Champawat
उत्तराखंड: पूर्णागिरि मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन, 15 मार्च से 15 जून तक चलेगा मेला !

चंपावत: जिले के टनकपुर में हर साल होली के अगले दिन से शुरू होने वाला प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला इस बार 15 मार्च से लेकर 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने टनकपुर पहुंचकर तहसील सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इस बार मेला तीन महीने तक चलेगा, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने मेला स्थल पर बिजली, पानी और सड़क संबंधी समस्याओं को शीघ्र हल करने का आदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि पूर्णागिरि में चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ एंबुलेंस सेवाएं और मेडिकल कैंप ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर में लगाए जाएं। इसके साथ ही, पुलिस फोर्स को समय पर तैनात करने, दुकानदारों से रेट लिस्ट चस्पा करने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्होंने मेला स्थल पर किए जाने वाले विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
#Champawat #PurnagiriMela #preparations #districtadministration #guidelines
Champawat
चंपावत में शौच के लिए गए शख्स को तेंदुए ने बनाया निवाला, घटना से इलाके में दहशत का माहौल

प्रदेश में तेंदुए का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी में दहशत के बाद अब चंपावत से खबर सामने आ रही है। चंपावत में शौच के लिए गए एक शख्स को निवाला बना लिया।
चंपावत में शौच के लिए गए शख्स को तेंदुए ने बनाया निवाला
चंपावत में शौच के लिए गए एक शख्स को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी ग्राम सभा के धरगड़ा में तेंदुए ने मंगलवार सुबह देव सिंह अधिकारी (42) पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

शौच के लिए बाहर गया था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक शौच के लिए बाहर गया था। लेकिन इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। गांव के साथ ही आस-पास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
तेंदुए के हमले में शख्स की मौत के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के साथ ही मारने की मांग की है। घटना की जानकारी पर काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
big news
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत

Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौतचंपावत जिले के लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास बारात की खुशी मातम में बदल गई। दुल्हन को विदा कर लौट रही बारात का बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 5 की मौके पर ही मौत हो गई।
चंपावत में बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
चंपावत में शादी वाले घर में मातम पसर गया। लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास दुल्हन को विदा कर वापस लौट रहे परिजनों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में मां–बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिथौरागढ़ के किलोटा गांव से बालातड़ी आई हुई थी बारात
दुर्घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस, SDRF और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा गया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक बारात पिथौरागढ़ के शेराघाट के किलोटा गांव से बालातड़ी आई हुई थी। लौटते समय बागधारा मोड़ पर बोलेरो UK 04 TB 2074 गहरी खाई में समा गई। हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए।
वाहन चालक के नशे में होने से हुआ हादसा
प्राथमिक जांच में वाहन चालक का नशे में होना बड़ी वजह सामने आया है। अस्पताल में डॉक्टर विराज राठी और डॉक्टर अजीम की टीम घायलों का उपचार कर रही है, जिसमें एक गंभीर घायल को चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में भावना चौबे, उनका 6 वर्षीय बेटा प्रियांशु, प्रकाश चंद्र, केवल चंद्र उनियाल और सुरेश चंद्र नौटियाल शामिल हैं। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय होटल स्वामी मदन सामंत और शिक्षक मनोज पंत का भी सहयोग रहा।
Champawat
Mystery Story Uttarakhand 40 साल से वीरान ‘भूतिया घर’ में आज भी सुनाई देती हैं अजीब आवाज़ें

Mystery Story Uttarakhand शांत पहाड़ों और घने जंगलों के बीच बसा चंपावत शहर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि एक अनोखी कहानी के लिए भी जाना जाता है। शहर के किनारे स्थित एक पुराना घर पिछले कई वर्षों से लोगों के बीच डर और रहस्य का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि शाम ढलते ही इस वीरान घर से अजीब-अजीब आवाजें आने लगती हैं। कभी किसी के रोने की, कभी हँसने की, कभी किसी के तेज़ी से भागने की।
40 साल पुरानी घटना के पिछे छिपा रहस्य
बताया जाता है कि करीब चार दशक पहले इस घर में एक परिवार रहा करता था। गांव वालों के मुताबिक, उसी परिवार की एक महिला एक दिन अचानक लापता हो गई। गांव के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। महिला के गायब होने के बाद ही घर के भीतर से अजीब आवाजें आना शुरू हो गईं। बंद दरवाज़ा अपने आप खुलने की आवाज, फर्नीचर खिसकने जैसी ध्वनियाँ और रात के सन्नाटे में किसी के कदमों की आहट।
लोगों ने देखी ‘सफेद चादर वाली लड़की
कुछ ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने खिड़की पर सफेद चादर में लिपटी एक लड़की जैसी आकृति देखी। लेकिन जैसे ही वे हिम्मत जुटाकर घर के पास पहुँचे, आकृति अचानक गायब हो गई। धीरे-धीरे डर का माहौल बढ़ा और घर पूरी तरह खाली हो गया। गांव वालों ने इसे “भूतिया घर” कहना शुरू कर दिया।
शाम के बाद कोई नहीं जाता
आज भी इस घर के पास शाम के बाद कोई नहीं जाता। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई शाम के बाद इस जगह के पास पहुंचता है तो उसे अजीबों गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। लोगों का मानना है कि वह महिला की आत्मा आज भी अपने घर आने का रास्ता तलाश रही है। कहा जाता है कि जिस रात घर की खिड़कियां अपने आप खुल जाती हैं, वही रात उस आत्मा की मौजूदगी की होती है।
Haridwar7 hours agoHaridwar News : हरिद्वार में जंगली हाथियों का आतंक, लगातार आबादी क्षेत्र में घुसकर कर रहे हैं नुकसान
big news5 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
Dehradun8 hours agoऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, DG सूचना बंशीधर तिवारी को मिला ये बड़ा सम्मान
Dehradun10 hours agoछात्रों को संरचना विहीन संस्थान में रखना पड़ा भारी, सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
big news6 hours agoउत्तराखंड में शुरू होगी स्नो लेपर्ड साइटिंग, लद्दाख मॉडल पर किया जाएगा इसे शुरू, जानें क्यों है खास












































