Pithauragarh
पिथौरागढ़: चीन सीमा से सटे नाबी गांव में पहली बार फोन की बजी घंटी, ग्रामीणों में ख़ुशी।

पिथौरागढ़ – व्यास घाटी के चीन सीमा से सटे माइग्रेशन ग्राम पंचायत नाबी (10,500 फुट) में पहली बार फोन की घंटी बजने से ग्रामीण खुशी से उछल पड़े। उन्होंने निचली घाटी में रह रहे अपने परिजनों से बात कर हालचाल जाना।

पिछले सप्ताह निजी कंपनी जिओ ने नाबी में संचार सुविधा शुरू करा दी थी। इससे ग्रामीणों के साथ आदि कैलाश यात्री और सीमा सुरक्षा में लगे कार्मिकों को भी लाभ मिलेगा। संचार सुविधा होने पर ग्राम प्रधान नाबी सनम देवी ने कहा कि आपदाकाल, अन्य आपातकाल में वह समय पर प्रशासन को सूचना दे पाएंगे।
Pithauragarh
पिथौरागढ़ तीन भालुओं के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, एयर एम्बुलेंस से पहुँचाया एसटीएच हल्द्वानी
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में लगातार बढ़ता जा रहा है मानव वन्यजीव संघर्ष, धारचूला के जयकोट में तीन भालुओं ने एक युवक को बुरी तरीके से घायल कर दिया। घायल युवक को एयर एम्बुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में रखा गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।
जयकोट में तीन भालुओं का हमला, युवक की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय नरेंद्र सिंह निवासी जयकोट किसी काम से पैदल रूंग गांव जा रहे थे। लंकारी तोक के पास अचानक से तीन भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह भालुओं को भगा कर नरेंद्र को छुड़ाया। उसके बाद तुरंत घायल को अस्पताल पहुँचाया गया।
एयर एम्बुलेंस की मदद से पहुँचाया गया घायल को अस्पताल
घायल की हालत को गंभीर होते देख परिजनों ने एयर एम्बुलेंस की मांग की। जिसके बाद एयर एम्बुलेंस की मदद से घायल को हल्द्वानी ले जाया जा सका। जहाँ पर उसे एसटीएच में एडमिट कर ICU में रखा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नरेंद्र के सिर, हाथ में गहरी चोटें आई हैं। पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रों में भालू और गुलदार की बढ़ती गतिविधि गंभीर चिंता का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Accident
पिथौरागढ़ में भयंकर सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मुख्यालय में डंपर की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक एसबीआई आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में डायरेक्टर था।
डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
शनिवार देर शाम को ऐंचोली की ओर से खनन सामग्री ला कर एक ट्रक चंडाक की ओर जा रहा था, इसी दौरान स्कूटी सवार 42 वर्षीय गजेंद्र सिंह घर जाते हुए ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे वो घायल हो गए, बेहोशी की हालत में गजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक एसबीआई RSETI में निदेशक पद पर तैनात था
पिछले कुछ समय से जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग की सक्रियता के बावजूद कई लोग इन सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। मृतक गजेंद्र सिंह एसबीआई आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में डायरेक्टर था। वो मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था और वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे।
मृतक के नाबालिक बच्चे हैं और घटना के बाद से पत्नी और बच्चों समेत परिजनों में शोक का माहौल है। पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने बताया कि ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मृतक के परिवार की और से अब तक कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी की मदद से घटना की जांच कर रही है।
Breakingnews
पिथौरागढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में दो की मौत

पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में रात 11 बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में डूनी निवासी सुरेश सिंह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी डूनी और पवन सिंह (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम निगलटी की मौत हो गई।
हादसे में दो युवकों की मौत
हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में युवकों की मौत की खबर के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। हादसे के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
Breakingnews1 day agoदेहरादून जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news4 days agoअच्छी खबर: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है वेतन, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
Uttar Pradesh3 days agoJabalpur : वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित
big news3 days agoSSC GD Notification : 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, SSS कांस्टेबल जीडी के 25000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती
Accident3 days agoसिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
Crime4 days agoपूर्व प्रधान के लोगों पर मजदूरों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Haldwani5 days agoबनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई, पुलिस अलर्ट मोड पर
Dehradun3 days agoराशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगर नहीं हुईं e-KYC तब भी मिलेगा राशन, यहां जानें कैसे























































