Udham Singh Nagar
सीएम धामी ने रुद्रपुर में नवीन खेल अवस्थापनाओं का पूजन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की !

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर में प्रस्तावित ट्रेप शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवोदय खेल अवसंरचनाओं और सुविधाओं का पूजन कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विकास कर रही है। यह प्रयास राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को निखारने के नए अवसर प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। धामी ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
सीएम ने आगामी ट्रेप शूटिंग प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के जरिए रुद्रपुर समेत पूरे प्रदेश में खेलों का माहौल और अधिक प्रगति करेगा, साथ ही खिलाड़ियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच होगा।
#CMDhami, #Rudrapur, #TrapShootingCompetition, #NewInfrastructure, #SportsDevelopment
Breakingnews
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Rudrapur News : उत्तराखंड में एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट और पुलिस के हाथों नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने तीन करोड़ से भी ज्यादा की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस तस्कर की तलाश कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस को लंबे समय से थी।

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहनवाज उर्फ मामू निवासी बरेली के रूप में हुई थी। आरोपी से बरामद एक किलो 33 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
कुमाऊं का सबसे बड़ा हेरोइन सप्लायर है मामू
पुलिस का कहना है कि गरिफ्तार आरोपी सहनवाज उर्फ मामू रूद्रपुर ही नहीं बल्कि कुमाऊं के सबसे बड़े तस्करों में से एक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये हेरोइन बरेली के रहने वाले भैया नामक एक शख्स से खरीदी थी। जिसे वो हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने वाला था।
big news
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Khatima News : खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर
खटीमा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही बस का चालक मौके से फरार है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह बाइक से झनकट से अपने घरों को वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से तीनों के परिवारों में मचा कोहराम
घटना के बाद से ही तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे। जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उन्हीं के साथ मजदूरी का काम करता था। इसीलिए तीनों साथ काम पर आते-जाते थे। हादसे के बाद से ही बस चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Uttarakhand
उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती

Rudrapur: ऑफिस जा रही युवती को लिफ्ट देकर जबरदस्ती दुष्कर्म का मामला
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर (Rudrapur): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दरिंदगी का एक मामला समाने आया है. जहाँ पर दो युवकों ने कथित तौर पर एक युवती से लिफ्ट देने के बहाने सामूहिक बलात्कार किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे ऑफिस के बाहर छोड़ कर फरार हो गए.
ये भी पढ़ें – हरिद्वार में जमीनी विवाद बदला खूनी संघर्ष में, गोलीबारी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो घायल
लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म के आरोप
दरअसल, पूरा मामला उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है. युवती ने आरोप लगते हुए बताया कि वो सुबह 5:30 बजे अपने घर से सिडकुल स्थित एक कंपनी के लिए निकली थी. जब उसे कोई भी बस और ऑटो नहीं मिला तो वो पैदल ही कम्पनी के लिए निकल गई. जिसके बाद कार से आ रहे दो युवकों ने मदद के बहाने युवती को लिफ्ट दे दी.
विरोध जताने पर जबरदस्ती और सामूहिक दुष्कर्म
युवती ने बताया की आगे जाने के बाद एक युवक उतरकर सामान निकलने के बहाने युवती से छेड़-छाड़ करने की कोशिश की. युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी गाडी को एक सुनसान रास्ते से ले गए. जहाँ उन्होंने युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे ऑफिस के बाहर छोड़ा और फरार हो गए.
ये भी पढ़ें – गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरी घटना के बाद पीडिता किसी तरह से अपने घर पहुंची ओर पूरी घटना परिजनों को बताई. जिसके बाद परिजन युवती को लेकर पुलिस थाने पहंचे और मामले में मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की कार की पहचान की. जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी राहुल दास, पुत्र पवित्र दस निवासी रुद्रपुर को गिरफ्तार किया.
एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी
आरोपी मूल रूप से पीलीभीत उत्तरप्रदेश का निवासी है. पुलिस ने घटना के दौरान उपयोग की गई कार को भी सीज कर दिया है. वहीँ दूसरे आरोपी की तलाश भी जारी है. पुलिस के मुताबिक उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
big news23 hours agoउत्तराखंड शासन ने किया बड़ा फेरबदल, एक साथ 18 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
Job18 hours agoIndia Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका..
big news24 hours agoउत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 फरवरी तक होगी बारिश और बर्फबारी
Pauri21 hours agoगढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया घोस्ट विलेज पातली का दौरा, निर्जन गांवों आबाद बनाने का लिया संकल्प
Haridwar21 hours agoयूजीसी कानून पर रोक के बाद संतों का गंगा पूजन, 1 फरवरी को सवर्ण समाज से दुकानें बंद रखने की अपील
Cricket20 hours agoSA vs WI 3rd T20I Dream11 Team Prediction: आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news22 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत
Cricket19 hours agoInd U19 vs Pak U19: वर्ल्ड कप में ‘महामुकाबला’ कल, भारत के पास एशिया कप की हार का बदला लेने का मौका – जानिए पूरा समीकरण











































