Dehradun
सिरदर्द को अनदेखा करना हो सकता है इस जानलेवा बीमारी का संकेत, जानें इसके लक्षण…..

देहरादून : सिरदर्द अक्सर होने पर उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। हर साल लगभग ढाई लाख लोग ब्रेन ट्यूमर के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। 2020 में ही इस बीमारी ने 2.46 लाख लोगों की मौत का कारण बनी थी। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर कुछ मामलों में इतनी धीमी गति से बढ़ता है कि इसके लक्षण आसानी से पहचान में नहीं आते। यही कारण है कि इसे समय रहते पहचानना और इलाज कराना बेहद जरूरी है।
ब्रेन ट्यूमर क्या है?
ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब मस्तिष्क के आसपास की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं, जो अंततः कैंसर का रूप ले सकती हैं। शोध के अनुसार, मस्तिष्क में 120 से ज्यादा प्रकार के ट्यूमर हो सकते हैं। अगर परिवार में किसी को ब्रेन ट्यूमर हुआ है, तो आपको और भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा, प्लास्टिक और केमिकल्स इंडस्ट्री में काम करने वालों को भी इसके प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। खराब लाइफस्टाइल, आहार में गड़बड़ी और पर्यावरणीय कंडीशन भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं।
ब्रेन ट्यूमर के सामान्य लक्षण:
- सिर में लगातार दर्द या दबाव रहना, जो सुबह के समय बढ़ सकता है।
- मतली और उल्टी की समस्या।
- आंखों की समस्याएं जैसे धुंधला नजर आना।
- हाथ या पैर में संवेदनहीनता।
- शारीरिक संतुलन में समस्या और बोलने में कठिनाई।
- समय के साथ याददाश्त में कमी आना।
- बार-बार चक्कर महसूस होना।
क्या ब्रेन ट्यूमर कैंसर है?
ब्रेन ट्यूमर कैंसर का कारण बन सकता है, लेकिन हर ब्रेन ट्यूमर कैंसर नहीं होता। इसका इलाज समय पर किया जाए तो व्यक्ति को पूरी तरह से ठीक होने का अवसर मिल सकता है।
सिरदर्द को न करें अनदेखा
यदि आपको सिर में लगातार दर्द हो और वह सुबह के समय अधिक महसूस होता हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है, जिसके लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
#BrainTumor #Headache #BrainCancer #HealthAlert #HealthTips #BrainHealth #MedicalAdvice #CancerAwareness #TumorSymptoms #HealthCare #PreventiveCare #HealthyLiving
big news
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

Dehradun News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
उपराष्ट्रपति C.P. Radhakrishnan पहुंचे देहरादून
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड दौरे पर हैं। जिसके लिए राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। उपराष्ट्रपति सुबह करीब 9:55 बजे विशेष विमान से वो दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने उनका अभिनंदन किया।

उपराष्ट्रपति जागरण फोरम कार्यक्रम में होंगे शामिल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के साथ ही पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। बता दें कि उपराष्ट्रपति C.P. Radhakrishnan जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। दून में उपराष्ट्रपति जागरण फोरम कार्यक्रम में शामिल होंगे।
big news
मसूरी में सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

Mussoorie News : Mussoorie में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सिविल अस्पताल के पास स्थित एक घर के कमरे में आग लगने से एक शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
मसूरी में सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग
सिविल अस्पताल मसूरी के पास स्थित के एक घर में आग लगने से दिल्ली के एक शख्स की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम Mussoorie के सिविल अस्पताल के पास स्थित संजीव गोयल के मकान के एक कमरे में आग लग गई। कमरे से धुंआ उठता देख जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कमरे में रह रहे युवक की जलकर मौत हो गई थी।
एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
कमरे से धुंआ उठता देश लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे में रह रहे शख्स की मौतो हो चुकी थी और उसके शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका था।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी उसमें गौरव टुटेजा (47) निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी दक्षिण दिल्ली किराए पर रह रहे थे। जिसकी जिंदा जलने से मौत हो गई है।

मृतक ने कुछ दिन पहले ही खरीदा था रूम हीटर
पड़ोसियों का कहना है कि गौरव ने कुछ दिन पहले ही रूम हीटर खरीदा था। उन्होंने गौरव को रूम हीटर लेकर आते हुए देखा था। शुक्रवार शाम जब उन्होंने कमरे से धुंआ निकलता देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक को दी। जब कमरा खोलकर देखा तो कमरे हीटर जल रहा था और आग लग गई थी।
कमरे का सारा सामान जल चुका था और गौरव हीटर के पास जली अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को खबर दे दी गई है। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Dehradun
केदारनाथ में खच्चरों के गोबर से बनेगा बायो-ईंधन, होमस्टे योजनाओं में भी किया गया बदलाव
Dehradun: कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग के अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, स्थानियों को मिलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर
मुख्य बिंदु
देहरादून (Dehradun) : बुधवार, 15 जनवरी को उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग से जुड़े दो अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसके आलावा ब्रिडकुल (उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम) की भूमिका को भी विस्तार देने का फैसला लिया गया। सरकार के इन निर्णयों को पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
धामी कैबिनेट ने होमस्टे नियमावली में बड़ा किया बदलाव
बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड पर्यटन, यात्रा व्यवसाय, होमस्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीकरण नियमावली–2026 को स्वीकृति प्रदान की गई। इस नई नियमावली के तहत अब होमस्टे योजना का लाभ केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी ही उठा सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण और स्थानीय लोगों को सीधे तौर पर स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
पढ़ें ये भी- धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 19 प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी, यहां पढ़ें फैसले
नई नियमावली से स्थानीय लोगों को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर (Homestay Rule Change Uttarakhand)
दरअसल, अब तक राज्य में पर्यटन व्यवसाय और होमस्टे संचालन के लिए अलग-अलग नियमावलियां लागू थीं। पर्यटन व्यवसाय के लिए उत्तराखंड पर्यटन और यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली–2014 और संशोधन नियमावली–2016 पहले से प्रभावी थीं। जबकि होमस्टे के लिए अतिथि गृह आवास (होम-स्टे) पंजीकरण नियमावली–2015 लागू थी, जिसे समय-समय पर संशोधित किया गया। इन विभिन्न नियमावलियों के चलते पंजीकरण प्रक्रिया में मुश्किल बढ़ रही थी। नई नियमावली के जरिए अब इन सभी व्यवस्थाओं को एकीकृत कर दिया गया है।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बतया कि
इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों को उनके स्वामित्व वाले परिसरों में स्वावलंबन और स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के बाहर के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जिससे स्थानीय हित सुरक्षित रहेंगे।
पढ़ें ये भी- सारी गांव बना ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार का मॉडल, 50 होम स्टे से 250 लोगों को मिला रोजगार….
केदारनाथ में गोबर से बनेगा पर्यावरण-अनुकूल ईंधन (Kedarnath Biofuel Project)
कैबिनेट बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केदारनाथ धाम में खच्चरों के गोबर से ईंधन पेलेट बनाने के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। केदारनाथ में श्रद्धालुओं और माल ढुलाई के लिए बड़ी संख्या में खच्चरों का उपयोग होता है, जिससे रास्तों पर गोबर जमा होने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
अब इस समस्या के समाधान के तौर पर खच्चर के गोबर और चीड़ की पत्तियों को 50-50 प्रतिशत अनुपात में मिलाकर पर्यावरण-अनुकूल बायोमास पेलेट तैयार किए जाएंगे। ये पायलट प्रोजेक्ट एक वर्ष की अवधि के लिए संचालित किया जाएगा।
ब्रिडकुल के कार्य क्षेत्र का विस्तार
इसके अलावा, सरकार ने उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम (ब्रिडकुल) के कार्यक्षेत्र को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब ब्रिडकुल रोपवे, ऑटोमेटेड या मैकेनाइज्ड कार पार्किंग, तथा टनल और कैविटी पार्किंग से जुड़े निर्माण कार्य भी कर सकेगा। इसके लिए ब्रिडकुल को राज्य की कार्यदायी संस्थाओं की सूची में शामिल किया गया है।
पढ़ें ये भी- OM Parvat पर मंडराया जलवायु संकट: जनवरी में बर्फ के बिना दिखा पवित्र ॐ पर्वत, बढ़ी हिमालय की चिंता..
big news7 hours agoउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत
Rudraprayag9 hours agoरूद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा, बोलेरो कैम्पर खाई में गिरा, एक की मौत
Trending12 hours agoDoes God Exist? जावेद अख़्तर कौन हैं, उनके जन्मदिन पर पढ़िए चुनिंदा शेर..
big news6 hours agoदर्दनाक हादसा : खनन वाहन की टक्कर से ITBP जवान की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे पिता
Roorkee4 hours agoयुवक का अपहरण कर लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Rudraprayag3 hours agoअगस्त्यमुनि खेल मैदान गेट तोड़ने वाले मामले में एक्शन, अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
Cricket7 hours agoJSK बनाम PC फैंटेसी गाइड: Dream11 टीम, रिस्की पिक्स और प्रेडिक्शन…
Breakingnews6 hours agoबड़ी खबर : गढ़वाल के कई हिस्सों में हुआ ब्रेक डाउन, छह घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान










































