big news
उत्तरकाशी के बड़कोट में एक घर में लगी भीषण आग, ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत

Uttarkashi News : उत्तरकाशी के बड़कोट में एक घर में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। घर में आग लगने से ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत हो गई।
Table of Contents
Uttarkashi News : बड़कोट में घर में लगी भीषण आग
उत्तरकाशी से दर्दनाक खबर (Uttarkashi News) सामने आई है। यहां बड़कोट क्षेत्र के कोटि गगटाड़ी में एक मकान में भीषण आग लग गई। जिसमें जलकर एक बच्ची की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग में मन बहादुर नेपाली मूल की ढाई महीने की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही घर में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।

ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि घर में अचानक आग लगी और आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बचने का तक समय नहीं मिला। जैसे-तैसे घर में रह रहे लोग जान बचाने के लिए बाहर निकले। लेकिन ढाई महीने की बच्ची आग की चपेट में आ गई। जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्ची के माता-पिता का रोर-रो कर बुरा हाल है।
आग लगने के कारणों का नहीं लग सका पता
आग लगने की जानकारी आस-पास के लोगों ने राजस्व विभाग को दी। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। टीम मौके पर नुकसान का आकलन कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। टीम कारणों का पता लगा रही है।
big news
अचानक सोना हुआ सस्ता, चांदी के रेट में भी बदलाव, जानें 22 दिसंबर के अपने शहर के ताजा रेट

Gold Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव आते रहते हैं। आज सोने के भाव में जहां गिरावट देखने को मिली है तो वहीं चांदी के रेट में भी बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने के प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले आज का भाव (Gold Price Today) जरूर जान लेना चाहिए।
Table of Contents
आज अचानक सोना हुआ सस्ता (Gold Price Today )
सोने के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। आज की बात करें तो सोना अचानक सस्ता हो गया है। बीते एक हफ्ते में गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट (Gold-Silver Weekly Rate Update) पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में बीते पांच कारोबारी दिनों में गिरावट दर्ज की गई है।

पूरे हफ्ते में सोना घरेलू बाजार में 931 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। आज की सोने की कीमतों (Gold Price Today) की बात करें तो 22 दिसंबर 2025 को भारत में 24 कैरेट सोना 13,417 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है।

चांदी के रेट में भी हुआ बदलाव (Silver Price Today)
बात करें चांदी के भाव की तो आज इसमें भी हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है। जहां 21 दिसंबर को चांदी का भाव 214 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था तो वहीं 22 दिसंबर को ये 213.90 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है। ऐसे में एक किलो चांदी का दाम अब 2,13,900 रुपए हो गया है। यानी इसमें 100 रूपए की गिरावट आई है।
| शहर के नाम | 24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| मुंबई | ₹13,4170 | ₹12,2990 | ₹10,0630 |
| दिल्ली | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| चेन्नई | ₹13,5270 | ₹12,3990 | ₹10,3440 |
| कोलकाता | ₹13,4170 | ₹12,2990 | ₹10,0630 |
| लखनऊ | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| पटना | ₹13,4220 | ₹12,3040 | ₹10,0680 |
| गुड़गांव | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| मेरठ | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| कानपुर | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| अयोध्या | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
big news
आलोक शर्मा का बड़ा बयान, 2027 से पहले जा सकते हैं सीएम धामी, कहा भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे
हल्द्वानी पहुंचे Congress प्रवक्ता Alok Sharma, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता Alok Sharma एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
मुख्य बिंदु
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ केंद्रीय नेत्तृत्व
उत्तराखंड में 2027 में Assembly Election होने हैं। जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को Alok Sharma हल्द्वानी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
राज्य सरकार को बताया पूरी तरह विफल
मीडिया से बातचीत के दौरान आलोक शर्मा ने राज्य सरकार को पूरी तरह फेल बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और Assembly Election के मुद्दे अलग-अलग होते हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य से जुड़े मुद्दे हावी होंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वो झूठ की राजनीति और खनन माफियाओं को संरक्षण देते हैं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों के साथ-साथ राज्य सरकार की विफलताओं को भी जनता के सामने उजागर करेगी। उनका कहना था कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है।
खनन, Paper Leak और बेरोजगारी बड़े मुद्दे, चुनाव से पहले CM Dhami की विदाई के संकेत
आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन, Paper Leak, बेरोजगारी, पलायन और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ भाजपा सरकार को घेरेगी। उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों को लेकर जनता में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि संभव है कि CM Dhami को 2027 के चुनाव से पहले ही पद छोड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का असर अब जनता पर साफ दिखाई देने लगा है।
मनरेगा और केंद्र की योजनाओं पर साधा निशाना
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि मनरेगा अब रोजगार देने की योजना नहीं रह गई है, बल्कि इसे “पैसा बचाओ योजना” बना दिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं को भाजपा शासित राज्य अपने तरीके से लागू कर रहे हैं, जिसके नकारात्मक परिणाम आने वाले समय में सामने आएंगे।
big news
Pauri Transfer : पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले,कई इंस्पेक्टर इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट

Pauri Transfer : पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले (Pauri Transfer) किए गए हैं। कई इंस्पेक्टर इधर से उधर किए गए हैं। बता दें कि 22 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।
Table of Contents
पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले (Pauri Transfer)
एक बार फिर से पौड़ी जिले में पुलिस विभाग में बंपर तबादले (Pauri Transfer) किए गए हैं। कई को इधर से उधर किया गया है। निरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी से प्रभारी निरीक्षक थाना थलीसैंण भेजा गया है। इसके साथ ही 21 अन्य को भी इधर से उधर किया गया है।

big news4 hours agoआलोक शर्मा का बड़ा बयान, 2027 से पहले जा सकते हैं सीएम धामी, कहा भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे
big news5 hours agoPauri Transfer : पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले,कई इंस्पेक्टर इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट
Uttarakhand24 hours agoहरीश रावत ने रिवर्स पलायन को लेकर सरकार पर कसा तंज, कहा कि सरकार केवल सपने दिखा रही है
big news22 hours agoहल्द्वानी में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी, 40 दिनों तक रेकी करने के बाद दिया घटना को अंजाम
Breakingnews5 hours agoपौड़ी में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौके पर ही मौत, SDRF ने बरामद किया शव
big news3 hours agoअचानक सोना हुआ सस्ता, चांदी के रेट में भी बदलाव, जानें 22 दिसंबर के अपने शहर के ताजा रेट
Cricket1 hour agoADKR vs SWR Dream11 Prediction : मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टिप्स, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन







































