधार के लोगों ने जमकर की नारेबाजी

chamoli news
Chamoli15 hours ago

नींद की झपकी और फिर जोरदार टक्कर, इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर

uttarakhand news
Uttarakhand16 hours ago

बारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….

dehradun news
Breakingnews21 hours ago

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली

haldwani news
Haldwani21 hours ago

हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

uttarakhand weather
uttarakhand weather22 hours ago

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

DEHRADUN POLICE TRANSFER
Breakingnews2 days ago

देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट

rudraprayag news
Rudraprayag2 days ago

रूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

haridwar news
Haridwar2 days ago

हरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता

Uttarkashi News
Uttarkashi2 days ago

उत्तरकाशी में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत

dehradun news
Dehradun2 days ago

देहरादून की हवा अब हुई बेहतर, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 12वां स्थान

weather update
uttarakhand weather2 days ago

उत्तराखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी

nainital news
Nainital3 days ago

शुद्धिकरण केस में कांग्रेस के दावों पर सवाल! हाईकोर्ट ने याचिका की निस्तारित

Nainital News
big news3 days ago

नैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से 2 की मौत, 200 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार

MUSSOORIE NEWS
Dehradun3 days ago

मसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel