Breakingnews
“मन की बात” में पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड का जिक्र, कही ये बड़ी बात

आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर और तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं के बारे में बात की।
“मन की बात” में पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड का जिक्र
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के बारे में भी बात की। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने आदिकैलाश का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले आदि कैलाश में तीन साल पहले तक दो हजार पर्यटक आते थे। अब यहां 30 हजार लोग आते हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आदि कैलाश दौरे और उनके मार्गदर्शन से इस क्षेत्र को नई पहचान मिली है। तीन वर्ष पहले जहां 2,000 से कम पर्यटक आते थे, आज यह संख्या बढ़कर 30,000 से अधिक हो गई है।
पर्यटन क्षेत्र में इस अभूतपूर्व विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के… pic.twitter.com/Yb9LoOeFtS
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 30, 2025
सीएम धामी ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद
सीएम धामी ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा किपीएम के कैलाश दौरे और उनके मार्गदर्शन से इस क्षेत्र को नई पहचान मिली है। तीन वर्ष पहले जहां 2,000 से कम पर्यटक आते थे, आज यह संख्या बढ़कर 30,000 से अधिक हो गई है। पर्यटन क्षेत्र में इस अभूतपूर्व विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के नए अवसर बने हैं। जो परिवार पहले पलायन कर चुके थे, वे अब गाँव की ओर लौट रहे हैं। हाल ही में यहां आयोजित हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन ने भी इस क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता को नई गति दी। 18 राज्यों से 750 से अधिक एथलीट्स यहां पहुंचे। हमें गर्व है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के पर्यटन को नई गति और नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया है।
Breakingnews
IMA POP 2026 : आईएमए में रचा गया इतिहास, पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी

IMA POP 2026 : देहरादून स्थित Indian Military Academy (आईएमए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस अवसर पर पहली बार नौ महिला कैडेट्स ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कदम रखा। समारोह में भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
Table of Contents
IMA से पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी
आईएमए के ऐतिहासिक परेड मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर सैन्य जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 481 भारतीय कैडेट शामिल थे, जबकि 16 मित्र देशों के 34 कैडेट्स ने भी अपना प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने देशों की सेनाओं में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी
सुबह से ही अकादमी परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड की शुरुआत सुबह 6:40 बजे हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैटवुड भवन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर Gurmit Singh, Pushkar Singh Dhami सहित सेना और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति बोलीं-ये बदलती तस्वीर
परेड के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण तब आया जब आईएमए से प्रशिक्षित नौ महिला कैडेट्स ने सैन्य अधिकारी के रूप में पासआउट होकर नया इतिहास रचा। यह उपलब्धि भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका का प्रतीक मानी जा रही है।
परेड समाप्त होने के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से सेना में शामिल किया गया। इस भावुक और गौरवपूर्ण पल के साक्षी उनके परिजन और गणमान्य अतिथि भी बने।
Breakingnews
Chamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : इस वक्त की बड़ी खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। चमोली गढ़वाल के देवाल ब्लॉक में एक टैक्सी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी
उत्तराखंड के चमोली जिला के देवाल ब्लॉक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घेस रोड पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे के कारणों की हो रही जांच
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Breakingnews
वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान

Uttarakhand Politics : टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव के दौरान बुधवार को एक राजनीतिक विवाद चर्चा का विषय बन गया। मतदान के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के मतदान केंद्र के भीतर जाने को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।
Table of Contents
मंत्री सुबोध उनियाल और UKD नेत्री की बहस का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे। इस पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर उठे सवाल
यूकेडी की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर सवाल उठाए और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। कुछ समय तक मतदान केंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री सुबोध उनियाल अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री पर चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। नरेन्द्रनगर विधानसभा के वार्ड-1 की प्रत्याशी कु. कल्पना ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी है।

कई बार सुबोध उनियाल के बयानों पर मचा घमासान
ऐसा नहीं है कि सुबोध उनियाल अपने बयानों के कारण चर्चा में हों इस से पहले भी मंत्री जी के कई बयान सनसनी मचा चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भी मंत्री जी ने कुछ ऐसा कहा था कि चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए थे। मंत्री जी कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के सवाल पर भड़क गए थे तब मंत्री जी ने विधायक को ये तक कह डाला था कि कुपोषित तो तेरी शकल दिख रही मुझे, कुछ तेरी पार्टी कुपोषित लगती है” विधयक से तू-तड़ाक से बात करने को लेकर भी मंत्री जी की थू-थू हुई थी।
चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं ?
मामला यहीं नहीं रूकता हाल ही में जब मंत्री जी से प्रदेश में सामने आ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुबोध उनियाल ने कहा महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने जाती हैं इसलिए वो गुलदार, बाघ आदि का शिकार बन जाती है।
इसके अलावा भी मंत्री उनियाल के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि एक उच्च पद पर आसीन होने के बाद मंत्री जी का ऐसा आचरण क्या सही है, टिहरी में मंगलवार को जो भी हुआ उस पर चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं।
Cricket13 hours agoAUS-W vs SA-W Dream11 Team Match 3 T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Haridwar12 hours agoसोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं हरिद्वार तो दें ध्यान, 13 से 15 जून तक रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews13 hours agoIMA POP 2026 : आईएमए में रचा गया इतिहास, पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी
Cricket12 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-11
Cricket11 hours agoIND-W vs PAK-W Dream11 Team Women T20 WC 2026:भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम..
Haridwar11 hours agoपति की शर्मनाक करतूत! पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Dehradun11 hours agoआईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा
Rudraprayag8 hours agoरूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ






































