Cricket
महिला टी20 विश्वकप का आगाज: 10 टीमों के बीच खिताबी संघर्ष, भारत प्रमुख दावेदार।

दिल्ली – महिला टी-20 विश्व कप का रोमांच सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। देखने वाली बात यह होगी कि यूएई में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे इस विश्व कप में नया विजेता मिलेगा या फिर पिछले तीन बार से विजेता ऑस्ट्रेलिया का दबदबा जारी रहेगा। अभी तक हुए कुल आठ टी20 विश्व कप में छह बार ऑस्ट्रेलिया और एक-एक बार इंग्लैंड, वेस्टइंडीज ही विजेता बने हैं। भारत समेत अन्य कोई देश अब तक टी-20 चैंपियन नहीं बना है। हालांकि इस बार ऑस्ट्रेलिया की राह आसान नहीं मानी जा रही है। उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम से निपटना होगी।
दोनों अभ्यास मुकाबले आसानी से जीतकर हरमनप्रीत कौर की टीम ने इस विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूती से रख दिया है। भारतीय टीम सिर्फ एक बार 2020 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से ही हार का सामना करना पड़ा था। दुबई और शारजाह में विश्व कप के मैच होने के कारण भारत को इस बार विश्व कप में प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यहां की पिचें स्पिनरों की मददगार हैं और भारत के पास दुनिया का श्रेष्ठ स्पिनर आक्रमण है।
आज के मैच
बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड (दोपहर साढ़े तीन बजे से)
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (शाम साढ़े सात बजे से)
बेहद अनुभवी है भारतीय टीम
यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में होना था, लेकिन वहां के घरेलू हालात के कारण आईसीसी ने इसे अंतिम क्षणों में यूएई में कराने का फैसला लिया। हाल के दिनों में अगर किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा परेशान किया है तो वह भारत है। हालांकि हरमनप्रीत कौर की टीम को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और 2020 के विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली, लेकिन इस बार स्पिनरों की मदद करने वाली पिचों के चलते भारत ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर सकता है। भारतीय टीम के पास अब अनुभव की कमी नहीं है। हरमनप्रीत कौर विश्व कप में 35, स्मृति मंधाना 21, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स 15-15 टी-20 विश्व कप मैच खेल चुकी हैं। इनके अलावा विस्फोटक रिचा घोष, शैफाली वर्मा को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
ग्रुप ए : भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड
ग्रुप बी : इंग्लैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड
दांव पर होगी हरमनप्रीत की कप्तानी
भारतीय टीम का नकारात्मक पक्ष, उसका हाल के समय में ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है। टी-20 एशिया कप के फाइनल में भी उसे श्रीलंका के हाथों आठ विकेट से हार मिली थी। हरमनप्रीत कौर के लिए यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर यहां वह टीम को विजेता नहीं बना पाती हैं तो उनकी कप्तानी भी खतरे में पड़ सकती है। वह 2018 टी-20 विश्व कप से टीम की कप्तानी करती आ रही हैं। पिछले तीन टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम एक बार फाइनल में और दो बार सेमीफाइनल में पहुंची है।
एक ही ग्रुप में हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया
इस विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप ए में हैं। ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीम होगी, जिसे हराना किसी भी टीम के लिए चुनौती होगा। एलीसा हीली की कप्तानी में खेल रही ऑस्ट्रेलिया के पास एलिसे पैरी, ऐश्ले गार्डनर, ग्रेस हैरिस जैसी स्तरीय ऑलराउंडर हैं। उनके पास तायला व्लेमिंक और डॉर्सी ब्राउन जैसी तेज गेंदबाज भी हैं। ग्रुप ए में मजबूत टीम हैं। श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी किसी को हराने का दम रखती हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए प्रवेश करेंगी। ग्रुप बी में इंग्लैंड को मजबूत माना जा रहा है। उनके पास नेट शिवर ब्रंट जैसी हरफनमौला और सोफी एक्लेस्टेन, चार्ली डीन, साराह ग्लेन जैसी स्पिनर भी हैं। इंग्लैंड एशेज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उत्साहित भी है।
टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेटर
क्रिकेटर | मैच | रन | शतक/अर्धशतक | औसत | विकेट |
हरमनप्रीत कौर | 35 | 576 | 1/2 | 20.57 | 11 |
स्मृति मंधाना | 21 | 449 | 0/3 | 22.45 | 0 |
जेमिमा रोड्रिग्स | 15 | 339 | 0/2 | 26.07 | 0 |
शैफाली वर्मा | 10 | 265 | 0/0 | 26.50 | 0 |
दीप्ति शर्मा | 15 | 169 | 0/0 | 24.14 | 15 |
टी-20 विश्व कप के विजेता
ऑस्ट्रेलिया-छह बार
इंग्लैंड-एक बार
वेस्टइंडीज-एक बार
स्मृति मंधाना ने कहा, ‘विश्व कप में हर मैच महत्वपूर्ण है, इसके लिए आपको अपना सौ प्रतिशत देना होगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ गलती करने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता है। उन पर विजय पाने के लिए आपको उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया का सामना करते समय हमेशा जोश बना रहता है, क्योंकि यह एक बहुत अच्छी टीम है और उन्हें हराना बड़ी चुनौती है। भारत-पाकिस्तान मैच में भावनाएं कुछ ज्यादा हावी होंगी।’
महिला टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
साल | खिलाड़ी | देश | प्रदर्शन |
2009 | क्लेयर टेलर | इंग्लैंड | 199 रन |
2010 | निकोला ब्राउन | न्यूजीलैंड | 9 विकेट |
2012 | चार्लोट एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 172 रन |
2014 | आन्या श्रब्सोल | इंग्लैंड | 13 विकेट |
2016 | स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज | 246 रन और 8 विकेट |
2018 | एलीसा हीली | ऑस्ट्रेलिया | 225 रन |
2020 | बेथ मूनी | ऑस्ट्रेलिया | 259 रन |
2023 | ऐश्ले गार्डनर | ऑस्ट्रेलिया | 110 रन और 10 विकेट |
#WomenT20WorldCup, #teams, #India, #contender, #india, #Dubai, #cricket, #T20WorldCup, #bharat
Cricket
बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज का तूफान! इंग्लैंड में रचा नया इतिहास

बर्मिंघम : एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने ऐसा जलवा दिखाया कि पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने मोर्चा संभाला और इंग्लिश बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।
टीम इंडिया की पहली पारी में 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 407 रन पर सिमट गई। सिराज ने 70 रन देकर 6 विकेट लेकर न सिर्फ टीम को मजबूती दिलाई…बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
सिराज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों में एक ही टेस्ट की पारी में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कई दिग्गज गेंदबाजों ने इन दोनों देशों में 5 विकेट तो चटकाए थे, लेकिन 6 विकेट की यह उपलब्धि सिराज ने पहली बार हासिल की।
एजबेस्टन में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिराज अब कपिल देव, चेतन शर्मा और इशांत शर्मा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस मैदान पर 6/70 का उनका स्पेल भारतीय गेंदबाजों में दूसरा सर्वश्रेष्ठ रहा….चेतन शर्मा के 6/58 (1986) के बाद।
1993 के बाद सिराज पहले मेहमान तेज़ गेंदबाज बने हैं जिन्होंने एजबेस्टन में 6 विकेट झटके हैं। इस पिच पर आखिरी बार ऐसा कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पॉल राइफल ने किया था। अब इस लिस्ट में सिराज का नाम भी दर्ज हो गया है।
मैच के बाद सिराज ने कहा कि मैं लंबे वक्त से इस पल का इंतज़ार कर रहा था। हमेशा 4 विकेट पर रुक जाता था…लेकिन आज 6 मिल गए। मैंने कोशिश की कि ज्यादा कुछ एक्स्ट्रा न करूं बस सही जगह गेंद डालता रहूं। जिम्मेदारी लेना मुझे अच्छा लगता है।
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 पर ऑलआउट हो गई। भारत को 180 रनों की बड़ी बढ़त मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए थे और कुल लीड 244 रन की हो चुकी थी।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 177 रन बनाए हैं। भारत ने इस तरह कुल 357 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले सत्र में करुण नायर और केएल राहुल के विकेट गंवाए। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 41 और कप्तान शुभमन गिल 24 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन करुण नायर का विकेट जल्द गंवा दिया। करुण को कार्स ने अपना शिकार बनाया जो 26 रन बनाकर आउट हुए।
केएल राहुल ने इसके बाद गिल के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई। राहुल ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। राहुल अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए और जोश टंग ने बोल्ड कर उन्हें पवेलियन भेजा। राहुल 84 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। फिर गिल और पंत ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को पहले सत्र में अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। पंत और गिल के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हो चुकी है।
#MohammedSiraj6wickets #IndiavsEngland2ndTest2025 #Sirajbreaksbowlingrecord
Cricket
शुभमन गिल ने इंग्लैंड टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा, बनाया नया रिकॉर्ड

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। गिल ने पहली पारी में 269 रनों की लंबी और यादगार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 387 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 3 छक्के जड़े।
गिल इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक तीन पारियों में 424 रन बना लिए हैं। इससे पहले लीड्स टेस्ट में उन्होंने 147 रन की पारी खेली थी। गिल की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए।
उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने भी उपयोगी अर्धशतक जमाए। गिल और जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी की…जिसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी को और आगे बढ़ाया और अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भी भारत से 510 रन पीछे चल रहा है।
गिल के दोहरे शतक से बने कई बड़े रिकॉर्ड….
1 -शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 250+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 254* रन बनाए थे।
2 – वह इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
3 – गिल भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तानों में से हैं जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने ये कारनामा 25 साल 298 दिन की उम्र में किया। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी ने 23 साल की उम्र में दोहरा शतक बनाया था।
4 – विदेशी ज़मीन पर 250+ टेस्ट रन बनाने वाले गिल भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग (309) और राहुल द्रविड़ (270) ने ये उपलब्धि हासिल की थी।
5 – गिल इंग्लैंड में टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के 221 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा।
6 – शुभमन गिल अब सेना देशों (इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं।
7 – एजबेस्टन मैदान पर यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।
8 – भारत ने इस मैच में इंग्लैंड की सरज़मीं पर अपना चौथा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर खड़ा किया है।
#ShubmanGilldoublecentury #IndiavsEnglandTestmatch #ShubmanGillrecords
Cricket
अमनजोत और जेमिमा की शानदार पारियों से भारत को टी20 में मिली दूसरी जीत

IND vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला भारत ने 97 रन से जीता था। अब तीसरा मैच 4 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 13 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक रन बनाए। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स और अमनजोत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतक जड़े। जेमिमा ने 63 रन और अमनजोत ने भी नाबाद 63 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए।
जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। उनके तीन विकेट 17 रन पर ही गिर गए। हालांकि टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स ने थोड़ी वापसी की कोशिश की…लेकिन टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। टैमी ने 54 और एमी ने 32 रन बनाए। अंत में सोफी एक्लेस्टोन ने 35 रन जरूर बनाए लेकिन इंग्लैंड की टीम 157 रन तक ही पहुंच सकी।
भारत की ओर से श्री चरणी ने दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और अमनजोत को एक-एक विकेट मिला। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत रही और अब वह सीरीज जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है।
#IndiavsEnglandT20 #IndiaWomenCricketWin #BristolT20MatchResult #ICCWomenT20Series
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…