Dehradun
चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों की ली बैठक, ये दिए निर्देश।

देहरादून – आगामी चारधाम यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ए. पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड द्वारा आज दिनांकः 25-04-2024 को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, सेनानायक, एसडीआरएफ, पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ बैठक आहूत कर निम्न निर्देश दिये गये हैः-

1. चारों धामों (श्री केदारनाथ, श्री बद्रीनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम,) एवं हेमकुण्ड साहिब में स्थित धार्मिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर धामों की त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था की जाये।
2. चारों धामों/यात्रा मार्गों पर समय से पर्याप्त संख्या में पुलिस/पीएसी बल नियुक्त किया जाये।
3. सर्वसम्बन्धित अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों को समय से सही कराने की कार्यवाही करायी जाये।
4. जिलाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला स्तर पर समन्वय बैठके आहूत कराकर चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जो भी समस्यायें उजागर हुई है, उनका समय से निराकरण करा लिया जाये।
5. श्रृद्धालुओं/यात्रियों की सुविधा हेतु यात्रा के दौरान स्थापित किये जाने वाले अस्थाई थाने/चौकियों/पर्यटन बूथ/बैरियरों को चिन्हित स्थानों पर स्थापित करते हुए उनमें समय से पुलिस बल की नियुक्ति सुनिश्चित की जाये।
6. विशेषकर श्री केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में घोड़े/खच्चरों को रोकने हेतु पर्याप्त मात्रा में स्थान चिन्हित कराया जाये।
7. बाहरी राज्यों/जनपदों से चारों धामों एवं यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढ़ाबे, दुकानें, सराय आदि पर काम करने वालों एवं घोड़े/खच्चर चलाने वालों के समय से शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाये।
8. दैनिक सामानों आदि के मूल्यों के निर्धारण एवं निर्धारित मूल्यों की सूची को दुकानों/ढ़ाबों आदि पर चस्पा करने के सम्बन्ध में समय से कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
9. चारधाम के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों आदि के निवारण के लिये प्रत्येक जनपद में आसान पहुंच वाले स्थान पर एक सैल का गठन किया जाये तथा जनपदों में शिकायतों के निवारण हेतु नोडल अधिकारी को नियुक्त कर उनके मो0नं0, व्हाटसअप नम्बर एवं स्थान के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाये।
10. चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रुम स्थापित कर उनमें पर्याप्त मात्रा में कार्मिकों नियुक्त किया जाये।
11. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों के उल्लंघन पर श्रद्धालुओं/यात्रियों को कार्यवाही के सम्बन्ध में समय-समय पर इलैक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रकाशित की जाये, जिससे जनता में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ेगी तथा यात्रा के दौरान वाहनों की नियमानुसार चैकिंग सुनिश्चित करायी जाये।
12. चैकिंग के दौरान यात्रियों के साथ कोई दुर्व्यवहार व असुविधा न हो और पुलिस को आचरण और व्यवहार अच्छा रहे इस पर विशेष बल दिया जाये।
13. यात्रा मार्ग पर समय से ब्लैक स्पॉट चिन्हित कराकर उनके बोर्ड लगाये जाये।
14. चारधाम यात्रा हेतु आवंटित बजट का विभागीय नियमों के अनुरुप समय से सदुपयोग किया जाये।
15. यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्टों/फेक न्यूज की नियमित रुप से मॉनिटरिंग कराते हुए भ्रामक पोस्टों के पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत एस0ओ0पी0 के अनुरुप तत्काल खण्डन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
16. सुरक्षा सम्बन्धी रूपरेखा में मन्दिर/गुरूद्वारा परिसर में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सभी प्रकार की आकस्मिक घटनाओं यथा- आंतकी हमला, बम विस्फोट, भूकम्प, भू-स्खलन एवं भीषण दुर्घटना आदि के सम्बन्ध में त्वरित प्रतिक्रिया के उद्देश्य से पृथक-पृथक Contingency Plans तैयार कर लिये जाये ।
17. चारों धामों में समुचित पुलिस बल नियुक्त कर भीड़ प्रबन्धन के उपाय पूर्व से ही कर लिये जायें तथा चारों धामों एवं उनके परिसर की एण्टी सबोटाज चैकिंग करायी जाये, ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ आदि की अप्रिय घटना घटित न होने पाये।
18. चारों धामों/यात्रा मार्ग में लगे सी0सी0टी0वी कैमरों को समय से चैक करा लिया जाये कि सभी कैमरे सही प्रकार से कार्य कर रहे हैं । साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराये जाने के सम्बन्ध में अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सी0सी0टी0वी कैमरों से निगरानी हेतु 01 कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाये।
19. प्रत्येक धाम में स्वचालित शस्त्र, वाहन एवं अन्य उपकरणों से सुसज्जित एक क्यू0आर0टी0 (QRT) नियुक्त की जाये । इस दल में नियुक्त कर्मियों को स्थानीय स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की जाये।
20. पार्किंग स्थलों में अतिरिक्त स्थान न होने पर अन्यत्र स्थानों पर अस्थाई पार्किंग व्यवस्था की जाये तथा जाम की स्थिति में मार्ग परिवर्तन (DIVERT) कर वाहनों की ऐसे स्थानों पर पार्किंग करायी जाये, जहॉ सुरक्षित एवं पर्याप्त स्थान हो ।
21. चारधाम यात्रा के दौरान हैली सेवा बुकिंग के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से बचाव हेतु उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाईट (https://heliyatra.irctc.co.in) का सोशल मीडिया प्लेटफार्म, समाचार पत्रों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, जिससे आम जनमानस को उक्त सम्बन्ध में होने वाली साईबर धोखाधड़ी से बचाया जा सके ।
22. टूरिस्ट पुलिस केन्द्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कार्मिकों को नियुक्त करते हुए उन्हें निर्धारित वर्दी धारण किये जाने हेतु निर्देशित किया जाये ।
23. यात्रा मार्गों में जहॉ खराब रोड़ एवं भूस्खलन सम्भावित क्षेत्र हो वहां पर जनपदीय प्रशासन के सहयोग से चेतावनी बोर्ड लगाये जायें ।
24. पर्वतीय मार्गों पर वर्षा होने पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है, जिससे मोटर मार्ग अवरूद्ध हो जाते हैं और श्रद्धालु/यात्री कई-कई दिनों तक मार्गों में फंस जाते हैं । ऐसे स्थानों पर जहॉ भूस्खलन की सम्भावना बनी रहती है, को पूर्व से ही चिन्हित कर लिया जाये तथा सम्बन्धित विभागों से विचार-विमर्श कर ऐसी स्थिति से निपटने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये ।
26. बल्क एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को मौसम एवं मार्ग अवरूद्ध होने की जानकारी दिये जाने की व्यवस्था की जाये ।
27. यात्रा सीजन के दौरान चयनित आपदा सम्भावित क्षेत्रों में पूर्व से ही जनपदों में नियुक्त आपदा प्रबन्धन टीम एवं एस0डी0आर0एफ जवानों को आपदा राहत बचाव उपकरणों सहित ऐसे स्थानों पर नियुक्त किया जाये, जहॉ से वह अतिशीघ्र आपदा प्रभावित स्थानों पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य कर सके।
इस अवसर पर श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्री कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी0 एण्ड एम0, श्री करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, सुश्री पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया सेल,
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
Uttarakhand
Dehradun DM disaster management meeting : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुलाई आपात बैठक , मानसून से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश..

Dehradun DM disaster management meeting
देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। रविवार को आयोजित इस बैठक में सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, नगर निगम और पुलिस सहित सभी रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कम्युनिकेशन गैप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के मुख्य निर्देश और समय-सीमा
- 7 जून तक कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम: सड़कों पर संचालित जनहित परियोजनाओं के प्राथमिकता वाले सभी कार्यों को हर हाल में 7 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूर्ण होते ही सड़कें तत्काल लोक निर्माण विभाग (PWD) को मरम्मत के लिए हस्तांतरित की जाएंगी।
- टास्क फोर्स और वार रूम की स्थापना: प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर एक समर्पित टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और वार रूम स्थापित करने को कहा गया है ताकि जन शिकायतों का तुरंत निस्तारण हो सके।

- जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर: नदी, नहरों और बरसाती नालों के चौनलाइजेशन का काम मानसून से पहले खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। विकासनगर, ऋषिकेश और नदी किनारे की बस्तियों में वाटर पंप के साथ त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) तैनात किए जाएंगे।
- सड़कें होंगी गड्ढामुक्त: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), PMGSY और लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढामुक्त करने और किनारे की नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
CM हेल्पलाइन की खुद मॉनिटरिंग करेंगे DM
जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा:
“लेवल-1 पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मैं स्वयं शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक प्राप्त करूँगा।”
इसके लिए जिला स्तर पर कॉल ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मौजूद अधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के.के. मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम पाल सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय रॉय, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सीओ सिटी नितिन लोहानी सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
Uttarakhand
Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..

Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी, यात्रा को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुचारु रूप से पुनः संचालित कर दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी (Weather Forecast) अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
नोट: प्रशासन लगातार पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना..

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर, अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर दिए जा रहे संदेश, समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी कई ऐसे लोग हैं, जो अपने कार्यों से समाज में बड़े-बड़े परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने देशी एवं पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं का उल्लेख भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया छात्राओं से संवाद
मुख्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और उनके विचार जाने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अपनी रुचि के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक परिवर्तन बड़े बदलावों का आधार बनते हैं। आपके अच्छे प्रयासों और कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरित होकर जुड़ते हैं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा निष्ठा और समर्पण के साथ किए गए अच्छे कार्य दूसरे लोगों के लिए भी उदाहरण बनते हैं।
इस अवसर पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत भी मौजूद थे।
Cricket21 hours agoIRE-W vs WI-W Dream11 Team Tri Series 2026: आयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच की फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand16 hours agoKedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..
Uttarakhand18 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना..
Uttarakhand14 hours agoचमोली में Niti Extreme Ultra Run का भव्य आगाज , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिखाई हरी झंडी..
Uttarakhand16 hours agoDehradun DM disaster management meeting : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुलाई आपात बैठक , मानसून से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश..






































