Dehradun
श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: बदरी-केदार में पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए हर डिटेल…

देहरादून: चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अब श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में होने वाली विभिन्न पूजाओं की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। श्रद्धालु अब घर बैठे ही www.badrinath-kedarnath.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद की पूजा बुक कर सकते हैं।
पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, पहले दिन 93 श्रद्धालुओं ने कराई बुकिंग
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि वेबसाइट के ज़रिए अभी 30 जून 2025 तक की बुकिंग कराई जा सकती है।
गुरुवार को पहले ही दिन 93 ऑनलाइन बुकिंग दर्ज की गईं – जिनमें से श्री बदरीनाथ के लिए 32 महाभिषेक व अभिषेक पूजाएं और श्री केदारनाथ के लिए 61 षोडशोपचार पूजा शामिल हैं।
कोई बदलाव नहीं, पूजा दरें यथावत
मंदिर समिति ने स्पष्ट किया है कि इस बार पूजाओं के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
श्री बदरीनाथ धाम में उपलब्ध प्रमुख पूजाएं:
महाभिषेक पूजा: 4700
अभिषेक पूजा: 4500
वेद पाठ / गीता पाठ: 2500
विष्णुसहस्त्रनाम पाठ: 701
स्वर्ण आरती: 501
चांदी आरती: 401
कपूर आरती: 201
श्री केदारनाथ धाम में प्रमुख पूजाएं:
महाभिषेक पूजा: 9500
रुद्राभिषेक पूजा: 7200
लघु रुद्राभिषेक: 6100
षोडशोपचार पूजा: 5500
पूरे दिन की विशेष पूजा: 28,600
शाम की शिव अस्तोत्री, शिव तांडव, सहस्त्रनाम व नामावली सहित आरतियां: ₹2800 तक
भक्ति और तकनीक का संगम
इंटरनेट कोऑर्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार, अब तक की बुकिंग में बदरीनाथ के लिए 30% और केदारनाथ के लिए 20% पूजाएं ऑनलाइन बुक हो रही हैं। इससे स्पष्ट है कि श्रद्धालु अब आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए भी अपनी आस्था से जुड़ना चाहते हैं।
#PujaBooking #TempleOnline #BadrinathPuja #KedarnathDarshan #CharDham2025
big news
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

Dehradun News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
उपराष्ट्रपति C.P. Radhakrishnan पहुंचे देहरादून
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड दौरे पर हैं। जिसके लिए राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। उपराष्ट्रपति सुबह करीब 9:55 बजे विशेष विमान से वो दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने उनका अभिनंदन किया।

उपराष्ट्रपति जागरण फोरम कार्यक्रम में होंगे शामिल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के साथ ही पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। बता दें कि उपराष्ट्रपति C.P. Radhakrishnan जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। दून में उपराष्ट्रपति जागरण फोरम कार्यक्रम में शामिल होंगे।
big news
मसूरी में सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

Mussoorie News : Mussoorie में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सिविल अस्पताल के पास स्थित एक घर के कमरे में आग लगने से एक शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
मसूरी में सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग
सिविल अस्पताल मसूरी के पास स्थित के एक घर में आग लगने से दिल्ली के एक शख्स की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम Mussoorie के सिविल अस्पताल के पास स्थित संजीव गोयल के मकान के एक कमरे में आग लग गई। कमरे से धुंआ उठता देख जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कमरे में रह रहे युवक की जलकर मौत हो गई थी।
एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
कमरे से धुंआ उठता देश लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे में रह रहे शख्स की मौतो हो चुकी थी और उसके शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका था।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी उसमें गौरव टुटेजा (47) निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी दक्षिण दिल्ली किराए पर रह रहे थे। जिसकी जिंदा जलने से मौत हो गई है।

मृतक ने कुछ दिन पहले ही खरीदा था रूम हीटर
पड़ोसियों का कहना है कि गौरव ने कुछ दिन पहले ही रूम हीटर खरीदा था। उन्होंने गौरव को रूम हीटर लेकर आते हुए देखा था। शुक्रवार शाम जब उन्होंने कमरे से धुंआ निकलता देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक को दी। जब कमरा खोलकर देखा तो कमरे हीटर जल रहा था और आग लग गई थी।
कमरे का सारा सामान जल चुका था और गौरव हीटर के पास जली अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को खबर दे दी गई है। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Dehradun
केदारनाथ में खच्चरों के गोबर से बनेगा बायो-ईंधन, होमस्टे योजनाओं में भी किया गया बदलाव
Dehradun: कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग के अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, स्थानियों को मिलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर
मुख्य बिंदु
देहरादून (Dehradun) : बुधवार, 15 जनवरी को उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग से जुड़े दो अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसके आलावा ब्रिडकुल (उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम) की भूमिका को भी विस्तार देने का फैसला लिया गया। सरकार के इन निर्णयों को पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
धामी कैबिनेट ने होमस्टे नियमावली में बड़ा किया बदलाव
बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड पर्यटन, यात्रा व्यवसाय, होमस्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीकरण नियमावली–2026 को स्वीकृति प्रदान की गई। इस नई नियमावली के तहत अब होमस्टे योजना का लाभ केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी ही उठा सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण और स्थानीय लोगों को सीधे तौर पर स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
पढ़ें ये भी- धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 19 प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी, यहां पढ़ें फैसले
नई नियमावली से स्थानीय लोगों को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर (Homestay Rule Change Uttarakhand)
दरअसल, अब तक राज्य में पर्यटन व्यवसाय और होमस्टे संचालन के लिए अलग-अलग नियमावलियां लागू थीं। पर्यटन व्यवसाय के लिए उत्तराखंड पर्यटन और यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली–2014 और संशोधन नियमावली–2016 पहले से प्रभावी थीं। जबकि होमस्टे के लिए अतिथि गृह आवास (होम-स्टे) पंजीकरण नियमावली–2015 लागू थी, जिसे समय-समय पर संशोधित किया गया। इन विभिन्न नियमावलियों के चलते पंजीकरण प्रक्रिया में मुश्किल बढ़ रही थी। नई नियमावली के जरिए अब इन सभी व्यवस्थाओं को एकीकृत कर दिया गया है।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बतया कि
इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों को उनके स्वामित्व वाले परिसरों में स्वावलंबन और स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के बाहर के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जिससे स्थानीय हित सुरक्षित रहेंगे।
पढ़ें ये भी- सारी गांव बना ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार का मॉडल, 50 होम स्टे से 250 लोगों को मिला रोजगार….
केदारनाथ में गोबर से बनेगा पर्यावरण-अनुकूल ईंधन (Kedarnath Biofuel Project)
कैबिनेट बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केदारनाथ धाम में खच्चरों के गोबर से ईंधन पेलेट बनाने के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। केदारनाथ में श्रद्धालुओं और माल ढुलाई के लिए बड़ी संख्या में खच्चरों का उपयोग होता है, जिससे रास्तों पर गोबर जमा होने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
अब इस समस्या के समाधान के तौर पर खच्चर के गोबर और चीड़ की पत्तियों को 50-50 प्रतिशत अनुपात में मिलाकर पर्यावरण-अनुकूल बायोमास पेलेट तैयार किए जाएंगे। ये पायलट प्रोजेक्ट एक वर्ष की अवधि के लिए संचालित किया जाएगा।
ब्रिडकुल के कार्य क्षेत्र का विस्तार
इसके अलावा, सरकार ने उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम (ब्रिडकुल) के कार्यक्षेत्र को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब ब्रिडकुल रोपवे, ऑटोमेटेड या मैकेनाइज्ड कार पार्किंग, तथा टनल और कैविटी पार्किंग से जुड़े निर्माण कार्य भी कर सकेगा। इसके लिए ब्रिडकुल को राज्य की कार्यदायी संस्थाओं की सूची में शामिल किया गया है।
पढ़ें ये भी- OM Parvat पर मंडराया जलवायु संकट: जनवरी में बर्फ के बिना दिखा पवित्र ॐ पर्वत, बढ़ी हिमालय की चिंता..
Rudraprayag9 hours agoरूद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा, बोलेरो कैम्पर खाई में गिरा, एक की मौत
big news6 hours agoउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत
Trending11 hours agoDoes God Exist? जावेद अख़्तर कौन हैं, उनके जन्मदिन पर पढ़िए चुनिंदा शेर..
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में विजिलेंस का छापा, DSO समेत दो लोग रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
big news6 hours agoदर्दनाक हादसा : खनन वाहन की टक्कर से ITBP जवान की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे पिता
Roorkee3 hours agoयुवक का अपहरण कर लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Rudraprayag2 hours agoअगस्त्यमुनि खेल मैदान गेट तोड़ने वाले मामले में एक्शन, अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर : गढ़वाल के कई हिस्सों में हुआ ब्रेक डाउन, छह घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान







































