Bageshwar
जनता दरबार में डीएम का सख्त रुख, अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज – जारी हुए नोटिस!

बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया।
ग्राम बहेड़ी के मदन मोहन जोशी ने विकास कार्य से जुड़ी आरटीआई जांच की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर डीएम ने डीपीआरओ को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान सैमतोली ने सड़क निर्माण का अनुरोध किया वहीं बी.एस. कपकोटी ने जल संस्थान की पाइपलाइन अपने खेत से हटाने की मांग रखी।

हेमचंद ने भू-अधिग्रहण एवं विस्थापन की मांग की जबकि अनिल कुमार (ग्राम छौना) ने आवासीय भवन ध्वस्त होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता मांगी। पूरण सिंह रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर लगी रोक का मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने ईओ नगर पालिका व एसडीएम बागेश्वर को संयुक्त समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
देवेश सिंह खेतवाल ने सड़क के ऊपर लटकी दरारयुक्त चट्टान हटाने की मांग रखी ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। डीएम ने इस पर त्वरित तकनीकी रिपोर्ट प्राप्त कर कार्रवाई करने को कहा। बंसी देवी ने जलापूर्ति की समस्या रखी, जबकि आपदाग्रस्त पौंसरी गांव के ग्रामीणों ने रोजगार की मांग उठाई। डीएम आकांक्षा कोंडे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सार्वजनिक कार्यों को प्रभावित न करे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लंबित मामलों के निस्तारण को प्राथमिकता दें।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 100% कॉलिंग और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही UCC पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा कर महिला एवं बाल विकास, सहकारिता और स्वास्थ्य विभाग को मिशन मोड में काम करने को कहा।
डीएम ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक खबरों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को सुधारात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहींआबकारी विभाग और यूपीसीएल अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए शो कॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।
big news
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर

Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, 11 बाराती घायल
Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां शामा भनार के पास बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए।
Table of Contents
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
कपकोट में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर जा रही एक बोलेरो शामा भानारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में 11 बाराती घायल हुए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कीमू गांव से धरमघर जा रही थी बारात
मिली जानकारी के बारात कीमू गांव से धरमघर जा रही थे। बोलेरो भी कीमू गांव से निकली थी। जैसे ही वाहन शामा भनार के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों मे तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसी बीच पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
big news
Uttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार को भूंकप के कारण लोग दहशत में आ गए। यहां एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक घंटे के भीतर तीन बार जमीन हिलने से लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर 3.1, 2.6 और 2.8 दर्ज की गई तीव्रता
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सुबह 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे। दो हल्के झटकों के बाद 11:31 बजे तीसरा झटका भी महसूस किया गया। इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई।

कपकोट तहसील रहा भूकंप का केंद्र
National Center for Seismology के मुताबिक, भूकंपीय गतिविधियां सुबह लगभग 10:30 बजे शुरू हुईं और 11:31 बजे तक जारी रहीं। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम इलाकों के आसपास बताया जा रहा है।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Cricket10 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
big news12 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news11 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news9 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
Roorkee6 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
Cricket9 hours agoLSG vs KKR Dream11 Prediction Match 38 IPL 2026: लखनऊ की ‘लाल मिट्टी’ पर किसका चलेगा जादू? जानें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
big news8 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज
Dehradun3 hours agoSIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न







































