Dehradun
इगास पर्व पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- “संस्कृति से जुड़ें और गर्व करें”…

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि इगास पर्व हमारे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है, जो देवभूमि की पहचान को और भी प्रगाढ़ बनाता है।
मुख्यमंत्री ने इस पर्व के माध्यम से प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को संजोएं और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा, “किसी भी राज्य की लोक संस्कृति और लोक परंपराएं उसकी आत्मा होती हैं, और इगास पर्व इस सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे लोक पर्व और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं।”
लोक पर्वों के महत्व पर जोर
सीएम धामी ने बताया कि आजादी के अमृत काल में जब देशभर में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, तब उत्तराखंडवासी भी अपने पारंपरिक पर्व इगास को बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। “हमारे लोक पर्वों का महत्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं,” उन्होंने कहा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “इगास पर्व को लेकर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी धरोहर और संस्कृति पर गर्व करें।” उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
पैरेन्टल गांवों से जुड़ने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रवासी उत्तराखंडवासियों से अपील की कि वे अपने पैतृक गांवों में इस पर्व को मनाएं और अपने गांवों से जुड़ने का प्रयास करें। “इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परंपरा को शुरू करके हम इस पर्व को और अधिक सम्मान देने का प्रयास कर रहे हैं,” सीएम धामी ने कहा।
प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
अंत में, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए इगास पर्व के महत्व को समझने और उसे मनाने की अपील की। “आइए, इस अवसर पर हम सभी एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प लें और उत्तराखंड को और भी समृद्ध बनाएं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के लोक पर्व हमारे समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं, और यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को और भी मजबूत बनाते हैं।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
big news
देहरादून डीएम सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा, मौके पर मचा हड़कंप

Dehradun News : देहरादून में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
Table of Contents
देहरादून डीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा
देहरादून डीएम सविन बंसल ने आज सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मारा। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख रजिस्टर संदिग्ध स्थिति में पाए गए। जिलाधिकारी ने तुरंत इन अभिलेखों को कब्जे में लेकर जब्त करने के निर्देश दिए।
दोषी पाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
डीएम ने साफ तौर पर कहा है कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ मामलों में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री की गई, जो नियमों का उल्लंघन है।

इसके अलावा, धारा 47-ए के तहत स्टांप शुल्क में गड़बड़ी से जुड़े 47 मामलों की पहचान की गई है। इसे वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला मानते हुए आगे विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही आई सामने
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में पारदर्शिता की कमी, रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियाओं के उल्लंघन जैसे अन्य मुद्दे भी सामने आए। जिला प्रशासन अब इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर समग्र रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
Cricket5 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Champawat23 hours agoचंपावत में जनगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त, हर हाल में समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
Breakingnews6 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
Cricket5 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
big news5 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital3 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
Breakingnews33 minutes agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…






































