Pauri
सीएम के फरवरी माह में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी आशीष चौहान ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण, दिए निर्देश।

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज मुख्यमंत्री के फरवरी माह में प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कंडोलिया पार्क, ल्वाली मार्ग, नागदेव मार्ग, डांडापानी गडोली मार्ग व छतरीधार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के दौरान पुलिस विभाग को यातायात, भीड़ प्रबंधन व पार्किंग की व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था ल्वाली मार्ग व नागदेव मार्ग पर करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने श्रीनगर से आने वाले वाहनों के आवागमन के लिए गडोली-डांडापानी मार्ग का उपयोग करते हुए लोनिवि को मार्ग सही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में टैंट व्यवस्था, लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा। उन्होंने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने दायित्वों को पूर्व करने के निर्देश दिये।
big news
पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत

Pauri News : उत्तराखंड में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी गढ़वाल स्थित तोता घाटी में एक ट्रक पर भारी-भरकम बोल्डर गिरने से एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवार तड़के तोता घाटी क्षेत्र में एक ट्रक के ऊपर अचानक भारी भरकम बोल्डर गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका।
ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक तोता घाटी क्षेत्र में पहुंचा तो पहाड़ी से बड़ा सा पत्थर सीधे ट्रक के ऊपर आ गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। चालक के शव को पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें – मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम: पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौततोता घाटी क्षेत्र में बनी रहती है पत्थर गिरने की घटनाएं
बता दें कि तोता घाटी क्षेत्र में अक्सर भूस्खलन की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खासकर बरसात और ठंड के मौसम में यहां खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान यहां से सफर करना जोखिम भरा बन जाता है। स्थानीय लोग और वाहन चालक सालों से इस क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं।
Kotdwar
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को कोर्ट से मंजूरी, 18 गांवों के 40 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ

लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग से हटाई गई रोक, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर
Laldhang Chillarkhal Road: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग परियोजना को लेकर बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण पर लगी रोक हटा दी है, जिससे वर्षों से अटकी इस अहम परियोजना के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
Laldhang Chillarkhal Road परियोजना को कोर्ट से मंजूरी
इस दौरान, सुनवाई में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर कर क्षेत्रीय जनहित का पक्ष मजबूती से रखा. वहीं, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने उनके अधिवक्ता के रूप में अदालत में प्रभावी पैरवी की. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने निर्माण पर लगी रोक समाप्त कर दी.
लम्बे समय से बाधित था निर्माण कार्य
दरअसल, लगभग 11.5 किलोमीटर लंबी इस मोटर मार्ग परियोजना का करीब 4.7 किलोमीटर हिस्सा सेंट्रल फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है. इसी वजह से, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और आपत्तियों के कारण निर्माण कार्य लंबे समय तक बाधित रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को वर्षों तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
कोटद्वार से हरिद्वार की दूरी होगी कम
वहीं,ये सड़क कोटद्वार क्षेत्र को सीधे लालढांग से जोड़ती है, जिससे हरिद्वार और मैदानी इलाकों तक पहुंच काफी सुगम हो जाती है. फिलहाल, लोगों को लंबे और घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है. बरसात के मौसम में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं.
काफी समय से चल रही थी सड़क निर्माण की मांग
लंबे समय से, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस सड़क को ऑल वेदर रोड के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि सड़क के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार तक पहुंच प्रभावित होती है, जबकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें आती हैं.
18 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
इस फैसले से, करीब 18 गांवों और 40 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. सड़क बनने से व्यापार, कृषि, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसी कड़ी में, कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए जीवन रेखा है और उनके निरंतर प्रयासों से आज यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है.
Pauri
उत्तराखंड: शांत फिजाओं में फिर से सनसनीखेज वारदात, भाई बना भाई के खून का प्यासा

पारिवारिक कलह के चलते भाई बना भाई का दुश्मन, धारधार हथियार से किया जानलेवा हमला
पौड़ी (PAURI): उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पाबौ क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां आपसी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. घायल का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर दिया है.
मुख्य बिंदु
पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई पर जानलेवा हमला
जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार, निवासी पाबौ ने कोतवाली पौड़ी में तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी की रात उनके भाई कुलदीप सिंह का छोटे भाई राजेंद्र सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने की स्थिति में कुलदीप सिंह ने जान से मारने की नियत से राजेंद्र सिंह पर धारधार हथियार (पाठल)से वार किया.
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जुटाए सबूत
घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार के बाद आस-पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया. जहां घायल का इलाज चल रहा है. साथ ही पौड़ी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर मुआक्द्मा दर्ज किया. जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने लगातार दबिशें देकर आरोपी कुलदीप सिंह को मदकोली क्षेत्र के फल्दवाड़ी से हिरासत में ले लिया है.
ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में मानवता शर्मसार, मां, भाई और भाभी ने मिलकर किया ऐसा हाल, जान बचाने के लिए काटने पड़े हाथ
धारदार हथियार बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार पाठल भी बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया है.
Cricket23 hours agoऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला ड्रीम 11 भविष्यवाणी: पर्थ टेस्ट के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम
Dehradun23 hours agoDEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
Entertainment23 hours agoUK07 राइडर Anurag Dobhal ने की सुसाइड की कोशिश, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
Cricket4 hours agoLIO vs WAR Dream11 Prediction: आज के मैच की संभावित टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स..
Dehradun21 hours agoDehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख
big news3 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें हर जानकारी
Breakingnews21 hours agoडीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा
Uttarakhand20 hours agoपश्चिम बंगाल में धामी ने भरी हुंकार, ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति ने विकास रोका



































