Haridwar
चैंपियन का विवादित इतिहास : हड्डियां तोड़ने की धमकी से लेकर तमंचे पर डिस्को तक , देखे कब कब पड़ें विवादों में….

हरिद्वार : हरिद्वार जनपद के खानपुर से पूर्व विधायक रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हमेशा किसी न किसी विवाद के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी ‘तमंचे पर डिस्को’ तो कभी मगरमच्छ पर गोली चलाने जैसे घटनाओं के कारण उनकी छवि हमेशा विवादों से घिरी रही है। इस बार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवाद खानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार से हुआ है, जिसने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया है। आइए जानते हैं कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से जुड़ी कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में, जिन्होंने उन्हें हमेशा चर्चा का केंद्र बनाए रखा है।

1. मगरमच्छ पर गोली चलाने का मामला (2006): कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का पहला बड़ा विवाद साल 2006 में सामने आया था, जब उन्होंने बहादराबाद में एक रोडवेज बस को साइड न देने पर बस चालक पर गोली चला दी थी। वहीं, इसी साल चैंपियन ने कई मगरमच्छों पर भी गोलियां दागी थीं। इस घटना ने उनके चरित्र और व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए थे।
2. तमंचे पर डिस्को (2013): साल 2013 में तत्कालीन मंत्री हरक सिंह के आवास पर डिनर पार्टी के दौरान चैंपियन ने डांस करते हुए अचानक गोली चला दी थी। इस घटना में राज्य आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूड़ी जख्मी हो गए थे, जो उस वक्त चर्चा का विषय बने। यह घटना चैंपियन के विवादों की लंबी लिस्ट में एक और कड़ी जोड़ने वाली थी।

3. 2015 में गोली चलाने का आरोप: साल 2015 में चैंपियन ने हरिद्वार के पथरी में खनन को लेकर एक विवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीणों पर गोली चला दी थी। हालांकि, इस मामले को बाद में सुलझा लिया गया था, लेकिन यह घटना भी उनके लिए एक और विवाद का कारण बन गई थी।
4. पत्रकार को थप्पड़ मारने का आरोप (2019): कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नाम 2019 में दिल्ली के उत्तराखंड सदन में एक टीवी पत्रकार को थप्पड़ मारने के आरोप के साथ सामने आया। हालांकि, उन्होंने इस आरोप को गलत बताया था, लेकिन इस घटना ने उनकी छवि को और धूमिल किया था।
5. सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला (2021): 2021 में चैंपियन का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक पत्रकार को हड्डी तोड़ने की धमकी देते दिखाई दिए थे। यह घटना भी उनके विवादों की सूची में शामिल हो गई और कई मीडिया रिपोर्ट्स का हिस्सा बनी।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बारे में यह घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि वह अक्सर विवादों में रहे हैं और उनका नाम राजनीति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण चर्चित रहा है। अब एक बार फिर से उनके और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद ने उत्तराखंड की राजनीति को गरमा दिया है।
#PranavSinghChampion #UttarakhandPolitics #ControversialPolitician #Haridwar #GunControversy #UttarakhandNews #PoliticalDrama #PranavChampionControversies #UPLControversy #KhannpurIncident
Haridwar
हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ नाम को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर ठेलों, रेहड़ियों और दुकानों पर बिक रहे ‘वेज बिरयानी’ के नाम को बदलकर ‘वेज पुलाव’ करने की मांग तेज कर दी है।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस
धर्मनगरी हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी‘ शब्द को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर रेडी-पटरी और ठेलों पर बिक रही वेज बिरयानी के नाम को बदलकर ‘वेज पुलाव’ करने की मुहिम शुरू कर दी है।
संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान
हाथों में पोस्टर लेकर कार्यकर्ता और संत शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंच रहे हैं तथा ठेलों और दुकानों पर ‘वेज पुलाव’ के पोस्टर चिपका रहे हैं। उनका कहना है कि बिरयानी शब्द पारंपरिक रूप से एक अलग व्यंजन से जुड़ा हुआ है, इसलिए शुद्ध शाकाहारी व्यंजन को ‘वेज पुलाव’ के नाम से ही बेचा जाना चाहिए।

मुहिम को मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
इस अभियान को अब कुछ मुस्लिम संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद अली ने खुलकर संतों और सामाजिक संगठनों की इस पहल का समर्थन किया है।
संतों का कहना है कि हरिद्वार देश-दुनिया में सनातन आस्था और धार्मिक संस्कृति की राजधानी के रूप में पहचान रखता है, इसलिए यहां की मान-मर्यादाओं और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। उनका दावा है कि अधिकांश दुकानदार भी इस मांग से सहमत हैं और स्वेच्छा से अपने बोर्डों एवं ठेलों पर ‘वेज पुलाव’ लिखने के लिए तैयार हो रहे हैं।
Haridwar
हरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…

Haridwar News : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब 32 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई।
Table of Contents
हरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग
हरिद्वार में मंगलवार देर रात एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। बस में कुछ विदेशी नागरिक भी सवार थे, जिनके पासपोर्ट, वीजा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। इसके अलावा यात्रियों का कपड़े, बैग और अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों और दमकल कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित
अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
- हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
- 15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
- हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
- प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
- NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Uttarakhand
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा स्नान पर्व पर सोमवार सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया।
Table of Contents
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान का विशेष महत्व माना जाता है, यही वजह है कि दूर-दराज राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु दान-पुण्य कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि आज ही के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं, इसलिए गंगा दशहरा को मां गंगा का जन्मोत्सव भी कहा जाता है।
हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़
जेठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाने वाला ये पर्व विशेष रूप से हरिद्वार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहाड़ों से निकलकर मां गंगा धरती पर हरिद्वार से ही कल-कल बहती हुई आगे बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर स्नान करने से श्रद्धालुओं को वही पुण्य फल प्राप्त होता है, जो कुंभ स्नान से मिलता है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने, नियमों का पालन करने और गंगा घाटों व शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

इसके साथ ही नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कहा कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि चारधाम यात्रा के चरम पर होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगा को दूषित करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर
वहीं गंगा दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते दिखे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हर की पौड़ी से लेकर प्रमुख घाटों और चौराहों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्थाई पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जबकि गंगा में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस, गोताखोर और बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
Nainital15 hours ago15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
Breakingnews18 hours agoप्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
Haldwani17 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
Haridwar13 hours agoहरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन




































