Andhra Pradesh
भारत का स्पाडेक्स मिशन : अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की डॉकिंग का होगा परीक्षण….

Andhra Pradesh
इसरो ने रचा इतिहास , अपना 100वां मिशन GSLV-F15/NVS-02 का किया सफल लॉन्च….

आंध्रप्रदेश : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपना 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो ने GSLV-F15/NVS-02 रॉकेट को अंतरिक्ष में भेज दिया, जो भारत के अंतरिक्ष नेविगेशन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मिशन के सफल लॉन्च के साथ भारत ने अंतरिक्ष नेविगेशन में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
इसरो ने X पर इस मिशन के सफल होने की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि GSLV-F15/NVS-02 रॉकेट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है। यह मिशन भारत के नेविगेशन सिस्टम को और मजबूत करेगा, जिससे GPS जैसी सुविधाओं में सुधार होगा।

केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो को बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, “श्रीहरिकोटा से 100वें लॉन्च की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए इसरो को बधाई। इस रिकॉर्ड उपलब्धि के ऐतिहासिक क्षण में अंतरिक्ष विभाग के साथ जुड़ना सौभाग्य की बात है। इस मिशन के सफल प्रक्षेपण से एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है।” उन्होंने इस मौके पर साइंटिस्ट विक्रम साराभाई और सतीश धवन को भी याद किया और कहा कि इन महान व्यक्तियों की विनम्र शुरुआत के बाद यह यात्रा अद्भुत रही है।
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत में GPS जैसी नेविगेशन सुविधाओं को और बेहतर बनाना है। GSLV-F15/NVS-02 सैटेलाइट जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल तक के क्षेत्र को कवर करेगा, जिससे सड़क, हवाई और समुद्री यात्रा में और अधिक सटीक नेविगेशन सेवाएं मिलेंगी।
Andhra Pradesh
बिजली के खंभे पर चढ़कर सो गया युवक, परिजन चिल्लाते रहे; जानें क्यों था नाराज !

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले के एम. सिंगीपुरम गांव में एक युवक की खतरनाक हरकत ने लोगों की सांसें रोक दी। नशे की हालत में युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और तारों पर लेट गया। इस घटना को देख कर आसपास के लोग घबराए हुए थे, और उसे नीचे आने के लिए लगातार आवाजें लगा रहे थे। लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी और खंभे पर ही पड़ा रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक का नाम मांडू बाबू है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था, और पैसे न मिलने पर गुस्से में आकर वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई ताकि कोई हादसा न हो।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक को आराम से बिजली के तारों पर लेटे हुए देखा जा सकता है। यह घटना करीब एक घंटे तक जारी रही, जिसमें युवक लगभग आधे घंटे तक खंभे पर लेटा रहा। ग्रामीणों और उसके परिवार के सदस्य लगातार उसे नीचे आने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह किसी की भी नहीं सुन रहा था।
आखिरकार, गांववालों ने किसी तरह युवक को नीचे उतार लिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Andhra Pradesh
अल्लू अर्जुन और ‘पुष्पा’ निर्माताओं ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ की सहायता देने का किया ऐलान !

हैदराबाद: अभिनेता अल्लू अर्जुन और ‘पुष्पा’ फिल्म के निर्माताओं ने 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में घायल हुए एक व्यक्ति के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था।
अल्लू अर्जुन ने स्वयं एक करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है, जबकि ‘पुष्पा’ प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स और फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने क्रमशः 50 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया। इस दौरान, अल्लू अर्जुन के पिता, मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद ने कहा कि उन्होंने दिल राजू को चेक सौंपे हैं और उनसे यह रकम पीड़ित परिवार तक पहुंचाने की अपील की है। अरविंद ने यह भी बताया कि कानूनी बाध्यताओं के कारण परिवार से सीधे संपर्क नहीं किया जा सकता, इसलिये मदद के चेक के माध्यम से यह सहायता पहुंचाई जाएगी।
अल्लू अर्जुन के पिता ने अस्पताल जाकर घायल लड़के का हाल जाना
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद, दिल राजू और अन्य फिल्मी हस्तियों के साथ एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां भगदड़ में घायल एक लड़के का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि लड़का अब ठीक हो रहा है और वह खुद सांस ले सकता है। यह खबर लड़के के परिवार के लिए एक राहत की खबर थी, क्योंकि पहले उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
फिल्म इंडस्ट्री और राज्य सरकार के रिश्तों को बढ़ावा देने की कोशिश
इसी बीच, तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष और प्रमुख निर्माता दिल राजू ने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात करने का फैसला किया है। इस मुलाकात का उद्देश्य राज्य सरकार और फिल्म उद्योग के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है, ताकि दोनों पक्षों के बीच बेहतर सहयोग हो सके।
अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
इस दुर्घटना के बाद पीड़ित परिवार ने चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। यह हादसा 4 दिसंबर को हुआ था जब ‘पुष्पा 2’ फिल्म के एक शो के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया, फिर मिली जमानत
इस मामले में जांच करते हुए, पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी, और 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
Cricket13 hours agoNepal vs Italy Dream11 Prediction: मुंबई में करो या मरो मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स
Haldwani13 hours agoHaldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
Cricket23 hours agoSL vs OMAN Dream11 Team Prediction – श्रीलंका बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फैंटेसी गाइड…
big news14 hours agoतिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
Dehradun12 hours agoDehradun: BCA की छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी में मौत, कथित पिता ने बच्चे को लेने से किया इनकार
Dehradun13 hours agoफायर सीजन के लिए तैयारियों में जुटा वन विभाग, जंगलों को आग से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ हुई बैठक
Breakingnews7 hours agoदेहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम, बेखौफ घूम रहे बदमाश !, 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल
Cricket11 hours agoIND vs NAMIBIA Dream11 Prediction : दिल्ली में रोमांचक मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और प्लेइंग इलेवन विश्लेषण…







































