Uttarakhand
उत्तरकाशी: मांस की दुकानों और अवैध मज्जिद ध्वस्त करने को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश, रैली निकाल किया प्रदर्शन !

उत्तकाशी – उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में विभिन्न संगठन के लोग जिला प्रशासन के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन करने पहुंचे। मस्जिद मोहल्ले के सामने नारेबाजी के साथ संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को उत्तरकाशी मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करने उतरे लोगों ने मांस की दुकानों को बंद करने और अवैध मज्जिद ध्वस्त करने को लेकर नारे लगाई। कई पूर्व सैनिकों सहित टैक्सी यूनियन के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंची आक्रोश रैली ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
Uttarakhand
वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार अनुपम त्रिवेदी के आवास पर जाकर संवेदनाएं व्यक्त की
देहरादून (Dehradun): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री स्वयं उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदनाएँ प्रकट कीं।
पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री धामी ने देहराखास स्थित THDC, पथरी बाग में अनुपम त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दुःखद क्षति को अपूरणीय बताते हुए कहा कि ऐसी घड़ी में धैर्य और आपसी सहयोग ही सबसे बड़ा संबल होता है।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी अनुपम त्रिवेदी के आवास पहुंचे। दोनों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने एक स्वर में परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं.
Roorkee
रविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत

Roorkee News : रूड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुटों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ये खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
रविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष में दो की मौत
रूड़की में रविवार को हुए रविदास शोभायात्रा के भंडारे में देर रात बवाल हो गया। शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई।
फायरिंग में 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक शोभायात्रा के भंडारे में हुए विवाद में पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि कुढ ही देर बाद दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई।

जबकि छर्रे लगने से तीन युवक घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद से इलाके में तनाव चरम पर है जिस कारण चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविदास शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा का समापन मंदिर में हुआ। जिसके बाद पास में ही भंडारे का आयोजन किया गया था। शाम को भंडारे में काफी भीड़ थे। इसी दौरान दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फायरिंग में पहले पक्ष के आनंद (28) निवासी बिनारसी के सीने में एक गोली लगी। जिस कारण उसकी माैके पर ही मौत हो गई। जबकि देर रात दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) का शव बरामनद किया गया।
Breakingnews
बड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !

Dehradun News : देहरादून में युवक ने युवती को घर के बाहर ही उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह घर के बाहर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक ने युवती को उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार सुबह-सुबह एक बाइक सवार युवक ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना के बाद से आस-पास में सनसनी फैल गई है।
युवक ने घर के बाहर चापड़ से वार कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक Dehradun के मच्छी बाजार की रहने वाली सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती गुन्नू कहीं बाहर जा रही थी। जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकली वैसे ही एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक सवार युवक गुन्नू से बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने बाइक पर बैठे-बैठे ही चापड़ निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। जिस से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Breakingnews3 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
National23 hours agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….
Uttarakhand21 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Uttarakhand20 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Business2 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Cricket4 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Uttarakhand20 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव






































