Uttarkashi
Uttarakhand: रात को ठण्ड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, सुबह देखा तो हो गई मौत…

Uttarkashi News : अंगीठी के धुंए से एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
मुख्य बिंदु
Uttarkashi News : जिले के ग्रामीण इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर अंगीठी के धुंए से घर में सो रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Uttarkashi में अंगीठी के धुंए से एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीकी एक गांव में घर में जलती हुई अंगीठी के धुंए से घर में सो रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिसे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Chamkot uttarkashi में मजूदरी करता था युवक
जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर पिछले कुछ दिनों से चमकोट गांव में एक निजी भवन के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। रात को खाना खाने के बाद ये लोग ठण्ड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो गये थे। सुबह जब काफी देर हो जाने पर मजदूर नहीं उठे तो ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो मजदूर अचेतावस्था में पडे मिले।
ग्रामीणों ने तत्काल 108 के माध्यम से इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्रमोद जोशी पुत्र नथ्थी प्रसाद जोशी उम्र 40 साल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड दिया। जबकि सुरेश चंद्र पुत्र विन्दी लाल उम्र 60 साल को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल चल रहा है।
Read more..
उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में भीषण अग्निकांड, गुराड़ी गांव में 13 मवेशियों की जलकर मौत
उत्तरकाशी में जन सेवा शिविर से नदारद रहे अधिकारी, DM ने मांगा स्पष्टीकरण, 1 दिन का वेतन काटने के भी निर्देश
दिसंबर बीत गया पर अब तक नहीं हुई बर्फबारी, जम गए नदी- घरने, काश्तकार परेशान
Uttarkashi
उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
उत्तरकाशी के गंगनानी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कतार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना 29 मई 2026 की देर रात की है। डीसीआर उत्तरकाशी से मिली सूचना के अनुसार गंगनानी, भटवाड़ी के पास एक स्विफ्ट कार संख्या PB 01 F 1733 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी और उजेली की टीमें तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुईं।

भीषण हादसे में दो की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दे घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
रात के अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार दिया और सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
घायलों का विवरण
- विमल कुमार प्रधान पुत्र बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
- यशवीर पुत्र बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंजाब।
- उपासना पत्नी विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
मृतकों का विवरण
- दामोदर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 77 वर्ष।
- लक्ष्मी दामोदर रामटेककर, उम्र 67 वर्ष।
- दोनों निवासी — नागपुर, महाराष्ट्र।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Uttarkashi
उत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

Uttarkashi News : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने उत्तरकाशी प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और नागरिकों के कल्याण की कामना की।
Table of Contents
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए यमुनोत्री में दर्शन
रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां से वे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित किए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा के दौरान उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
Uttarkashi
यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

Uttarkashi News : यमुनोत्री धाम जाते समय अचानकत तबीयत बिगड़ी और दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। धाम की या6ा के दौरान अब तक 10 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।
Table of Contents
यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम जा रहे दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की 62 वर्षीय वंदना विजय सिंह बघेल और गुजरात के 68 वर्षीय पटेल नितिन भाई बालू भाई को अलग-अलग समय पर अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।

दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. अखिल राणा के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक श्रद्धालुओं की मौत के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क बना हुआ है।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Cricket4 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Breakingnews10 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Uttarkashi9 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Dehradun8 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee7 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी












































