Accident
कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी कर सीओ को अज्ञात बाइक सवार कावड़ यात्रियों ने मारी टक्कर, दून के अस्पताल में भर्ती।

देहरादून – बहादराबाद क्षेत्र में कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी निभा रहे शिव ज्वालापुर को अज्ञात बाइक सवार कावड़ यात्रियों ने टक्कर मार दी..जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल सीओ को उपचार के लिए देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया…जहां पर उनका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने भी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश करनी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना दे रात बहादरपुर क्षेत्र के बोंगला बाईपास तिराहा की है। जहां सीओ साहब कावड़ मेले के दौरान पुलिस टीम के साथ ड्यूटी दे रहे थे को ज्वालापुर शांतनु पारसार को हाईवे पर दिल्ली से हरिद्वार की तरफ आ रहे बाइक सवार कावड़ यात्रियों ने टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद वह तेजी से बाइक चलाकर फरार हो गए इसके बाद घायल सीईओ को आनंद आनंद में 108 की मदद से देहरादून के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर का शांतनु परासार को पैर में फैक्चर हुआ है वही सर का एमआरआई टेस्ट भी कराया गया है मामले में पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 21 घायल
Lucknow Bus Accident: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में Purvanchal Expressway पर सोमवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। बिहार जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस टोल प्लाजा के पास अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें_ मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलती डबल डेकर बस
जानकारी के मुताबिक, बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसा गोसाईगंज इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Lucknow Bus Accident-हादसे में 7 लोगों की मौत 21 घायल
जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे. बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ में टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 21 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी कारण तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा के पास पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें_ Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने जताया घटना पर शोक
इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।
big news
मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत

Pithoragarh Accident : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी
पिथौरागढ़ में रविवार की शाम घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। यहां से शादी में शामिल होने के लिए दोनों लोहाघाट गए थे। शादी से वापस लौटते वक्ते उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ वापस लौटते वक्त रविवार शाम घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े – मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम: मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौतसाल 2021 में हुई थी दोनों की शादी
घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मृतक योगेश और निधिराज की शादी साल 2021 में हुई थी। योगेश निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में तैनात था जबकि महिला का कुछ दिन पहले ही नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी ट्रांसफर हुआ था।
International
Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल

नेपाल के धडिंग में बड़ा हादसा, बस नदी में गिरी, 18 की मौत
Nepal Bus Accident: नेपाल के धडिंग जिले से रविवार रात एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर एक यात्री बस हादसे का शिकार होकर नदी में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक यात्री न्यूजीलैंड का निवासी भी बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें_ ACCIDENT: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों की बस पलटी !
मुख्य बिंदु
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत्त
मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रविवार रात उस वक्त हुआ जब बस पोखरा से काठमांडू आ रही थी. देर रात लगभग 1.30 बजे काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में पृथ्वी हाईवे पर धडिंग जिले में गुजरी के पास त्रिशूली नदी में गिर गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए अभियान शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें_ नेपाल में उग्र हालात: भारतीय विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से की नेपाल यात्रा से बचने की अपील
आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के मुताबिक
हादसे के बाद नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवान मौके पर राहत बचाव अभियान के लिए पहुंचे. मौके से 17 लाशें बरामद की हुई हैं जबकि 28 घायल यात्रियों उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Nepal Bus Accident: न्यूज़ीलैण्ड का यात्री भी बस हादसे का शिकार
अधिकारियों ने बताया कि इस बस दुर्घटना में एक न्यूजीलैंड के पुरुष यात्री की भी मौत हुई है. जबकि घायल हुए लोगों में एक जापानी और एक नीदरलैंड का नागरिक (दोनों महिलाएं) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
घटना के स्पष्ट कारणों का नहीं चला पता
हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ओवेरस्पीडिंग को हादसे का कारण माना जा रहा है. घटना की जांच जारी है
Cricket6 hours agoENG vs PAK Dream11 Prediction: पल्लेकेले में इंग्लैंड-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम…
Uttarakhand5 hours agoइमरजेंसी में भी देरी! कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था कटघरे में, घायल युवती ने खोली हॉस्पिटल की पोल
Uttarakhand5 hours agoRUDRAPUR NEWS:रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी
Breakingnews22 hours agoLucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल
Cricket4 hours agoENG-A vs PAK-A Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में पाकिस्तान ए बनाम इंग्लैंड लायंस – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और फैंटेसी टिप्स..
Rudraprayag3 hours agoजाम मुक्त चारधाम यात्रा की मुहिम तेज़, डीएम विशाल मिश्रा का अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम जारी
Uttarakhand2 hours agoALMORA NEWS: सल्ट में दहशत फैलाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Haldwani59 minutes agoधमकी भरे मेल से दहशत, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी




































