Roorkee
ROORKEE में एप्पल कंपनी की छापेमारी, नकली सामान मिलने पर व्यापारियों में हड़कंप…

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में सिविल लाइन स्थित मोबाइल मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब एप्पल कंपनी के अधिकारियों ने दुकानों पर छापेमारी की। एप्पल को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें दुकानों पर कंपनी के नकली सामान बेचे जाने का आरोप था। छापेमारी के दौरान टीम को एक दुकान से नकली सामान भी बरामद हुआ।
एप्पल कंपनी के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सिविल लाइन में स्थित रुड़की टॉकीज चौक से मुख्य डाकघर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित मोबाइल मार्केट पहुंचे और अचानक कई दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसके बाद, व्यापार मंडल और मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर इकट्ठा हो गए और कंपनी अधिकारियों से वार्ता की।
कंपनी अधिकारियों का कहना था कि उन्हें शिकायत मिली थी कि यहां की दुकानों में नकली एप्पल प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने यह छापेमारी की। वहीं व्यापारियों ने आपत्ति जताई और कहा कि जिस दुकान पर शिकायत थी, सिर्फ उसी पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। वे इसे व्यापारियों के खिलाफ एक सामान्य कार्रवाई मान रहे थे।
इसी बीच, एप्पल टीम ने एक दुकान से नकली सामान बरामद किया और पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुश मिश्रा ने बताया कि नकली एप्पल पार्ट्स की बरामदगी के बाद एप्पल कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।
#Applecompany #Raidaction #Fakeproducts #Mobilemarket #Roorkee
Roorkee
रुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा

ROORKEE NEWS: सिविल लाइंस रुड़की में STF का एक्शन, 101 LPG सिलेंडर जब्त, जांच जारी
ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में STF देहरादून की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित गोदाम से 101 LPG गैस सिलेंडर बरामद किए। छापेमारी के दौरान मौके पर हंगामा भी देखने को मिला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
रुड़की में STF छापा, 101 LPG सिलेंडर बरामद
जानकारी के मुताबिक, STF टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी की और मौके से 101 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें अधिकतर ‘इंद्रा गैस’ कंपनी के बताए जा रहे हैं। जांच के दौरान सभी सिलेंडर खाली पाए गए।
ये भी पढ़ें_ नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
गैस एजेंसी संचालक मुख्य आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जो कथित रूप से एक निजी गैस एजेंसी संचालित करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां निरीक्षक ने जांच शुरू की।

महिलाओं ने STF से किया दुर्व्यवहार
छापेमारी के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब सामने मौजूद घर की महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की और कथित गोदाम में ताला जड़ दिया। महिलाएं घर के अंदर बंद हो गईं और काफी प्रयासों के बावजूद बाहर नहीं आईं। फिलहाल STF और खाद्य आपूर्ति विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Roorkee
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर

happy hanuman jayanti : उत्तराखंड में हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रहा है। रूड़की में हनुमान जयंती का पर्व इस बार अभूतपूर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री हनुमंत आस्था धाम में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
Table of Contents
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। श्री हनुमंत आस्था धाम में मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हनुमान जी हैं शक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक
पूरे धाम को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है। जिससे माहौल और भी दिव्य और भव्य नजर आ रहा था। इस दौरान श्री हनुमान आस्था धाम के संस्थापक अमित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलयुग में भगवान हनुमान को अजर-अमर माना जाता है, जो शक्ति, भक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं।

“जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर
श्री हनुमान आस्था धाम के संस्थापक ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से इस धाम में हनुमान जन्मोत्सव लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष इसमें भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व इस स्थान पर पंचमुखी हनुमान जी की स्थापना की गई थी।
जिसके बाद से ये धाम आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। आज भी मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Cricket23 hours agoLSG vs GT Dream11 Prediction Match 19 IPL 2026
Cricket22 hours agoMI vs RCB Dream11 Prediction Match 20 IPL 2026
big news23 hours ago2027 के चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान
big news21 hours ago14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल फ्री, आशा रोडी बैरियर भी रहेगा खुला, DM ने जारी किया आदेश
Dehradun19 hours agoCM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू, एक छात्र हुआ घायल, देखें वीडियो
big news18 hours agoउत्तराखंड के विभिन्न विभागों में निकली ड्राइवरों की वैंकेसी, यहां जानें कब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
Dehradun18 hours agoदेहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
Nainital1 hour agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी











































