big news
मकर संक्रांति पर खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Chamoli News : पंचबद्री में से एक Adibadri Temple के कपाट आज विधि-विधान पूर्व भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Table of Contents
मकर संक्रांति पर खुले Adibadri Temple के कपाट
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज सुबह साढ़े पांच बजे आदिबद्री मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने सुबह विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

14 से 20 जनवरी तक होगा महाभिषेक समारोह का आयोजन
कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर 14 से 20 जनवरी तक महाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि Adibadri Temple पंचबद्री में से एक है और चमोली जिले में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि बद्रीनाथ के दर्शन से पहले आदिबद्री के दर्शन जरूर करने चाहिए।

भगवान विष्णु का सबसे प्राचीन मंदिर है आदिबद्री
भगवान विष्णु का सबसे प्राचीन मंदिर है। इसे भगवान श्री हरि विष्णु की तपस्थली भी माना जाता है। जो कि 16 मंदिरों का समूह है। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्वर्ग जाते हुए पांडवों ने इन मंदिरों का निर्माण करवाया था। बाद में आदि गुरू शंकराचार्य ने इनका जीर्णोद्वार करवाया था।
big news
उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, अब मिलेगा…

Uttarakhand News : उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सीएम धामी की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उपनलकर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।
Table of Contents
उपनल कर्मचारियों के लिए कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है… बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है। इसमें मुख्य रूप से उपनल कर्मचारी को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही उपनल कर्मचारी के हक में निर्णय लिया गया है। उपनलकर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन पर कैबिनेट की मुहर लगी है।
अब मिलेगा समान कार्य पर समान वेतन
सचिव शैलेश बगोली ने बताया की बैठक में समान कार्य समान वेतन पर सहमति बनी है। जिसका लाभ कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से मिलेगा। उपनल के करीब सात हजार कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ मिलेगा। वहीं अब केवल भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों को उपनल में नौकरी मिलेगी।

साल 2015 तक के लगे हुए कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
कैबिनेट ने वित्तिय संसाधनों को देखते हुए फैसला लिया कि साल 2015 तक के लगे हुए उपनल कर्मचारियों को शासनादेश जारी होने के बाद तत्काल प्रभाव से सामान कार्य का सामान वेतन निर्धारण कर दिया जाएगा और उनको विभागीय संविदा पर नहीं लिया जाएगा।
FAQs: Uttarakhand News : उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला
Q1. उपनल कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट ने क्या बड़ा फैसला लिया है?
कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य–समान वेतन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Q2. समान कार्य–समान वेतन का लाभ किसे मिलेगा?
उपनल के लगभग 7,000 कर्मचारियों को इस फैसले का लाभ मिलेगा।
Q3. क्या सभी उपनल कर्मचारियों को तुरंत लाभ मिलेगा?
नहीं, यह लाभ कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।
Q4. किस वर्ष तक नियुक्त कर्मचारियों को तत्काल लाभ मिलेगा?
साल 2015 तक नियुक्त उपनल कर्मचारियों को शासनादेश जारी होने के बाद तत्काल प्रभाव से लाभ मिलेगा।
Q5. क्या इन कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर लिया जाएगा?
नहीं, 2015 तक नियुक्त कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर नहीं लिया जाएगा।
Q6. उपनल में आगे किन्हें नौकरी मिलेगी?
अब उपनल में केवल भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों को ही नौकरी दी जाएगी।
Q7. यह फैसला उपनल कर्मचारियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
इससे कर्मचारियों को वेतन में समानता, आर्थिक राहत और कार्यस्थल पर न्याय सुनिश्चित होगा।
big news
उत्तराखंड में ठंड का कहर, इस जिले की चार तहसीलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Nainital News : उत्तराखंड में बारिश ना होने के कारण सूखी ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बढ़ती ठंड के कारण नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद रहेंगे।
Table of Contents
Nainital की चार तहसीलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
ठंड के कहर के कारण नैनीताल जिले की चार तहसीलों में दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। ये सभी क्षेत्र मैदानी हैं जहां कोहरे के कारण विजीबिलीटी शून्य हो गई है। जिले की हल्द्वानी, लालकुंआ, कालाढूंगी और रामनगर के कक्षा एक से कक्षा पांच तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 16 जनवरी और 17 जनवरी को बंद रहेंगे। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शीतलहर की स्थिति के चलते लिया गया फैसला
जारी आदेश में कहा गया है कि Nainital जिले में घने कुहासे के कारण शीतलहर की स्थिति निरंतर बनी हुई है। जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। जिस कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए Nainital जिले की हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर तहसील में में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 01 से 05) तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दो दिवसीय 16 और 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया जाता है।

big news
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च

Dehradun News : देहरादून के 19 वर्षीय खुड़बुड़ा निवासी प्रणव की संदिग्ध मौत का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस मामले को लेकर परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला।
Table of Contents
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
राजधानी Dehradun के 19 वर्षीय खुड़बुड़ा निवासी प्रणव की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक प्रणव के परिजनों ने जहां इसको हत्या का मामला बताया है और पुलिस पर इस मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की उचित जांच की गुहार लगाई है।
परिजनों ने दोस्तों पर लगाए हत्या के आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक बीती 3 जनवरी को मृतक प्रणव रात को लगभग 8 बजे अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर शिमला बायपास गया था। काफी समय बीतने के बाद भी प्रणव घर नहीं लौटा और ना ही उसका फोन लग रहा था। रात 10 बजे करीब उन्हें बेटे के दोस्तों से सूचना मिली की प्रणब गिर गया है और अस्पताल में है। आनन-फाननव में परिजन मौके पर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्रणव को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने सुबह इसकी सूचना थाना पटेलनगर को दी और मृतक प्रणव की मित्र रिया कैंतुरा और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी ने इस मामले पर लीपापोती की ओर उनकी रिपोर्ट तक दर्ज करने से मना कर दिया।
वाल्मीकि समाज ने निकाला कैंडल मार्च
बताया जा रहा है कि मृतक वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखता था। इस घटना के बाद से Dehradun के खुड़बुड़ा का वाल्मीकि समाज आक्रोशित हो गया। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडिल मार्च भी निकाला।

मृतक के परिजन इस मामले को लेकर आई जी गढ़वाल राजीव स्वरूप से मिले। परिजनों ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जिस पर आई जी गढ़वाल ने इस मामले की जांच सीओ प्रेमनगर को सौंप दी है। इधर पुलिस से मामले को महज एक दुर्घटना मान रही है और जांच की बात कहकर इसपर कुछ भी कहने से बच रही है।
Pithoragarh21 hours agoOM Parvat पर मंडराया जलवायु संकट: जनवरी में बर्फ के बिना दिखा पवित्र ॐ पर्वत, बढ़ी हिमालय की चिंता..
Ramnagar21 hours agoरामनगर में युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, खून से लतपत मिला शव
Dehradun23 hours agoपिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Rudraprayag20 hours agoअगस्त्यमुनि में डोली के प्रवेश को लेकर गरमाया मामला, लोगों ने गेट तोड़ने का किया प्रयास
big news23 hours agoदेहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च
Haridwar3 hours agoरात भर फोन पर बात करता रहा 11 वीं का छात्र, सुबह फंदे से लटका मिला
big news2 hours agoउत्तराखंड में ठंड का कहर, इस जिले की चार तहसीलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
Haridwar20 hours agoकुंभ से पहले हरिद्वार में गैर-हिंदू प्रवेश निषेध की मांग तेज, गंगा सभा ने अधिकारियों-पत्रकारों से की ये अपील




































