Dehradun
मौसम विभाग का अपडेट: आज उत्तराखंड के इन इलाकों में बरस सकते हैं बादल

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
देहरादून में मौसम का हाल:
कल शुक्रवार को देहरादून में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई…जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन बादल और धूप के बीच आंख मिचौली चलती रही।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम:
चारधाम समेत गढ़वाल के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।
मानसून की ताजा अपडेट:
दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश के ज्यादा भागों में बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ रेखाएं:
पंजाब के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे एक ट्रफ रेखा हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इससे सटे क्षेत्रों में एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण बना है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास एक चक्रवाती परिसंचरण है…जो 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल:
पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लू से लेकर तीव्र लू तक की स्थितियाँ दर्ज की गईं। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली में लू की स्थिति रही। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ भागों में भी लू चली। गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में हल्की बारिश दर्ज की गई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि:
अगले 24 घंटे के दौरान तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तथा मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा संभव है। लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, तटीय ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें संभावित हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से लेकर तीव्र लू की स्थिति बनी रह सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में लू की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रातें गर्म रह सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और बिहार में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।
#Uttarakhandweatherupdate #yellowalertUttarakhand #Uttarakhandrainfallforecast #Dehradunweatherforecast
big news
बड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय पहले वह व्यक्ति उसी स्थान पर घूमता हुआ देखा गया था, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

फिलहाल नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
Cricket21 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Breakingnews17 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Cricket22 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
big news17 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news21 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital19 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news15 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी







































