uttarakhand weather
Weather update : पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का कहर, जानें उत्तराखंड में कब होगी बारिश-बर्फबारी

Weather update : प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। नवंबर का महीना बिना बारिश के ही बीत गया है और दिसबंर की शुरूआत भी सूखी ठंड के साथ ही हुई है। ऐसे में हर कोई मौसम (uttarakhand weather) की अपडेट जानना चाहता है।
Weather update : पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का कहर
उत्तराखंड में आने वाले दिनों ने वेदर की बात (Weather update) करें तो फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। फिलहाल सूखी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अभी कुछ दिनों तक प्रदेश में सूखी ठंड का असर ही देखने को मिलेगा। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुपछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है।
चार दिसंबर से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक चार दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।
इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 4 दिसंबर से उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं। जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड मेंबीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम करवट लेनमे जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में बारिश होगी। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम
प्रदेश में बीते कई दिनों से तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिस से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। तापमान बढ़ने के कारण जहां पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है तो वहीं मैदानमी इलाकों में लोगों को गर्मी सताने लगी हैं। लेकिन आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड का मौसम बदलेगा और बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 5, 6 और 7 मार्च को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 8 मार्च से मौसम करवट लेगा।
आठ मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कही कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

9 और 10 मार्च को कुछ ऐसा रहेगा मौसम
9 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकशीय बिजली चमकने के आसार है। इसके साथ ही 3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
जबकि 10 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ आकशीय बिजली चमकने की संभावना है। बात करें बर्फबारी की तो 3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर होने की संभावना है।
uttarakhand weather
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप ?

Uttarakhand Weather March 4 : होली पर इस बार मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए वेदर कास्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक तापमान में लगातार वृद्धि देखी जाएगी।
Table of Contents
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में इस बार होली के दौरान मौसम साफ और सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है।
मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विशेष रूप से मैदानी जिलों में सामान्य तापमान में लगभग पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होगा।

आठ मार्च पर पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 8 मार्च को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
नौ मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर के मुताबिक 9 मार्च को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। बता दें कि फिलहाल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस अभी बना हुआ है लेकिन ये आने वाले तीन से चार दिनों तक बढ़ता ही नजर आएगा।
Uttarakhand
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का वेदर कास्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी जनपदों में 18 और 19 फरवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आएगा। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि 17 तारीख की रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते उत्तराखंड के पांच जनपदों में बारिश हो सकती है।

अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि 3300 मीटर व उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को कुमाऊं रीजन के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
सामान्य से दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान
बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है जबकि कुछ क्षेत्र में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान देखने को मिला है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों में सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।
Cricket13 hours agoNWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews13 hours ago🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Dehradun12 hours agoDehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
Dehradun8 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट
big news13 hours agoआज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
big news14 hours agoचम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
Cricket9 hours agoन्यूज़ीलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला ड्रीम11 भविष्यवाणी (2nd ODI) – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम….
Dehradun10 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जानें किस दिन शुरू होगी हेली सेवा के लिए बुकिंग ?











































