Uttarakhand
उत्तरकाशी: रिश्वत लेते हुए सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्यवाही…

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से बड़ी खबर आ रही है, जहां सतर्कता अधिष्ठान को एक शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की मांग के संबंध में शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने अटल आवास योजना के तहत आवास प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोरी, मोनू कुमार गौतम, ने आवास आवंटन के लिए पन्द्रह हजार रूपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं दे सकता था, जिसके बाद आरोपी ने उसे पुरोला से सोनाली गाँव के पास मोरी जाने वाली रोड पर बुलाया और 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की, ताकि वह उसके आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी जनपद उत्तरकाशी को भेज सके।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। इसके बाद, सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मोनू कुमार गौतम को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को सोनाली गाँव के पास पुरोला से मोरी जाने वाली रोड पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद, सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा आरोपी के आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, और उसकी चल-अचल सम्पत्ति के बारे में पूछताछ जारी है।
सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम की कार्रवाई को सराहा और उन्हें नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
#Uttarkashi, #VigilanceEstablishment, #BriberyCase, #MonuKumarGautam, #AtalHousingScheme
almora
अल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण

ALMORA NEWS: उत्तराखंड में धामी सरकार ने 23 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज मल्ला महल, अल्मोड़ा में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने चार साल का कार्यकाल [पूरा कर लिया है. इस मौके पर अल्मोड़ा में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और राज्य की बढ़ती प्रति व्यक्ति आय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया.
स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख के चेक वितरित
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों का उपचार किया गया. कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए.

‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
आज के इस कार्यक्रम में ‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही इस कार्यक्रम में कुमाऊंनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा. इस कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सूचना विभाग द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई.

big news
कालसी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के कालसी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
कालसी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप
देहरादून के कालसी में हरिपुर-कोटी-क्वानू- मीनस राजमार्ग पर लालढांग के पास आज एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक लालढांग के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
विकासनगर का रहने वाला था मृतक चालक
पिकअप वाहन चालक की पहचान अजय भाटी (26) के रूप में हुई है। जो कि विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी निवासी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी के मुताबिक पिकअप वाहन राशन का सामान लेकर विकासनगर से त्यूणी जा रहा था।
परिजनों के संपर्क करने पर पुलिस ने की थी तलाश
कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे चालक के परिजनों ने थाने में संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि अजय भाटी सामान लेकर त्यूणी के लिए निकला था लेकिन वहां पहुंचा नहीं और उस से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।
इसी दौरान लालढांग के पास एक वाहन टोंस नदी में गिरा हुआ मिला। पुलिस ने पास जाकर तलाश की तो चालक पास में पड़ा हुआ था जिसकी मौत हो गई थी जो कि अजय भाटी ही था। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: राज्यपाल ने दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन कर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

DEHRADUN NEWS: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को सपरिवार चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर लोक भवन में पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया. साथ ही राज्यपाल ने प्रदेशवासियों दुर्गाष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी.
मुख्य बिंदु
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दुर्गाष्टमी पर किया कन्या पूजन
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बुधवार को अपने परिवार के साथ लोक भवन में चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व केवल व्रत और उपवास तक सीमित नहीं है, बल्कि ये नारी शक्ति के सम्मान और कन्याओं के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का भी प्रतीक है.

ये भी पढ़ें- ram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
प्रदेशवासियों को दी दुर्गाष्टमी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं.
Breakingnews15 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news15 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National12 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news10 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
Udham Singh Nagar12 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
National11 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh14 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
almora9 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण










































