National
Gold Rate 23 Dec 2025: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना, ₹1.38 लाख के पार हुई कीमत; जानें अपने शहर का ताजा भाव..

Table of Contents
Gold Rate 23 Dec 2025: सोना, ₹1.38 लाख के पार
Gold Rate 23 Dec 2025: भारतीय सर्राफा बाजार और वायदा बाजार (MCX) में आज यानी मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतों में जबरदस्त तूफानी तेजी देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितताओं और घरेलू मांग के चलते सोने ने आज एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों के बीच हलचल तेज हो गई है।
MCX पर सोने की चाल: ₹1550 की भारी उछाल
घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में आज शुरुआती कारोबार से ही बुलिश ट्रेंड (Bullish Trend) देखने को मिला।
- ओपनिंग: 5 फरवरी 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आज 1,38,297 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ।
- ताजा स्थिति: सुबह 9:55 बजे तक यह 1,38,300 रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में लगभग 1,550 रुपए की बड़ी बढ़त है।
- इंट्राडे हाई: शुरुआती सत्र में ही कीमतें 1,38,381 रुपए के उच्च स्तर तक जा पहुंचीं।

Gold Rate 23 Dec 2025 : प्रमुख शहरों में सोने के दाम
गुड रिटर्न्स (GoodReturns) के आंकड़ों के अनुसार, भारत के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम नीचे दिए गए हैं:
| शहर | 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹1,38,700 | ₹1,27,150 | ₹1,04,060 |
| मुंबई | ₹1,38,550 | ₹1,27,000 | ₹1,03,910 |
| चेन्नई | ₹1,39,310 | ₹1,27,700 | ₹1,06,500 |
| कोलकाता | ₹1,38,550 | ₹1,27,000 | ₹1,03,910 |
| अहमदाबाद | ₹1,38,600 | ₹1,27,050 | ₹1,03,960 |
| लखनऊ | ₹1,38,700 | ₹1,27,150 | ₹1,04,060 |
| पटना | ₹1,38,600 | ₹1,27,050 | ₹1,03,960 |
| हैदराबाद | ₹1,38,550 | ₹1,27,000 | ₹1,03,910 |
सोने की कीमतों में तेजी के मुख्य कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर 2025 के इस आखिरी सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारक जिम्मेदार हैं:
- वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष के लंबे खिंचने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।
- US फेडरल रिजर्व की नीति: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने डॉलर इंडेक्स को कमजोर किया है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों में उछाल के रूप में दिख रहा है।
- रुपये की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये (INR) में गिरावट के कारण सोने का आयात महंगा हो गया है, जिससे घरेलू बाजारों में कीमतें बढ़ गई हैं।
- शादियों का सीजन: भारत में शादियों के सीजन के चलते फिजिकल गोल्ड की डिमांड चरम पर है, जो स्थानीय स्तर पर कीमतों को सपोर्ट कर रही है।
निवेश का ‘सेफ हेवन’ है सोना
भारत में सोना खरीदना केवल एक वित्तीय निर्णय नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक परंपराओं और सुरक्षा की भावना से जुड़ा है।
“सोना न केवल सकारात्मकता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच यह निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प (Safe Haven Asset) माना जाता है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे, तो साल 2026 की शुरुआत में सोना ₹1.45 लाख के स्तर को भी छू सकता है।
ग्राहकों के लिए सलाह
अगर आप आज ज्वेलरी या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमेशा Hallmarked (BIS) सोना ही खरीदें। सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी जौहरी से लेटेस्ट रेट्स और मेकिंग चार्जेस की पुष्टि जरूर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. Gold Rate 23 Dec 2025 भारत में 24 कैरेट सोने का क्या भाव है?
आज दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग Rs1,38,000 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में यह Rs1,38,550 के आसपास है। (कीमतें स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्जेस के कारण थोड़ी भिन्न हो सकती हैं)।
Q2. सोने की कीमतों में अचानक इतनी तेजी क्यों आई है?
इस तेजी के तीन मुख्य कारण हैं:
- जियो-पॉलिटिकल तनाव: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक अनिश्चितता पैदा की है।
- US फेड रेट: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती के संकेतों से डॉलर कमजोर हुआ है।
- घरेलू मांग: भारत में शादियों के सीजन की वजह से फिजिकल गोल्ड की डिमांड बहुत ज्यादा है।
Q3. क्या 18 कैरेट सोना निवेश के लिए अच्छा है?
18 कैरेट सोने में 75% शुद्धता होती है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से हीरे की ज्वेलरी बनाने में होता है। निवेश के नजरिए से 24 कैरेट (सिक्के या बार) या डिजिटल गोल्ड (ETF) को बेहतर माना जाता है क्योंकि इनकी रीसेल वैल्यू अधिक होती है।
Q4. हॉलमार्क सोना कैसे पहचानें?
सोना खरीदते समय उस पर BIS हॉलमार्क का लोगो जरूर देखें। साथ ही उस पर शुद्धता (जैसे 22K916) और एक 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड (HUID) होता है। आप BIS Care App के जरिए इस कोड को वेरीफाई भी कर सकते हैं।
Q5. क्या दिसंबर के अंत तक कीमतें और बढ़ेंगी?
बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल के अंत तक कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और वैश्विक मांग के कारण कीमतें ₹1.40 लाख के स्तर को छू सकती हैं। हालांकि, मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते छोटी गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
Q6. क्या अभी सोना खरीदना सही समय है?
अगर आप लंबे समय (3-5 साल) के लिए निवेश कर रहे हैं, तो सोना हमेशा एक सुरक्षित विकल्प है। छोटे समय के लिए निवेश करने वालों को बाजार में सुधार (Correction) का इंतजार करना चाहिए।
National
प्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा

PM Modi Meeting with CMs Today: वैश्विक तनाव के बीच अहम बैठक, बड़े फैसलों की संभावना
PM Modi Meeting with CMs Today: वैश्विक तनाव के बीच अहम बैठक, बड़े फैसलों की संभावना मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पूरे विश्व पर ईंधन की आपूर्ति का संकट बना हुआ है. भारत में भी लोगों पर इसका असर देखने को मिल रहा है, सबसे अधिक एलपीजी गैस को लेकर लोग चिंतित हैं. आज ईरान और इजराइल के मध्य इस युद्ध का 28 वां दिन है, इस बढ़ते संघर्ष का असर अब वैश्विक स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है, खासकर तेल और LPG सप्लाई को लेकर चिंताएं तेजी से बढ़ रही हैं.
मुख्य बिंदु
प्रधानमंत्री मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
इस युद्ध के प्रभाव से भारत भी अछूता नहीं है. यही कारण है कि आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक में मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि बैठक के बाद प्रधानमंत्री कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं.
शाम को होगी अहम बैठक
दरअसल, प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे. इस दौरान राज्यों की तैयारियों, आवश्यक योजनाओं और संकट से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा होगी. साथ ही, भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया जाएगा. हालांकि, जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उनके मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें_ LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब 10 या 20 दिन नहीं इतने दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
पहले भी दे चुके हैं चेतावनी
इससे पहले भी संसद में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताई थी. उन्होंने कोविड-19 काल का जिक्र करते हुए कहा था कि देश को संभावित संकट के लिए तैयार रहना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक बना रह सकता है, इसलिए सतर्कता जरूरी है.
केंद्र और राज्यों के समन्वय पर जोर
इसी के साथ प्रधानमंत्री ने राज्यों से सहयोग की अपील भी की है. उन्होंने कहा कि जैसे कोरोना काल में केंद्र और राज्यों ने मिलकर बेहतर प्रबंधन किया था, वैसे ही इस बार भी सामूहिक प्रयास जरूरी होंगे. स्पष्ट है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एकजुट होकर स्थिति से निपटना है. खबरों के मुताबिक, इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं. यही नहीं, बैठक के बाद शाम तक प्रधानमंत्री द्वारा बड़े ऐलान की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में पूरे देश की नजर इस मीटिंग पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें_ US F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
क्या दोबारा लगेगा लॉकडाउन ?
वहीँ दूसरी ओर प्रधानमंत्री द्वारा संसद में दिए गए भाषण में कोरोना का जिक्र करते ही देशभर में एक नई बहस शुरू हो गई है. कई लोग कयास लगा रहे हैं की देश में कोरोना काल के जैसे ही लोकडाउन लग सकता है. हालांकि इस बात की सरकार की तरफ से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इन बातों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि सरकार अभी इस दिशा में कुछ नहीं सोच रही है. आज की इस बैठक के बाद बड़ा फैसला आने की उम्मीद है.
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
संभावना है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती . उदाहरण के तौर पर—
- बाजार में कालाबाजारी को रोकना
- आम जनता में घबराहट फैलने से बचाना
- सही और प्रमाणिक जानकारी का प्रसार
- आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करना
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव पैदा कर सकता है आर्थिक संकट
आज की इस बैठक पर देश भर के लोगों की नजर टिकी रहेगी. अब देखन ये होगा कि अगर मिडिल ईस्ट में संघर्ष इसी तरह से जारी रहेगा तो आगे सरकार क्या फैसला लेगी. एलपीजी, खाद्य सामग्री और ईंधन पर सरकार क्या निर्णय लेती है. इस युद्ध से विश्व भर में एक बड़ी आर्थिक मंदी के संकेत भी बड़ रहे हैं. इससे दुनिया भर में शेयर बाजार की स्थिति में बभी लगातार भारी गिरावट की संभावनाएं जताई जा रही हैं.
National
ram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट

Ram Navami 2026 Date : चैत्र नवरात्रि 2026 में लोगों में रामनवमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि नवमी 26 मार्च को मनाई जा रही है जबकि कुछ लोग इसे 27 मार्च की बता रहे हैं। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं तो आपकी समस्या हम दूर कर देते हैं।
Table of Contents
26 या 27 मार्च कब है चैत्र नवरात्रि की रामनवमी ?
अगर आप भी नवरात्रि 2026 की नवमी की तिथि (ram navami 2026) को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आपतो बता दें कि इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक विधिवत मनाए जाएंगे। सभी तिथियां सामान्य क्रम में रहेंगी और किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा, जबकि 27 मार्च को रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

नवमी पर कन्या पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से प्रारंभ होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर राम नवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक निर्धारित है।

| विवरण (Detail) | समय / तिथि (Time / Date) |
|---|---|
| नवमी तिथि प्रारंभ | 26 मार्च 2026, सुबह 11:48 बजे |
| नवमी तिथि समाप्त | 27 मार्च 2026, सुबह 10:06 बजे |
| राम नवमी (उदय तिथि अनुसार) | 27 मार्च 2026 |
| पूजा का शुभ मुहूर्त | सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक |
| मध्याह्न काल (राम जन्म समय) | दोपहर 12:27 बजे |
National
चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि

चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कैसे करें कन्या पूजन ?, जानें पूजा विधि और भोग से जुड़ी हर जानकारी
चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी को लेकर लोगों के मन कई सवाल कई इसकी तिथि को लेकर कन्फ्यूज हैं तो कई कन्या पूजन के मुहूर्त को लेकर कन्फ्यूज हैं। ऐसे में हम आपको चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन के समय और विधि के बारे में बताते हैं।
Table of Contents
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर की जाती है कन्याओं की पूजा
हिंदू धर्म में नवरात्रियों का खासा महत्व है। यूं तो सालभर में चार बार नवरात्रियां आती हैं लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रों का खासा महत्व है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हुई थी ऐसे में दुर्गा अष्टमी 26 मार्च को मनाई जा रही है।
दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि में कन्या पूजन के बिना व्रत का फल अधूरा माना जाता है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। मान्यता है कि कुंवारी कन्याओं की पूजा करने और उन्हें भोजन कराने से हर मनोकामना पूरी होती है और घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ? (Kanya Pujan Muhurat)
चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Kanya Pujan Muhurat) दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च 2026 की सुबह 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार अष्टमी का पर्व 26 मार्च 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु अष्टमी पूजन के साथ कन्या पूजन भी करेंगे।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पर्व | Durga Ashtami (चैत्र नवरात्रि) |
| अष्टमी तिथि प्रारंभ | 25 मार्च 2026, दोपहर 1:51 बजे |
| अष्टमी तिथि समाप्त | 26 मार्च 2026, सुबह 11:49 बजे |
| उदया तिथि अनुसार अष्टमी | 26 मार्च 2026, गुरुवार |
| कन्या पूजन का दिन | 26 मार्च 2026 |
| विशेष महत्व | इस दिन अष्टमी पूजन व कन्या पूजन किया जाता है |

व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
- 1. दुर्ग अष्टमी या महानवमी के दिन कन्या पूजन के लिए सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और व्रत-पूजन का संकल्प लें।
- 2. इसके बाद विधि अनुसार मां दुर्गा की पूजा करें।
3. 2 से 9 वर्ष की कन्याओं और एक बालक को घर आमंत्रित करें। उनके आने पर आदरपूर्वक स्वागत करें, आसन दें और उनके चरण धोकर प्रणाम करें।

4. फूल, रोली, अक्षत से तिलक करें, चुनरी व कलावा अर्पित करें और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
5. फिर श्रद्धा से हलवा, पूड़ी, काले चने व मिठाई का भोग लगाकर उन्हें भोजन कराएं।
6. अंत में अपनी सामर्थ्य अनुसार उपहार देकर कन्याओं को सम्मानपूर्वक विदा करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
big news15 hours agoउत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Cricket16 hours agoMUL vs ISL Dream11 Match 4 PSL 11(28-March-2026)
Cricket16 hours agoRCB vs SRH Dream11 1st Match IPL 2026 – 28 March 2026
big news17 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर
Roorkee10 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews11 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
big news13 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार, जानें किस मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी ?










































