Accident
अल्मोड़ा: बिनसर हादसे में मारे गए चारों कर्मियों के घर सांत्वना देनी पहुंची मंत्री रेखा आर्या, परिजनों ने भावुक कर देने वाली कही बात।

अल्मोड़ा – 20 साल तक मेरे पति जंगलों की आग बुझाते रहे, कभी अपने काम में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन आज उसी जंगल की आग के कारण मेरे परिवार का सहारा ही नहीं गया, बल्कि मेरा पूरा परिवार टूट कर रह गया है। इसलिए अब कभी मेरे बच्चे जंगल नहीं जाएंगे, यह बात कही बिनसर में वनाग्नि की चपेट में आकर मारे गए वन कर्मी दीवार राम की पत्नी प्रेमा देवी ने। उसने कहा कि अब आग का नाम सुनते ही वह सिहर उठती है। ऐसे में वह अपने बच्चों को फिर से जंगल की आग बुझाने के लिए कैसे भेज सकती हैं।

बिनसर वनाग्नि की घटना में हताहत हुए सौड़ा गांव निवासी दैनिक श्रमिक दीवान राम की पत्नी प्रेमा देवी की टूटी फूटी हिंदी के शब्दों में भरा यह दर्द तब फूट पड़ा जब सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या उन्हें सांत्वना देने उनके घर पहुंची। कैबिनेट मंत्री ने उनके घर पहुंचकर उनके परिवार के बारे में जानकारी ली तो प्रेमा ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं। दीवान पिछले बीस साल से दैनिक श्रमिक के रूप में वन विभाग में काम कर रहे थे और जैसे तैसे उनके घर का गुजारा चल रहा था। कम तनख्वाह में वह दोनों अपने तीन बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर सरकारी नौकरी में भेजने का सपना संजोए थे, लेकिन उनका यह सपना दीवान की मौत के साथ ही तार-तार हो गया। इतना कहकर प्रेमा भावुक हो गई और उसकी आंखें नम हो गई। कमरे में सन्नाटा सा पसर गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने उनके बड़े बेटे के वयस्क होने पर उसे पिता की जगह नौकरी देने की बात कही तो प्रेमा का चेहरा तमतमा गया और वह बोल पड़ी मेरे घर का सहारा चला गया। जंगल की आग में उसने अपना पति खो दिया। ऐसे में अब मेरे बच्चे जंगल नहीं जाएंगे। अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने माहौल को बदलने की कोशिश शुरु कर दी। अधिकारियों ने प्रेमा को उनके बच्चों की पढ़ाई और बड़े बेटे को भीमताल के किसी संस्थान से बीबीए अथवा अन्य कोई रोजगारपरक कोर्स कराने का आश्वासन दिया। हालांकि प्रेमा का बड़ा बेटा अभी हाईस्कूल का छात्र है और अधिकारियों के आश्वासनों को पंख लगने में दो साल बाकी हैं। काफी देर तक प्रेमा के घर में आश्वासनों और सांत्वना का यह सिलसिला चलता रहा और फिर कैबिनेट मंत्री ने अगले गांव का रूख किया। प्रेमा के घर में फिर सन्नाटा पसर गया और वह मन ही मन यह सोचने लगी कि क्या उसके टूट चुके सपने फिर से जुड़ पाएंगे या नहीं।
हमने अपनों को खो दिया, अब पैसों का क्या करेंगे
सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बिनसर हादसे में मारे गए चारों कर्मियों के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के चेक वितरित किए। इस दौरान मृतक के परिजन अपने परिवार के खोए हुए सदस्यों को याद कर भावुक हो गए और बोले हमने अपनों को खो दिया है अब हम इन पैसों का क्या करेंगे। जिंदगी रहती तो शायद इससे ज्यादा भी कमा लेते। परिजनों की मौत तो जिंदगी भर का दर्द दे गई है। आखिर इसे कैसे भुला सकते हैं। परिजनों की इन बातों से वहां मौजूद हर कोई शख्स भावुक हो उठा।
Nainital
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा
नैनीताल में आज ज्योलीकोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ज्योलीकोट के पास कार खाई में गिरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद टैक्सी से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योलीकोट क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण टैक्सी से हट गया और वाहन सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।

हादसे में कार सवार सात लोग घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक पर्यटक को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
नैनीताल घूमने के लिए आए थे सभी पर्यटक
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक लखनऊ के गोमतीनगर निवासी हैं। घायलों में सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) शामिल हैं। सभी लोग हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टैक्सी से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।
Accident
रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में गुरूवार रात फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर एक ट्र अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक
रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया।
दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को रात करीब 8:43 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि वाहन संख्या UK13CA0826 तरसाली के समीप संतुलन खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम इलाके में कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत दल ने खाई में गिरे डंपर तक पहुंचकर दोनों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

दुर्घटना के कारणों का नहीं चल पाया पता
रेस्क्यू टीम ने 45 वर्षीय संजय राणा का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय डंपर में दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Accident
बड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले के गोपेश्वर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस से उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला
चमोली जिले के गोपेश्वर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी, पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के समीप, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर तेजी से बढ़ रहा था। रास्ते में पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर चलने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Cricket13 hours agoSUL vs SOB Dream11 Team Today Match 5 2026: Pitch Report & Best Fantasy Playing XI
Cricket8 hours agoWEF vs ML Dream11 Team Today Match 6: Prediction, Pitch Report & Playing 11 | The Hundred 2026
Chamoli8 hours agoसिक्किम NHPC टनल हादसे में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिजनों में कोहराम
big news9 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में हुआ बदलाव
Udham Singh Nagar7 hours agoउधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थानों के बदले प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट
Breakingnews4 hours agoकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों से की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
Udham Singh Nagar6 hours agoकाशीपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत, पिता बोले- ये आत्महत्या नहीं, हमें न्याय चाहिए
big news1 hour agoउत्तराखंड में भी उठी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग, हरक सिंह रावत बोले तभी मिलेगा छात्रों को न्याय






































