Breakingnews
दिल्ली हाई कोर्ट न्यायिक सेवा परीक्षा 2024: आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें परीक्षा की तारीख !

Delhi High Court HJS Recruitment 2024: दिल्ली हाई कोर्ट में जज बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS) परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (delhihighcourt.nic.in) पर जाकर 10 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान में कुल 16 पदों को भरने का लक्ष्य है। इन 16 पदों में 5 अनारक्षित, 5 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की हायर ज्यूडिशियल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- इसके साथ ही, उम्मीदवार को अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) प्राप्त करना होगा।
- उम्मीदवार के पास 10 जनवरी 2025 तक कम से कम 7 वर्षों का अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा:
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी-एनसीएल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को क्रमशः 3 और 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
- बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
- उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा में बैठना होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।
- मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार के बाद, चयन प्रक्रिया के समग्र चरण में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- अनारक्षित, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
- अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
#DelhiHighCourtJudicialServiceExam, #DelhiHighCourtHJS2024Application, #JudicialServiceExam2024Date, #DelhiHighCourtRecruitment2024, #HJSExamApplicationProcess
Breakingnews
पौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Pauri : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। रूद्रप्रयाग में 5.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पौड़ी में भी धरती डोली है। पौड़ी में एक नहीं दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटकों से दहशत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके (Earthquake in Pauri )महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बार धरती कांपी। पहला झटका सुबह 5 बजकर दो मिनट दर्ज किया गया। जबकि दूसरा झटका 6:29 बजे महसूस हुआ।

भूकंप के कारण लोग कुछ समय के लिए सतर्क हो गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप
आज सुबह पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। डेढ़ घंटे में दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Breakingnews
बड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Rudraprayag Earthquake : रूद्रप्रयाग में भूकंप से डोली धरती, 5.02 रही तीव्रता
Rudraprayag Earthquake : शनिवार सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से धरती डोल उठी। भूकंप के झंटके महसूस होते ही लोगों में दहशत मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
Table of Contents
सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती
शनिवार सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके (Rudraprayag Earthquake) महसूस किए गए। झटकों के कारण क्षेत्र में लोगों के बीच हलचल मच गई।
कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

रिक्टर पैमाने पर 5.02 रही तीव्रता
बता दें कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप (Rudraprayag Earthquake) की तीव्रता 5.02 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी मुताबिक रूद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके सुबह 5:13:17 बजे महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। जबकि इसकी गहराई जमीन से 15 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से देहरादून में रह रहा था।

लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तालीबानी विक्रांत कश्यप एक लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। जो कि यहां एक कार वर्कशॉप में काम कर रहा था।
तालीबानी विक्रांत कश्यप पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था। देहरादून में रहकर वो तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार कर रहा था।
Haridwar10 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news12 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
big news14 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Dehradun8 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
Nainital14 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
Nainital16 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
big news9 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव





































