Dehradun
Uttarakhand Budget: वित्त मंत्री ने राज्य के विकास के लिए 1 लाख करोड़ का बजट किया पेश…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में गुरुवार को वित्त मंत्री ने लगभग एक लाख करोड़ के बजट का प्रस्तुतीकरण किया। यह बजट राज्य के समग्र विकास और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने इस बार आध्यात्मिक पर्यटन और नए शहरों के विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है, साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए गेमचेंजर योजनाओं की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास के लिए आध्यात्मिक पर्यटन को एक बड़ी अवसर के रूप में देखा है। बजट में इस क्षेत्र के लिए अवस्थापना ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी राशि आवंटित की जा सकती है। इसके साथ ही, शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं का उल्लेख किया गया है, ताकि राज्य में पर्यटकों की संख्या को बढ़ाया जा सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
नए बजट में राज्य के विभिन्न हिस्सों में दो नए शहरों के विकास का प्रस्ताव है, ताकि प्रदेश के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही, सड़कों के विस्तार और गांवों तक कनेक्टिविटी में सुधार के लिए भी बड़े कदम उठाए जाएंगे। इन योजनाओं से राज्य की समग्र सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में खास ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ‘लखपति दीदी योजना’ को और मजबूत करने का वादा किया है, जो महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देती है। इसके अलावा, युवाओं और विद्यार्थियों के कौशल विकास और उद्यमिता के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। राज्य में ग्रामीण शासन और पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए भी गेमचेंजर योजनाओं का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संकल्प को स्पष्ट किया है, जिसमें राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच वर्ष के भीतर दोगुना करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पर्यटन, शिक्षा, कौशल विकास और आधारभूत संरचनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगले बजट का आकार 1.25 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, जिसमें जल जीवन मिशन, ग्रामीण सड़कों के विकास और नए शहरों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार ने विकास कार्यों में तेजी लाने के प्रयास किए थे, लेकिन चुनावी आचार संहिता और अन्य कारणों से उसमें कुछ रुकावटें आईं। अब, नए वित्तीय वर्ष में सरकार इन कार्यों को फिर से गति देने के लिए तैयार है, ताकि प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में कोई कसर न छोड़ी जाए।
Dehradun
Dehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण

फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने किया मामला शांत, मुकदमा दर्ज
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली के गांधी ग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम दो गुटों के बीच फलों की बिक्री को लेकर विवाद हो गया. पहले बोलचाल और गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू होने लगी. इतने में दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकठा होने लगे जिस से स्थिति और भी तनाव पूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया.
मुख्य बिंदु
देहरादून में फलों की बिक्री को लेकर विवाद
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को देहरादून के गांधी ग्राम क्षेत्र में एक ठेली से एक लड़की ने फल खरीदे थे. जिनमें से कुछ फल खराब निकले. इसके बाद एक युवक फल वापस करने आया और विक्रेता बुजुर्ग महिला के साथ गली गौलौज करने लगा. आरोप है कि युवक ने फल काटकर महिला के ऊपर फेंके और उनसे मारपीट की.
ये भी पढ़ें_ Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
फल विक्रेता बुजुर्ग महिला से मारपीट
इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों समेत दोनों पक्षों के लोग मौके पर भारी संख्या में इकट्ठे हो गए. मौके पर बढ़ती भीड़ से टकराव की स्थिति बन गई. जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक, चौकी और कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया.

ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बुधवार शाम चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना मिली कि गांधी ग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है. इसके बाद गाली-गलौज और झगड़े की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदायों के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए थे, जिससे माहौल संवेदनशील हो गया.
हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया. वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई, कहा- ये पर्व उमंग और आपसी प्रेम का त्यौहार

Happy Holi : देशभर में होली की धूम मची हुई है। रंगों, गुलाल और हंसी-खुशी के साथ लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। गलियों से लेकर चौपालों तक, ढोल-नगाड़ों की थाप और रंगों की बौछार के बीच उल्लास का माहौल है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को रंगों के उत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंग, उमंग और आपसी प्रेम का ये अनुपम पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उल्लास का संचार करे। ये होली आपके घर-आँगन को खुशियों के रंगों से भर दे, यही मंगलकामना है।
Dehradun
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति

Dehradun News : देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग सारे मनमुटाव भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को मना रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस पावन पर्व पर उन्होंने कहा है कि होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?
big news28 minutes agoथराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
Dehradun20 minutes agoDehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण
Cricket10 minutes agoDOL vs TIT Dream11 Prediction: डॉल्फिन्स बनाम टाइटंस मैच 8, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI








































