Politics
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवारजनों के साथ लाइन में लगकर आम मतदाता की भांति किया मतदान, लोगों से की मुलाकात, पहले मतदान, फिर जलपान का दिया संदेश।

खटीमा ..मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई में किया मतदान
परिवारजनों के साथ लाइन में लगकर आम मतदाता की भांति किया मतदान
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से की मुलाकात, पहले मतदान, फिर जलपान का दिया संदेश
खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र में आम मतदाता की भांति लाइन में लगकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मुख्यमंत्री सुबह खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर पहुँचे और एक सामान्य मतदाता की तरह कतार में लगकर वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें। उन्होंने विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवाओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने पहले मतदान, फिर जलपान का भी संदेश दिया।
Dehradun
सीएम धामी की अध्यक्षता में कैंपा शासी निकाय की बैठक, ग्रीन कवर, जलस्रोत संरक्षण और वनाग्नि रोकथाम पर दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) की शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैंपा निधि के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
वनीकरण और पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंपा फंड का उपयोग राज्य में वनों के सतत प्रबंधन, वानिकी विकास, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, तथा वनों पर आश्रित समुदायों के क्ल्याण के लिए प्रभावी रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति प्राप्त कर फंड का इस्तेमाल किया जाए।
जलस्रोत संरक्षण को मिले शीर्ष प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए एक समग्र और प्रभावी योजना तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वन विभाग के साथ-साथ पेयजल, जलागम, ग्राम्य विकास और कृषि विभाग मिलकर संयुक्त कार्य योजना बनाएं।
वनाग्नि रोकथाम के लिए तकनीक और जन भागीदारी जरूरी
मुख्यमंत्री ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के साथ सामुदायिक भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर, पौधों के सर्वाइवल रेट पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
कैंपा परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो
मुख्यमंत्री ने कैंपा निधि से संचालित सभी परियोजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा बैठकें करने के निर्देश दिए।
हरेला पर्व पर व्यापक वृक्षारोपण का आह्वान
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर पूरे राज्य में फलदार और औषधीय पौधों का व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने आमजन को “एक पेड़ मां के नाम” लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
गौरा देवी की शताब्दी पर पौधारोपण का विशेष अभियान
सीएम धामी ने वन विभाग को निर्देश दिए कि गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर प्रदेश के सभी वन डिवीजनों में फलदार पौधे रोपे जाएं, ताकि इस अवसर को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ा जा सके।
वन मंत्री का सुझाव: रोजगार से जोड़े जाएं स्थानीय लोग
बैठक में वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को वन संरक्षण के कार्यों से जोड़ने के लिए स्वरोजगार और आजीविका आधारित कार्यक्रम शुरू किए जाएं, जिससे उनकी भागीदारी और वन संपदा का सतत उपयोग सुनिश्चित हो सके।
इन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की बैठक में भागीदारी
बैठक में विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव वन श्री आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख वन संरक्षक श्री समीर सिन्हा, सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री चन्द्रेश कुमार, श्री एस. एन. पाण्डेय, श्री श्रीधर बाबू अदांकी सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Dehradun
सीएम धामी की मौजूदगी में महेंद्र भट्ट बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन पर्व में दिखी भाजपा की एकजुटता

देहरादून : देहरादून में आयोजित संगठन पर्व-2025 के अवसर पर उत्तराखंड भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया है। कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।
महेंद्र भट्ट की ताजपोशी के साथ ही भाजपा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महेंद्र भट्ट को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मज़बूत होगा।
Dehradun
भाजपा को कल मिलेगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट का बनना लगभग तय

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा संगठन में आज प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, सभी सांसद, विधायक, और वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया को पूरा करना था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अब तक केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ है…जो कि महेंद्र भट्ट का है।
हालांकि संगठन की ओर से अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह साफ़ है कि मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों के सर्वसम्मत समर्थन के चलते महेंद्र भट्ट का एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा कल, 1 जुलाई को की जाएगी। हालांकि सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति और समर्थन को देखते हुए यह लगभग तय है कि महेंद्र भट्ट ही एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…