Nainital
नैनीताल: 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में महिलाओं ने निकाला मौन जुलूस….

नैनीताल: नगर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की जघन्य घटना से जनमानस आक्रोशित है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने गांधी मूर्ति के समीप एकत्र होकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपी को फांसी देने की मांग की गई।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि उन्होंने बिना नारेबाजी और किसी जाति-धर्म को आहत किए बिना शांति जुलूस निकाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय विशेष को दोषी ठहराना नहीं है, बल्कि पीड़िता को न्याय दिलाना और ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश देना है।
ज्ञापन में की गई ये प्रमुख मांगें
आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए, दोषी को फांसी की सजा दी जाए, पीड़िता के परिवार को आर्थिक और मानसिक सहयोग दिया जाए, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में सख्त और समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो अपराधियों के हौसले बढ़ते रहेंगे और बेटियां असुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है और अब समय है कि न्यायिक और सामाजिक स्तर पर कठोर निर्णय लिए जाएं।

इस दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और गरिमामय रहा।
#NainitalProtest #MinorGirlJustice #SilentMarch #WomenProtest #MemorandumtoCM
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Nainital
बड़ी खबर : भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, जंगल से मिला क्षत-विक्षत शव

Nainital News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं सले रहे हैं। नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने महिला को निवाला बना लिया। महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया है।
Table of Contents
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भीमताल में एक बार फिर गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला का शव जंगल से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
जंगल से बरामद किया गया महिला का क्षत-विक्षत शव
नैनीताल एसडीएम नवाजिश ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला घर के पास के ही जंगल में अपने पालतू जानवरों के लिए चारा-पत्ती लेने के लिए गई थी। देर शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में ही गुलदार के निशान पाए गए। जिसके बाद जांच तेज की गई और सर्च अभियान के बाद घर के पास के ही जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को खाई से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
इस घटना के बाद से जहां एक ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। लेकिन ठोस कार्रवाई ना होने के कारण लगातार गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Haldwani
हल्द्वानी: गौला बाईपास रोड पर देर रात भीषण हादसा, एक युवक की मौके पर मौत, दो घायल
बायपास
Haldwani: गौला बाईपास रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक युवक की मौके पर मौत
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी (Haldwani): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी गौला बाईपास रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहाँ पर कार और कैन्टर की आमने–सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई, साथ ही दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हल्द्वानी में देर रात भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक, वनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पार बाईपास रोड में सोमवार देर रात एक कार और कैंटर की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिले पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें – HALDWANI: जैकेट पहनने को लेकर हुआ विवाद, मां ने थप्पड़ मारा और एक बहन ने समाप्त कर ली अपनी जिंदगी…
सूचना मिलते भी पुलिस ने मौके से घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया
पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी 2026 को रात करीब 00:10 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गौला बाईपास रोड पर कार और कैन्टर की भिड़ंत हो गई है। जिसमें 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना थी। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और रात्रिधिकारी उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुँचाया।
ये भी पढ़ें – दुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
कार सवार घायल व्यक्ति नशे में पाया गया
हादसे में कैन्टर संख्या UP22 BT 5070 अरुण सैनी (30), निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी, रामपुर चला रहा था, जबकि कार संख्या UK04 AG 8897 पंकज पालीवाल (31), निवासी भनोली अल्मोड़ा व हाल निवासी नैनीताल द्वारा चलाई जा रही थी। कार में सवार टीकम कुमार (36) नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे।
कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत
हादसे में पंकज पालीवाल और टीकम कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि कार सवार पंकज आर्या (40), निवासी भूमियाधार नैनीताल की अस्पताल में मौत हो गई। सुरक्षा के चलते कैन्टर चालक को थाने में बैठाया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए गए हैं और पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें – HALDWANI: दुल्हन शादी के जोड़े में थाने पहुंची, दूल्हा शादी से पहले हुआ लापता….
Cricket24 hours agoZIM vs OMAN Dream11 Prediction Today – एक्सपर्ट गाइड, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
big news6 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
Cricket6 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news23 hours agoधामी राज में नौकरी की बरसात !, 4.5 साल में 28 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात
big news3 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Ramnagar5 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Dehradun22 hours ago5 फरवरी से शुरू होगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव- 2026, देश-प्रदेश के कई सितारे करेंगे शिरकत
big news4 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट







































