Accident
गूगल मैप के कारण बरेली में हुआ दूसरा हादसा, कार कलापुर नहर में गिरी, तीन लोग बाल-बाल बचें…..

बरेली : गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना अब खतरनाक साबित हो रहा है। हाल ही में बरेली जिले के इज्जत नगर थाना इलाके में गूगल मैप के कारण एक और हादसा हुआ। पीलीभीत रोड स्थित कलापुर नहर में एक कार गिर गई, जिसमें तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला।
घटना का विवरण:
यह हादसा बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड पर हुआ। कार सवार तीन लोग गूगल मैप की मदद से अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ रहे थे, तभी वह सड़क के कटाव के कारण नहर में गिर गए। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के अनुसार, तीनों लोग औरैया के निवासी दिव्यांशु और उनके दो साथी थे। वे सैटेलाइट द्वारा गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन सड़क में कटाव के कारण उनकी कार नहर में पलट गई।
पिछला हादसा:
यह दूसरा बड़ा हादसा है जो गूगल मैप के कारण हुआ है। इससे पहले 24 नवंबर को बरेली जिले में एक कार अधूरे पुल से गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ जब गूगल मैप ने चालक को एक अधूरे पुल की ओर रास्ता दिखाया, और पुल खत्म होते ही कार 20 फीट नीचे गिर गई। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही भी सामने आई, क्योंकि पुल के अधूरे होने के बावजूद उसे लेकर कोई चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए थे।
सावधानी और सुरक्षा:
इन घटनाओं से स्पष्ट है कि गूगल मैप्स का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष रूप से उन स्थानों पर जहां सड़कों में कटाव, निर्माण या अधूरे पुल जैसे खतरनाक इलाके हो सकते हैं। साथ ही, गूगल मैप्स की दिशा का पालन करते समय हमेशा सड़क की स्थिति की जांच करनी चाहिए, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
#GoogleMaps #RoadAccident #Barelly #CarFellInCanal #SafetyFirst #TrafficSafety #NavigationError #GoogleMapsAccident #RoadSafetyAwareness #AccidentPrevention
Accident
रुड़की में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला का सिर कुचलने से मौत

Roorkee Accident: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में महिला की मौत
मुख्य बिंदु
Roorkee Accident: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव निवासी विष्णु अपनी मां बालेश्वरी देवी (60 वर्ष) को बाइक पर बिठाकर रिश्र्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वो कोटवाल गांव के पास पहुंचे, तभी गन्ने की खोई से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और स्थिति बेहद गंभीर हो गई।
ये भी पढ़ें – चकराता में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत
महिला का सिर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
हादसा इतना भयावह था कि गिरते समय महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा बेटा विष्णु इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला
Dehradun
चकराता में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत

Chakrata: अज्ञात वाहन ओर स्कूटी की टक्कर से दो लोगों की मौत
मुख्य बिंदु
चकराता (Chakrata): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा भूतिया घूम के पास चकराता से लौटे समय हुआ।
चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
इन दिनों चकराता में बर्फबारी के चलते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। इसी बीच, घूमकर लौट रहे दो स्कूटी सवारों को भूतिया घूम के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी हादसे में मृतक
- राजेश सिंह (25), निवासी सकरोल, कामला, देहरादून
- राजा (23), निवासी ब्लॉक-21, कल्याणपुर, दिल्ली
पढ़ें ये भी – पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
Breakingnews
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल

Army Soldiers Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान
Army Soldiers Accident : 22 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के Doda से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन खाई में गिर (Doda Army Truck Accident) गया। मिली जानकारी के मुताबिक डोडा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। ये हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ है। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान घायल हो गए।

Doda Army Truck Accident में 10 जवानों की मौत, 11 घायल
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। जिसमें कुल 21 जवान सवार थे। हादसे के बाद से ही पुलिस और सेना का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर ले जाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Breakingnews16 hours agoचमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त
Breakingnews17 hours agoआम बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारामण, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट से मंजूरी
Uttarakhand11 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
National13 hours agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….
Breakingnews11 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand10 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand9 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव












































