Chamoli
UTTARAKHAND: बदरीनाथ में छह इंच बर्फ, प्रशासनिक टीम का दौरा स्थगित !

देहरादून: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में लगातार दो दिनों तक हुई बर्फबारी के कारण लगभग छह इंच तक ताजा बर्फ जम गई है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए, सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम जाने का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया। धाम में कड़ाके की ठंड के कारण यात्रा तैयारियों का काम भी रुका हुआ है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को धाम का दौरा करने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन बर्फबारी के कारण धाम में पहुंचने में कठिनाई हो रही है। अब मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा 4 मई से शुरू होनी है, और यात्रा तैयारियों के तहत प्रशासनिक टीम को अभी तक धाम नहीं भेजा गया है। मार्च में मास्टर प्लान के तहत काम फिर से शुरू होंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, प्रदेशभर में 15-16 फरवरी को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम में सुधार आया, और ठंड से राहत मिली। अब, 18-19 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 20 फरवरी को कुछ जिलों में फिर से मौसम खराब हो सकता है।
#Badrinathsnowfall #Adminvisitcancelled #Badrinathcoldwave #FreshsnowBadrinath #Badrinathweather
big news
उत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान

Uttarakhand News : उत्तराखंड में अब जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर धामी सरकार का शिकंजा अब और कसेगा। मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ प्रदेश में हर महीने विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं
उत्तराखंड में अब त्यौहारों के समय ही नहीं, बल्कि हर माह में एक सप्ताह खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके अलावा, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशाासन विभाग में स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए।
हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान
विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सरकार ने साफ किया कि खाद्य पदार्थों की जांच का काम तेजी से चल रहा है। इसकी गति और तेज की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हाट-मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को खास तौर पर चेक किया जाएगा।

दो सालों में की गई इतनी खाद्य पदार्थों की जांचें
वर्ष 2023-24 -इस वर्ष में खाद्य पदार्थों के कुल 1627 नमूने लिए गए, जिसमें से 171 फेल हुए। इसके आधार पर 171 वाद पंजीकृत कराए गए।
वर्ष 2024-25 -इस वर्ष में खाद्य पदार्थों के 1684 नमूने लिए गए, जिसमें से 159 फेल हुए। इस आधार पर 159 वाद दायर किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी भी होगी दूर
प्रदेश में वर्तमान में 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा है। सरकार का कहना है कि आयोग से भर्ती प्रक्रिया में यदि देर होती है, तो प्रतिनियुक्ति के जरिये भी इन पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून में टेस्टिंग लैब का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा।
big news
कुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा

Uttarakhand Politics : सदन में अमर्यादित भाषा विवाद कुपोषण पर सियासत जोर पकड़ते हुए नजर आ रही है। विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा है।
Table of Contents
कुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर
विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर ससंदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। बता दें कि सवाल के जवाब देने के दौरान आवाज ना आने पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन द्वारा कहा गया कि जनता तो कुपोषित है ही क्या अब मंत्री भी कुपोषित हो गए हैं जिस पर संसदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था।

विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
ससंदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग मामले में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा है कि हाल ही में सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के 329वें पेज पर कुपोषित बच्चों की संख्या करीब तीन गुना बड़ी है।
उत्तराखंड में 2998 बच्चे हैं कुपोषित
साल 2022 में जहां 932 बच्चे कुपोषित थे तो वहीं 2026 में ये आंकड़ा बढ़कर 2998 पहुंच गया है। उन्होंने केंद्र सरकार का हवाला देते हुए कहा कि संसद में एक रिपोर्ट सामने आई है कि उत्तराखंड में 5 साल से कम उम्र के 25% बच्चे कुपोषित हैं। जबकि 15 से 49 साल की 56% महिलाएं कुपोषित बताई गई हैं।
Chamoli
प्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर बोले सीएम धामी, प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग

Uttarakhand News : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल की ईरान से युद्ध के चलते भारत में गैस आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वैश्विक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। सीएम धामी ने कहा इसे लेकर सरकार अलर्ट मोड में है।
Table of Contents
प्रदेश में गैस आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल की ईरान से युद्ध के चलते भारत में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड में पुष्कर धामी की सरकार भी अलर्ट मोड में है। सीएम के निर्देश पर राज्य में खाद्य और रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती भी कर दी गई है।
प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में – सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो , ऐसी कोई स्थिति ना हो जिससे अफरा तफरी का माहौल बने ये प्रयास है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि “कल मैंने मुख्य सचिव से कहा थ कि एक बैठक कर इसकी समीक्षा करें”।

सीएम ने लोगों से की अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
सीएम ने कहा कि फिलहाल राज्य में सभी स्थिति नियंत्रण में है। ये केवल किसी राज्य की या एक देश की चुनौती नहीं है बल्कि पूरे विश्व में जो हालत है उसके बावजूद भी हमारे देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सरकार ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
यहां कालाबाजारी ना हो उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो हम उस पर नजर बनाए हुए हैं आगे भी सभी प्रकार की सावधानियां बरतेंगे। सीएम धामी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Cricket13 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news14 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
big news8 hours agoकुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
Cricket4 hours agoवेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम एसीटी मीटियौर्स
Cricket14 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news13 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान
big news7 hours agoउत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान







































