Chamoli
उत्तराखंड: नंदानगर में तबाही: एक ही गांव से लापता 10 लोग, SDRF-NDRF रेस्क्यू में जुटी

चमोली: चमोली जिले के नंदानगर तहसील अंतर्गत घाट क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से बड़ा हादसा सामने आया है। क्षेत्र के कुंतरी फाली और धुरमा गांव से अब तक कुल 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। वहीं 4-5 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुँचने में जूझ रही हैं।
लापता लोगों की सूची:
ग्राम कुंतरी फाली से – 8 लोग लापता:
कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह (उम्र: लगभग 42 वर्ष)
कांता देवी, पत्नी कुंवर सिंह (उम्र: 38 वर्ष)
विकास (विवरण प्रतीक्षित)
विशाल, पुत्र कुंवर सिंह
नरेन्द्र सिंह, पुत्र कुताल सिंह (उम्र: 40 वर्ष)
जगदम्बा प्रसाद, पुत्र ख्याली राम (उम्र: 70 वर्ष)
भागा देवी, पत्नी जगदम्बा प्रसाद (उम्र: 65 वर्ष)
देवेश्वरी देवी, पत्नी दिलबर सिंह (उम्र: 65 वर्ष)
ग्राम धुरमा से – 2 लोग लापता:
गुमान सिंह, पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र: 75 वर्ष)
ममता देवी, पत्नी विक्रम सिंह (उम्र: 38 वर्ष)
राहत और बचाव कार्य तेज़
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम नंदप्रयाग पहुंच चुकी है और NDRF की टीम गौचर से रवाना हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने बताया कि तीन 108 एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें मौके के लिए भेज दी गई हैं।

जेसीबी मशीनें भी मलबा हटाने के लिए भेजी गई हैं।
मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा, सड़क संपर्क भी बाधित
लगातार बारिश के चलते मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं। नंदानगर नगर पंचायत के वार्ड कुंतरी लगाफाली में 6 घर पूरी तरह मलबे में दब गए हैं। दो लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन कई लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों में भय, संपर्क टूटे
स्थानीय निवासी नंदन सिंह रावत ने बताया कि कई घर पूरी तरह दब चुके हैं और कुछ लोगों से सिर्फ फोन पर बात हो पाई, जो फिलहाल अपने घरों में फंसे हुए हैं। लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण संपर्क करना मुश्किल हो रहा है।

प्रशासन का बयान
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदानगर के कुंतरी गांव में बादल फटने की पुष्टि हुई है। स्थिति बेहद गंभीर है लेकिन जनहानि को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके की ओर रवाना हो चुके हैं।
![]()
मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ
मौसम विभाग ने पहले ही चमोली जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था, जो अब सटीक साबित होता दिख रहा है। नंदानगर क्षेत्र में भारी नुकसान की शुरुआती तस्वीरें बेहद डरावनी हैं।
big news
थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें

Chamoli News : उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही पहाड़ों पर जंगल धधकने लगे हैं। बुधवार को चमोली जिले में बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज के जंगलों भीषण आग लग गई। कई गावों के जंगल इसकी चपेट में आ गए हैं।
Table of Contents
थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में
चमोली जिले में बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान हो रहा है। इस आग की चपेट में चेपड़ों और सौगांव के जंगल भी आ गए हैं। जंगलों में लगी ये आग इतनी भयंकर है कि इसने खाड़ीबगड़, सौगांव जूनिधार और गोठिंडा के वन क्षेत्रों को भी अपने जद में ले लिया है।
50 मीटर तक ऊंची उठ रही हैं आग की लपटें
ग्रामीण और महिलाएं लगातार इस आग को बुझाने की कोशिश कर रहीं हैं। लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही है कि इसे रोकना मुश्किल हो रहा है। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी 50 मीटर तक ऊंची लपटें उठ रही हैं।

चेपड़ों गांव में कई गौशालाएं आई आग की जद में
मिली जानकारी के मुताबिक आग के कारण अब तक 20 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया है। आग ने चेपड़ों गांव की कई गौशालाओं को भी अपनी जद में ले लिया है। जिस कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आग के कारण अब आबादी वाले इलाके के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
वन विभाग की टीमें आग बुझाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी
आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के साथ ही अग्नि शमन कर्मचारी और वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। लेकिन आग इतनी विकराल है कि उसपर काबू पाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी का कहना है कि टीम पूरी रात आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हुई है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Uttarakhand
CHAMOLI: 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, यौन संबंध बना कर दी थी धमकी
चमोली (CHAMOLI): उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामले गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं. ताजा मामला चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर से सामने आया है, जहाँ पर नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें_ झारखण्ड के पूर्व CM चम्पई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, मनाली के होमेस्टे से मिला शव
मुख्य बिंदु
चमोली में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को एक शिकायतकर्ता ने कोतवाली गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई. जिसमें आरोप लगाया गया कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल पुत्र स्व0 प्रताप सेंजवाल निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उम्र 23 वर्ष उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया. आरोपी ने पीडिता से जबरदस्ती यौन संबंध बनाए और मुहँ खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
ये भी पढ़ें_ KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
मामले में POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज
तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में मु0अ0सं0 03/2026 धारा 65,137(2),315(3) बीएनएस व 5ठ/6 पोक्सो अधि0 में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हुए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर को जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें_ सेलाकुई में रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला, मौसा पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू किए. गोपेश्वर पुलिस की तत्परता ने 24 फरवरी को आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया गया. जिसके खिलाफ अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Chamoli
स्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का हुआ आगाज, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारम्भ

Chamoli News : चमोली जिले के औली में स्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का आगाज हो गया है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
Table of Contents
स्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का हुआ आगाज
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को Auli Winter Carnival 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणामस्वरूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन Destination के रूप में स्थापित करने की दिशा में ये महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है।
औली बन चुका है भारत का प्रमुख Winter Destination
सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक संभावनाओं का अद्वितीय संगम है। समुद्र तल से 2500 (दो हजार पांच सौ) से 3050 (तीन हजार पचास) मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों और नंदा देवी, कामेट और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारण भारत का प्रमुख Winter Destination बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है।
13 से 16 फरवरी 2026 तक औली में होंगी प्रतियोगिता
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस Auli Winter Carnival 2026 में अनेक गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि ये आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उददेश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्क औली को एक स्थायी Winter Sports Hub के रूप में विशिष्ट पहचान मिलेगी।
Breakingnews23 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर
big news24 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर
Breakingnews8 hours ago🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Cricket8 hours agoNWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
Dehradun7 hours agoDehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
big news8 hours agoआज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
big news9 hours agoचम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
Dehradun2 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट








































