Dehradun
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सीएम धामी ने किया संबोधित, बोले कांग्रेस पार्टी विकास से कोसों दूर।

मुख्यमंत्री धामी ने उर्गम, चमोली में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
कांग्रेस पार्टी विकास से कोसों दूर : मुख्यमंत्री धामी।
राज्य की जनता ने कांग्रेस के झूठ की पोल खोलते हुए लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई: मुख्यमंत्री धामी।
सनातन के प्रति घटिया मानसिकता रखने वाली कांग्रेस का सफाया बद्रीनाथ विधानसभा की जनता अवश्य करेगी: मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उर्गम, ज्योर्तिमठ, चमोली में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

चमोली – मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह करते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र ने लंबे समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। कांग्रेस पार्टी अब दिशा हीन और विकास से कोसों दूर चली गई है। राजेन्द्र जी ने विकास को चुना है। उन्होंने विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की सदस्यता ली, अब वो इस क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी कई महत्त्वपूर्ण निर्णय ले रही है। राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून को लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। प्रदेश में महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मण योजना, वृद्धपेंशन योजना, होमस्टे योजना की शुरुआत की गई है। *उर्गम क्षेत्र 12 महीने पर्यटकों से गुलजार रहे इसके लिए भी सरकार कार्य रही है। अंत्योदय कार्ड धारकों के 1 साल में 3 गैस सिलेंडर रिफिल किए जा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना की शुरुवात भी की गई है। राज्य में बीते 5 वर्षों में 9 लाख से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑल वेदर रोड का कार्य तेजी से हुआ है। बद्रीनाथ क्षेत्र के दूरस्थ गांवों जैसे पल्ला, जखोला, किमाणा, बछेर, स्यूण और हापला घाटी को सड़क से जोड़ा गया है। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। औली से गौरसों तक रोप-वे स्वीकृति हो गई है। गोपेश्वर में देव सुमन कैंपस बनाने के लिए 1.50 करोड़ की धनराशी स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा विकास, जनकल्याण, सनातन, संस्कृति, एकता की बात करती है तो कांग्रेस भ्रष्टाचार, झूठ, अलगावाद, संविधान और आरक्षण को खत्म करने की झूठी बातें करती है।* कांग्रेस ने जनता में झूठ फैलाने का काम किया है। *उत्तराखंड के हर एक व्यक्ति को कांग्रेस सच्चाई मालूम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस के झूठ की पोल खोलते हुए लोकसभा चुनाव में पांच की पांच सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई। कांग्रेस का इतिहास तुष्टिकरण और सनातन विरोधी रहा है। लोकसभा में राहुल गांधी सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। हमारा राज्य उत्तराखंड सनातन संस्कृति और देवी देवताओ की भूमि है। कांग्रेस के किसी नेता से उत्तराखंड हित की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सनातन के प्रति घटिया मानसिकता रखने वाली कांग्रेस का सफाया बद्रीनाथ विधानसभा की जनता अवश्य करेगी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, किशोर पंवार, गुड्डू लाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Dehradun News : मध्य एशिया तनाव का असर अब भारत समेत पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देशभर में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब LPG, CNG गैसों की आपूर्ति पर जनता में भय का माहौल है। समय पर सिलेंडर न मिलने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थिति और गड़बड़ा गई है।
Table of Contents
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों में इस बात का डर है कि कहीं उन्हें सिलेंडर ना मिले। जिस कारण लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस का दावा सिलेंडर की किल्लत से लोग में भय
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की विफल विदेश नीति का असर अब आम जनता पर दिखाई दे रहा है। पार्टी का कहना है कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 14 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का दावा है कि कई छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं और देशभर में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज
राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में LPG, PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तेल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राजधानी देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय पर अफवाहों से बचें और अनावश्यक चिंता न करें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिनों के अंदर समान्य रूप से है, वहीं कमर्शियल कनेक्शन में सरकार ने प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमे हॉस्पिटल और स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग पर उन्होंने बताया कि इन पोर्टल की मॉनिटरिंग भारत सरकार के द्वारा कि जाती है अगर इनमें किसी प्रकार कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो सरकार के संज्ञान में ये बातें लाई जाएंगी।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना

Dehradun Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम को कार ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से सड़क हादसे की एक रूह कंपकंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मासूम को सड़क पर रौंद दिया है, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से फ़ैल रहा है.
Table of Contents
सीसीटीवी में कैद घटना, मासूम की दर्दनाक मौत
देहरादून के हर्रावाला में नाक्रोंदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर एक मासूम को रौंद दिया. इस हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
कार चालक मौके से फरार
वायरल वीडियो साफ़ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क के किनारे पर था. मासूम सड़क पर अकेला था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसे अपनी चपेट में लेते हुए बेरहमी से रौंद डाला. चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक चालक ही बच्ची को अस्पताल ले गया था.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और रिहायशी क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए.
Cricket22 hours agoSRN vs CAY Dream11 Prediction , आज की बेस्ट Fantasy Cricket टीम
Cricket24 hours agoमुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया कैप्टेन्स सर्वश्रेष्ठ ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और जीतने की रणनीति..
Cricket18 hours agoMAL vs BAH Dream11 Prediction और जीतने की टिप्स…
Breakingnews19 hours agoदेहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Chamoli22 hours agoउत्तराखंड के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, चमोली के राहुल फरस्वाण बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
big news23 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : उत्तराखंड बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन में चर्चा जारी
Breakingnews23 hours agoDehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश






































