Uttarkashi
उत्तरकाशी में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्य तेज़, जिलाधिकारी धराली–हर्षिल में मौजूद l

उत्तरकाशी के धराली–हर्षिल में आपदा के बाद राहत कार्य तेज़, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर मौजूद, झील की निगरानी और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क।
उत्तरकाशी: बीते दिनों उत्तरकाशी जिले के धराली–हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
जिलाधिकारी आज सुबह धराली–हर्षिल पहुँचे और वहां चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए तथा प्रभावित लोगों को राशन, दवाइयां और जरूरी राहत सामग्री शीघ्रता से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा क्षेत्र में युद्धस्तर पर राहत कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें रसद सामग्री का वितरण, स्वास्थ्य सहायता और स्थानीय संसाधनों की व्यवस्था भी शामिल है। जिलाधिकारी ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने हर्षिल के पास बनी आंशिक झील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को झील से पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने और किनारे पर बाढ़ के साथ आए पेड़ों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में झील से पानी का बहाव सामान्य है, लेकिन आवरोध की आशंका को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
Uttarkashi
धराली-हर्षिल में आपदा के बाद भागीरथी पर बनी झील को खोलने के प्रयास तेज, जिलाधिकारी खुद संभाल रहे मोर्चा

हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से खोलने के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से खोलने के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से धराली-हर्षिल में स्वयं मौजूद रहकर आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए सभी व्यवस्थाओं का सक्रिय निरीक्षण और निर्देशन कर रहे हैं।
हर्षिल हेलीपैड पर बनी झील को मैन्युअल तरीके से पंचर कर नियंत्रित रूप से बहाव देने के कार्य का जिलाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आज जिलाधिकारी ने खुद झील को मैन्युअल रूप से खोलने में लगे कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इससे वहां तैनात टीम के बीच अतिरिक्त ऊर्जा और संकल्प का संचार हुआ।
गौरतलब है कि इस झील को बिना किसी अनहोनी के सुरक्षित ढंग से खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं ताकि नीचे की ओर बसे गांवों और आबादी को किसी भी संभावित खतरे से बचाया जा सके।
Uttarakhand
उत्तरकाशी: धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को मिली ₹5-5 लाख की त्वरित सहायता, सीएम धामी के निर्देश पर राहत कार्य तेजl

उत्तरकाशी: धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को मिला ₹5-5 लाख की राहत — मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल, पुनर्वास की दिशा में पहला ठोस कदम।
उत्तरकाशी: उत्तराखंड सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के चलते धराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राहत राशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान द्वारा चेक के माध्यम से वितरित की गई।
गौरतलब है कि 5 अगस्त को उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों में आई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई घर तबाह हो गए और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ। आपदा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत देने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सहायता राहत प्रक्रिया का पहला चरण है। सरकार ने आपदा के नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इस आधार पर एक व्यापक पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा,
“आपदा प्रभावित लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। हम हर कदम पर उनके साथ हैं। पुनर्निर्माण और पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि सभी जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Uttarkashi
धराली–हर्षिल में राहत कार्य जारी, प्रशासन हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर।

प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण तेजी से और समन्वित रूप से किया जा रहा है।
उत्तरकाशी: धराली–हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत कार्य तेज़ी से जारी है। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को रसद सामग्री, घरेलू गैस, कंबल, ईंधन आदि लगातार पहुँचाया जा रहा है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी आवश्यक वस्तुएं हैलीकॉप्टर के माध्यम से भेजी जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण तेजी से और समन्वित रूप से किया जा रहा है। प्रशासन हर संभव सहायता देने के लिए पूर्ण रूप से सक्रिय है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो