Politics
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, बोले लोकसभा चुनाव की तैयारी में एक साथ जुटे सभी कार्यकर्ता ।

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित रंगोली मण्डप, लोहियाहेड में लोक सभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत विधानसभा- खटीमा एवं नानकमत्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जानते हुए सभी को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तैयारियों के साथ जुट जाना है। आगामी महीने में हम सभी को केंद्र एवं राज्य सरकार ने जो भी जनहित में काम किए हैं, उन्हें जनता तक संवाद के माध्यम से ले जाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी योजनाओ का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान हर व्यक्ति विकास योजनाओं का लाभार्थी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जैसी कई योजनाओ का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने आस पास बदलाव देखा है। देश को विकास एवं लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा होते देखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा नानकमत्ता क्षेत्र के साथ ही पूरे राज्य एवं देश में सड़कों का स्वर्णिम विकास हुआ है। आज खटीमा से रूद्रपुर महज 1 घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकता है। जो पहले 3 घंटे में पूरा होता था। खटीमा में बायपास बनने से शहर के अंदर जाम की समस्या का समाधान हुआ है। अच्छी सड़के हाईवे बनने से दूसरे शहरो से खटीमा की दूरी घटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुई है। हाल ही में CAA कानून लागू हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य से हमने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हाल ही में राम मंदिर के दर्शन किए।
प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में अनेक शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। साथ ही देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट भी शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पूरी दुनिया में बड़ा है। दुनियां में भारत के रहने वाले लोगो का मान, गौरव भी बड़ा है। डबल इंजन की सरकार में डबल सुविधा जनता को मिल रही है। हेली सेवा, हवाई अड्डे, किच्छा में एम्स जैसे कई विकास कार्य निरन्तर हो रहे हैं। केदारनाथ – बद्रीनाथ का पुनर्निमाण कार्य हुआ है। केदारखंड के साथ मानसखंड में भी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधाममंत्री उत्तराखंड वासियों को अपना परिवार मानते हैं। अब उनके परिजनों के रुप में आशिर्वाद देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सभी को समान अधिकार देने के लिए समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया, वहीं देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया, उन्होंने कहा अगर प्रदेश के अंदर कहीं धर्मांतरण होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से सरकार पीछे नहीं हटी, प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ ही दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई। उन्होंने कहा बीते कई दिनों से लगातार विभिन्न विभागों में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम चल रहे हैं। इससे पता चलता है कि राज्य में ईमानदारी से परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। युवाओं को भरोसा है कि उनके साथ न्याय हो रहा है। राज्य सरकार ने राज्यहित में फैसले लिए हैं। गरीब परिवारों को 3 सिलेंडर निशुल्क रिफिल करवाएं जा रहे हैं। चुनाव में किए वादे पूरे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई काम हुए हैं। जहां कोई प्रधानमंत्री नही गया वहां मोदी पहुंचे हैं। जॉलिकोंग, आदि कैलाश, जागेश्वर धाम, जैसी जगह भी प्रधानमंत्री जी आए हैं। उन्होंने खटीमा एवं नानकमत्ता क्षेत्र की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को ऐतिहासिक जीत देकर प्रधानमंत्री मोदी तक अपना आशीर्वाद पहुंचाना है। और जन जन तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगने हैं। और इस क्षेत्र से बीते वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करना है।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Politics
कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान

Uttarakhand Politics : कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक अभियान छेड़ने का ऐलान किया है। 28 जून से शुरू होने जा रहे जन जागरूकता अभियान के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर में सरकार को घेरने की तैयारी में है।
Table of Contents
कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
पार्टी का दावा है कि वो शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। इसी कड़ी में 28 जून से प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है।
अभियान के पहले चरण में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों को चार जोन में विभाजित किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक और कार्यकर्ता इन क्षेत्रों में जनसभाएं, बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हो रही हैं, युवाओं के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती बनी हुई है और लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार जवाब देने से बच रही है। ऐसे में कांग्रेस जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार की कथित विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी कमान
अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेताओं को अलग-अलग जोनों की कमान दी गई है।
big news
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
Uttarakhand Politics : बड़ी खबर – पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
Uttarakhand Politics : पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में जमानत मिल गई है।
Table of Contents
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत से राहत मिल गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) रवि प्रकाश की अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की है।
पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
अदालत ने सुरेश राठौर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।
मामला डालनवाला कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने के आरोप में सुरेश राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया था।
14 जून 2026 को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने 14 जून 2026 को मामले में बीएनएस की धारा 308(6) भी जोड़ी थी। इसके बाद सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
सुनवाई के बाद अदालत ने मामले के तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार करते हुए उन्हें जमानत देने का निर्णय लिया। फिलहाल मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।
big news
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की राजनीति से एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है। आमतौर पर नेता अपने शीर्ष नेतृत्व की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक मंत्री जी के बयान से तो घमासान ही मच गया है।
Table of Contents
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान
दरअसल, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता का जिक्र कर रहे थे। भाषण के दौरान वे प्रधानमंत्री की तारीफ में इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान की संज्ञा दे डाली।
कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
बीते दिनों बागेश्वर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट कार्ड पेश की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना कर रहे थे। तारीफ करते-करते मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार करार दे दिया।

इस बयान से उत्तराखंड में मचा सियासी घमासान
मंत्री जी यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान का अतार बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक पटल पर महाशक्ति और विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। समर्थक इसे प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का नया मुद्दा मिल गया है।
क्या ये प्रशंस थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की मिसाल?
उत्तराखंड की सियासत में ये बयान अब चर्चा का केंद्र बन चुका है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ प्रशंसा थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की एक और मिसाल? फिलहाल मंत्री के बयान ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक नई बहस छेड़ दी है।
Cricket14 hours agoENG-W vs WI-W Dream11 Team Match 22 T20 WC 2026 :फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Accident14 hours agoRanikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Uttarakhand14 hours agoHaldwani KVM School Fire Accident: हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक
Cricket10 hours agoIND-W vs BAN-W Dream11 Team Today: T20 WC 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand14 hours agoUttarakhand Pension Scheme: पेंशन योजनाओं की मासिक आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
Uttarakhand12 hours agoउत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई…
Uttarakhand11 hours agoहरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, साइबर सेल खंगाल रही ई-मेल भेजने वाले का डिजिटल फुटप्रिंट
Uttarakhand9 hours agoस्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि






































