Haldwani
पत्नी को बस अड्डे पर छोड़कर गायब हो गया पति, तीन घंटे इंतजार के बाद रोते हुए कोतवाली पहुंची महिला; जानिए मामला।

हल्द्वानी – हल्द्वानी बस में कहासुनी के बाद पति अपनी पत्नी को हल्द्वानी बस अड्डे पर छोड़कर घर चला गया। जब पति बहुत देर तक नहीं पहुंचा तो पत्नी रोते हुए कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

महिला ने बताया कि उसका पति गरुड़ बागेश्वर का रहने वाला है और दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है। वह उसके साथ ही रहती है और बुधवार को दोनों दिल्ली से बागेश्वर के लिए निकले थे। बस में सवार दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। बस हल्द्वानी बस अड्डे पर पहुंची तो पति, पत्नी को यह बोलकर गायब हो गया कि कुछ देर में लौट कर आएगा। तीन घंटे महिला बस अड्डे में बैठी रही। जब वह नहीं पहुंचा तो महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची।
पुलिस ने युवक से फोन पर बात की। साथ ही वीडियो कॉल पर पत्नी से भी बात कराई लेकिन वह पत्नी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है।
Accident
सिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी : हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात एक सड़क खबर सामने आई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय फूलचौड़ निवासी एक 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है।
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात लगभग पौने दस बजे केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक स्कूटी से और बाद में ठेले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें फूलचौड़ निवासी दसवीं कक्षा के छात्र मयंक बिष्ट की एसटीएच ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे को नैनीताल रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
मयंक के सीने और पेट में गंभीर चोट लगी थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मयंक के सिर के अंदर का कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएच में भीड़ लग गई। जवान बेटे की अचानक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
Haldwani
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई, पुलिस अलर्ट मोड पर

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले की दो दिसंबर को SC में सुनवाई होगी। इस दौरान क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई
रेलवे भूमि पर बनभूलपुरा में ट्रैक के आस-पास हजारों मकान बनाए गए हैं, जिसको लेकर रेलवे बोर्ड पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर चुका है। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया। जिसे लेकर दो दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में अतिक्रमण के मामले में सुनवाई होनी है। कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट दो दिसंबर को बड़ा फैसला सुना सकता है। क्षेत्र में इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना न घटे इसे लेकर पुलिस ने जरुरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रविवार को बहुउद्देशीय भवन में अधिकारीयों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ललित मोहन रयाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी ऑनलाइन जुड़े। रेलवे के अधिकारियों के साथ ही आरपीएफ और रेलवे की अन्य विंग के साथ भी चर्चा की गई।
चार सेक्टर में बांटकर चलाया गया चेकिंग अभियान
पुलिस ने रविवार को बनभूलपुरा को चार सेक्टर में बांटकर सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया। रविवार शाम एएसपी लालकुआं दीपशिखा के साथ ही सीओ हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल ने व्यापक सत्यापन, सघन चेकिंग, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बनभूलपुरा के इंदिरानगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, शनिवार बाजार, ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17 और 18, चोरगलिया रोड स्थित लाइन नंबर 1 से 16 तक ये चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने लगभग 350-400 लोगों के सत्यापन जांचे। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन न होने पर 32 लोगों पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
दुष्प्रचार करने पर सख्त कार्रवाई होगी
कोर्ट का फैसला आने के बाद की स्थिति को लेकर रविवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बनभूलपुरा के लोगों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। एसएसपी ने कहा कि सभी के सहयोग से मामले में अफवाह और अराजकता फैलने से रोकी जा सकती है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक व उकसाने वाली पोस्ट न डालने के साथ उन्हें फॉरवर्ड करने से बचने की अपील की।
big news
रामनगर प्रतिबंधित मांस प्रकरण में नाटकीय मोड़, भाजपा नेता ने स्कूटी से पुलिस को चकमा देकर किया आत्मसमर्पण
रामनगर: रामनगर मांस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता मदन जोशी ने आज एक अप्रत्याशित तरीके से रामनगर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया,पुलिस पिछले कई दिनों से जोशी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। और यहां तक कि आज कोतवाली के बाहर भी गिरफ्तारी की योजना बनाई गई थी,लेकिन मदन जोशी ने पुलिस को ऐसा चकमा दिया कि पूरा मामला नाटकीय मोड़ ले गया।
रामनगर मांस प्रकरण पहुंचा नाटकीय मोड़ पर, पुलिस को चकमा देकर सरेंडर किया
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अंदेशा था कि जोशी आत्मसमर्पण करने आ सकता है। इसलिए कोतवाली के बाहर पुलिस ने पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था,लेकिन मदन जोशी अलग ही रास्ते से स्कूटी पर सवार होकर सीधे कोतवाली के अंदर पहुंच गए, जिससे पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अंदर पहुंचते ही उन्होंने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया,पुलिस के मंसूबों पर यह सीधा पानी फेरने जैसा था,
आत्मसमर्पण की खबर फैलते ही कई भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी कोतवाली पहुंचे,विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि मदन जोशी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, नगर के मंडल अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने हमेशा कानून का सम्मान किया है,उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जोशी ने आज स्वयं समर्पण किया है।
पहले वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया, अब आत्मसमर्पण !
इससे पहले मदन जोशी ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे गलत और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं,उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने पहले जिन लोगों के नाम पुलिस को दिए थे, उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जोशी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया है,वीडियो में उन्होंने कहा मेरे लिए परिवार से ऊपर राष्ट्र है,जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है,जल्द जेल से बाहर आकर जन सेवा जारी रखूंगा।
प्रतिबंधित मांस प्रकरण में 15 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को रामनगर के छोई क्षेत्र में बरेली से मीट लेकर जा रहे पिकअप चालक नासिर हुसैन पर भीड़ ने हमला कर दिया था, भीड़ ने नासिर की जमकर पिटाई की थी और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया था,इस मामले में नासिर की पत्नी नूरजहां की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
इस प्रकरण में पुलिस अब तक करीब 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है,वहीं बीते सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मदन जोशी की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, इसके बाद माना जा रहा था कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है, लेकिन आज मदन जोशी ने पुलिस को चकमा देकर खुद कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
big news7 hours agoIMA पासिंग आउट परेड के कारण दून में हफ्तेभर डायवर्ट रहेगा रूट, प्लान देखकर ही निकलें बाहर
धर्म-कर्म5 hours agoWinter Chardham Yatra : अब सर्दियों में भी कर सकते हैं चारधाम के दर्शन, आस्था और एडवेंचर का ऐसा सगंम जो हमेशा रहेगा याद
big news4 hours agoUKSSSC Paper Leak : सीबीआई कोर्ट ने खारिच की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका
Dehradun8 hours agoसीएम धामी के औचक निरीक्षण के बाद बदली ISBT की तस्वीर, सफाई से लेकर व्यवस्थाएं हुई चकाचक
big news7 hours agoUttarakhand : किसानों के लिए अच्छी खबर, गन्ना मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी
Dehradun2 hours agoDehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?
Breakingnews7 hours agoकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की राजयपाल से मुलाकात, राजभवन का नाम लोक भवन करने पर दी बधाई
Breakingnews5 hours agoनेत्र दान (Eye Donation) कर हमेशा याद रहेगा जगदीश, पीआरडी जवान का समाज को सन्देश



































