Chamoli
उत्तराखंड: चमोली में एवलांच में मृतक संख्या बढ़कर सात, तीन शव मिले, लापता एक श्रमिक की तलाश जारी…

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में 28 फरवरी को माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में मृतक संख्या अब सात तक पहुंच चुकी है। पहले लापता चार मजदूरों में से तीन के शव रविवार को मिल गए हैं। चमोली के जिला प्रशासन और राहत कार्यों में लगे कर्मियों ने एक और श्रमिक की तलाश जारी रखी है।
रेस्क्यू अभियान जारी, Mi-17 हेलीकॉप्टर की मदद से तलाशी
चमोली के माणा और बद्रीनाथ इलाके में रविवार को रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू किया गया। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के लिए एक Mi-17 हेलीकॉप्टर और ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम एयरलिफ्ट किया गया है। हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों की मदद से राहत कार्यों को तेज़ी से किया जा रहा है।
गंभीर रूप से घायल को एम्स भेजा गया
चमोली में हिमस्खलन के दौरान गंभीर रूप से घायल पवन पुत्र महेंद्र सिंह (23), जो उत्तर प्रदेश के इशापुर, सम्भल निवासी हैं, को हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पहले एक घायल को शनिवार को भी एम्स भेजा गया था।
लापता श्रमिकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजी गई
एसडीआरएफ की एक विशेषज्ञ टीम को लापता कर्मियों की तलाश के लिए पीड़ित लोकेटिंग कैमरा और थर्मल इमेज कैमरा लेकर भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में यह टीम माणा में राहत कार्यों में जुटी हुई है। इन उपकरणों से बर्फ में दबे शेष कर्मियों की पहचान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों के लिए किया सहयोग
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने आर्मी अस्पताल में इलाज कर रहे श्रमिकों से मुलाकात की और राहत कार्यों के लिए अधिक संसाधनों की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से भी सभी आवश्यक सहायता की बात की।
सेना, आईटीबीपी, बीआरओ समेत 200 कर्मी राहत कार्यों में जुटे
उत्तराखंड सरकार के अनुसार, 28 फरवरी को हिमस्खलन के बाद से राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन सेवाओं के लगभग 200 कर्मी मौके पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।
सड़कें अवरुद्ध, सेना का हेलीपैड तैयार
माणा बेस कैंप के पास सेना ने हेलीपैड तैयार किया है ताकि आपातकालीन कार्यों में तेजी लाई जा सके। भारी बर्फबारी के कारण बद्रीनाथ क्षेत्र में सड़कें बंद हैं, लेकिन राहत कर्मी सड़कें खोलने के लिए प्रयासरत हैं। बर्फबारी के कारण 5-6 किलोमीटर का हिस्सा अवरुद्ध हो गया है, जिसे साफ करने के प्रयास जारी हैं।
सैन्य नेतृत्व का आकलन
1 मार्च को उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल प्रेम राज और ब्रिगेडियर हरीश सेठी ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) का दौरा किया और चल रहे सैन्य नेतृत्व वाले बचाव कार्यों का आकलन किया। उन्होंने राहत कार्यों के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।
Uttarakhand
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, हादसे में दर्दनाक मौत
Chamoli: गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत
मुख्य बिन्दु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां पर स्कूटी से घर जा रही एक महिला बस की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
महिला की पहचान
- मंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी- ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली
पुलिस की हिरासत में बस चालक
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीँ, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Chamoli
चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके

Chamoli: गणतंत्र दिवस परेड से घर लौट रहे छात्रों पर गंभीर हमला, दो छात्र हुए घायल
मुख्य बिंदु
चमोली (Chamoli): देवभूमि उत्तराखंड को एक शांत पहाड़ी राज्य के रूप में जाना जाता है. मगर अब यहाँ पर पहाड़ी जिलों में भी लगातार अपराधिक घटनाएँ बदती जा रही हैं . ताजा मामला चमोली जिले से सामने आया है . जहाँ पर पीपलकोटी में दो स्कूली छात्रों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला किया .
पढ़ें ये भी – देहरादून में दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार वाहन, टक्कर से घर में बैठी डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर गंभीर हमला
दरअसल, पूरा मामला चमोली जिले के पीपलकोटि से सामने आया है . जहाँ पर स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रहे दो छात्रों पर रस्ते में कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया .जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोटी में पढ़ते हैं जो गणतंत्र दिवस परेड के बाद घर जा रहे थे. रास्ते में पीपलकोटी ग्रेफ कैंप के पास कुछ युवकों ने छात्रों पर जानलेवा हमला किया .
हमले में एक के सिर पर चोट लगने से 14 टांके
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल पहुंचाया. दोनों छात्रों के सिर पर गहरी चोट आई है. एक छात्र के सर पर गंभीर चोट आने से 14 टांके लगे हैं . दोनों छात्रों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है . लेकिन घटना ने माता-पिता की टेंशन बढ़ा दी है .
पढ़ें ये भी – चमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की
साथ ही मामले में छात्रों के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है. जिसमें तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं . परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही परिजनों ने इस तरह की घटना को लेकर चिंता जताई है.
पुलिस ने दोनों छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.“- पूनम खत्री, रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी पीपलकोटी
Chamoli
इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट… वसंत पंचमी पर की गई घोषणा

Badrinath Opening Date 2026: वसंत पंचमी के दिन हुई कपाट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा
मुख्य बिंदु
Badrinath Opening Date 2026: साल 2026 में चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गाडू घड़ा पूजन संपन्न होने के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ये घोषणा हर वर्ष की तरह पारंपरिक धार्मिक विधियों के तहत की गई, जिससे यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
परंपरा के अनुसार हुई तिथि की घोषणा
इससे पहले डिम्मर गांव से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वसंत पंचमी के दिन पुजारी गाडू घड़ा के साथ नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार पहुंचे। यहां परंपरागत पंचांग पूजा के बाद विधि-विधान से भगवान बदरीविशाल धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।
ये भी पढ़ें – श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, नंदा राजजात यात्रा 2026 पर बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा…
23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
घोषणा के मुताबिक, भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म काल मुहूर्त में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी, जो बदरीनाथ धाम की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा मानी जाती है।
डिम्मर गांव से शुरू हुई गाडू घड़ा यात्रा
इससे पहले डिम्मर गांव स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गांव के पुजारी और आचार्यों ने भगवान का महाभिषेक कर बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद गाडू घड़ा को मंदिर की परिक्रमा कराई गई और भगवान बदरीविशाल के जयघोष के साथ यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। इसी धार्मिक क्रम में आगे चलकर कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें – Border 2 में किस किरदार मे नज़र आए दिलजीत दोसांझ जाने उस परमवीर चक्र विजेता की विजय गाथा…
Breakingnews6 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews5 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket7 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Dehradun5 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
Accident4 hours agoरामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
Cricket1 hour agoT20 World Cup 2026: 7 फ़रवरी से शरू होगा क्रिकट का महाकुंभ, 20 टीमों में छिड़ेगी खिताब की जंग…
Haridwar1 hour agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
big news7 hours agoआज उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे हरिद्वार









































