Accident
कोहरे के चलते कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत !

रुड़की: सोमवार को रुड़की में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कोहरे के चलते एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। इस भीषण हादसे में बिहार के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को मेरठ रेफर किया गया है, और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे एक कार दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव के पास पहुंची, अचानक आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।
घायल कार चालक को सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के सामान और मोबाइलों से परिजनों से संपर्क किया। हादसे में मृतकों की पहचान विकास कुमार (24) और प्रिंस कुमार (22) के रूप में हुई है, दोनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के निवासी थे।
पुलिस ने जानकारी दी कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो युवक मेरठ में उतर गए थे और बाकी दो युवक हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
#RoadAccident, #Fog,TractorTrailerCollision, #BiharYouths, #SeriousInjuries
Accident
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को कुचला
देहरादून: देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह मोहब्बेवाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी की ओर से आ रहा सीमेंट से लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो तीन कारों, एक ट्रक और एक ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकानों के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पटेल नगर की पुलिस टीम और सीपीयू मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक की डीजल टंकी फटने से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते फायर स्टेशन को भी जानकारी देकर बुलाया गया। पुलिस ने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।
तेज़ रफ़्तार ट्रक खड़े वाहनों पर चढ़ गया
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, मोहब्बेवाला चौक पर एक ट्रक पीछे की ओर बैक हो रहा था, जिसके कारण सड़क पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी थीं। इसी दौरान आशारोड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक जाम में खड़े वाहनों पर चढ़ गया। और उन्हें बुरी से तरह नुकसान पहुंचाया। रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि ट्रक गाड़ियों से टकराने के बाद भी दुकानों की ओर पलटते हुए जा घुसा, जिसके बाद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घटना के बाद ट्रक चालक की हालत गंभीर
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सीमेंट ले जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें भी इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है, जिसके बाद मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Accident
सिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी : हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात एक सड़क खबर सामने आई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय फूलचौड़ निवासी एक 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है।
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात लगभग पौने दस बजे केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक स्कूटी से और बाद में ठेले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें फूलचौड़ निवासी दसवीं कक्षा के छात्र मयंक बिष्ट की एसटीएच ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे को नैनीताल रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
मयंक के सीने और पेट में गंभीर चोट लगी थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मयंक के सिर के अंदर का कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएच में भीड़ लग गई। जवान बेटे की अचानक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
Accident
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शनिवार 29 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और जमकर हंगामा भी किया।
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा
जानकारी के मुताबिक रुड़की के पास पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोग खनन के एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। घटना आज शुक्रवार 29 नवंबर की है जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत
इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चंद्र प्रधान (60 वर्ष) और मटरू (40 वर्ष) निवासी इब्राहिमपुर मसाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।
![]()
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव
हादसे की सूचना मिलते ही रुड़की सीओ नरेंद्र पंत समेत कलियर थाना, गंगनहर कोतवाली रूड़की और बहादराबाद थाना समेत अन्य थानों की पुलिस को मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और मौके पर ही धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ग्रामीणों को समझा पाई और वो जाम खोलने को राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Cricket23 hours agoकौन है वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
Dehradun24 hours agoजनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Cricket24 hours agoडेज़र्ट वाइपर्स बनाम गल्फ जायंट्स प्रेडिक्शन: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम & मैच एनालिसिस (2025)..
big news21 hours agoCDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
big news4 hours agoPithoragarh के देवलथल में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए खाक
Pauri1 hour agoपौड़ी में आदमखोर गुलदार अब तक नहीं हुआ ढेर, दो और शिकारियों को किया गया तैनात
uttarakhand weather2 hours agouttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नीति घाटी में हुई बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand25 minutes agoगोवा अग्निकांड मे पौड़ी के सपूत की दर्दनाक मौत : 8 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया…










































