Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंचे मंत्री धन सिंह रावत, बाबा के दर्शन के बाद देश के पहले गांव माणा में मतदाताओं से साधा सम्पर्क।

चमोली – कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बदरीनाथ दर्शन करने पहुंचे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर आशीवार्द लेने बाद उन्होंने देश के पहले गांव माणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से संपर्क साधा।

राज्य गठन के बाद पहली बार देश के प्रथम गांव माणा में रहने वाले भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांव में ही मतदान करेंगे। पहली बार गांव में ईवीएम पहुंचेगी। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने माणा गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन को पोलिंग बूथ बनाया है। यहां इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। माणा के अलावा नीती घाटी के भोटिया जनजाति के ग्रामीण भी पहली बार पैतृक गांवों के मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे। नीती घाटी और माणा में 3,884 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नीती और माणा घाटी में भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। ये शीतकाल में बर्फबारी के चलते जिले के निचले क्षेत्रों में रहते हैं, जबकि ग्रीष्मकाल में अपने पैतृक गांवों में लौट जाते हैं। माणा गांव के ग्रामीण जिले के घिंघराण गांव में निवास करते हैं और नीती घाटी के ग्रामीण नंदप्रयाग, तेफना, देवलीबगड़, बिरही आदि गांवों में रहते हैं।
Chamoli
सिक्किम NHPC टनल हादसे में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिजनों में कोहराम

Chamoli News : सिक्किम के नामची में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
सिक्किम NHPC टनल हादसे में इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत
सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। प्रवीन नेगी चमोली जिले के गुनियाला गांव के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक हुआ था विस्फोट
जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को दक्षिण सिक्किम के सामरदुंग क्षेत्र में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक संदिग्ध मीथेन गैस का विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अंदर काम कर रहे कई कर्मचारी और अधिकारी मलबे तथा जहरीली गैस के बीच फंस गए। इन्हीं में इंजीनियर प्रवीन नेगी भी शामिल थे।

गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल
घटना के बाद राहत और बचाव दलों ने कई दिनों तक लगातार अभियान चलाया, लेकिन सुरंग के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इस हादसे में प्रवीन नेगी सहित अन्य फंसे लोगों की जान चली गई।
प्रवीन नेगी के निधन की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
Chamoli
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस

Chamoli News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज अब उत्तराखंड के चमोली जिले तक पहुंच गई है। गोपेश्वर में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में छात्रों, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई की आलोचना की गई।
महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ विरोध मार्च
प्रदर्शन की शुरुआत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने हाथों में मोमबत्तियां और मशालें लेकर महाविद्यालय परिसर से मंदिर मार्ग तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

छात्रों के समर्थन में उठी आवाज
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने छात्रों की मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उनका कहना था कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।
Accident
बड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले के गोपेश्वर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस से उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला
चमोली जिले के गोपेश्वर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी, पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के समीप, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर तेजी से बढ़ रहा था। रास्ते में पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर चलने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Cricket16 hours agoSUL vs MSG Dream11 Team Prediction Match 10 | Pitch Report & Playing XI
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी, 5 जिलों में स्कूल बंद
Dehradun6 hours agoदेहरादून में BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार और प्रबंधन से की बड़ी मांगें, तीन दिन तक चलेगा धरना
Haridwar13 hours agoकांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त
Breakingnews11 hours agoउत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित
Cricket12 hours agoकौन हैं Saransh Jain? जाने करियर, आंकड़े और उनके ऑलराउंड सफर की पूरी कहानी..
Haldwani12 hours agoहल्द्वानी में खौफनाक मंजर! उफनती भाखड़ा नदी में फंसे दो लोग, बाल-बाल बची जान
big news10 hours agoखतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन







































