Nainital
नैनीताल में उपराष्ट्रपति ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

नैनीताल: ने आज कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 50वें स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। समारोह में उन्होंने लोकतंत्र की चुनौतियों, ऐतिहासिक महत्व तथा शिक्षा और युवाओं के योगदान पर गहराई से विचार व्यक्त किए।

धनखड़ ने कहा पचास वर्ष पहले उसी दिन विश्व के सबसे पुराने, सबसे बड़े लोकतंत्र को एक अप्रत्याशित संकट आपातकाल ने घेर लिया था। वह रात अंधेरी थी जब कैबिनेट को किनारे रखते हुए, व्यक्तिगत हितों के लिए निर्णय हुआ और राष्ट्रपति ने संवैधानिक मूल्यों को कुचलते हुए आपातकाल की घोषणा की। इसके बाद 21–22 महीनों में लोकतंत्र ने अकल्पनीय अंधकार देखा।

उन्होंने आगे बताया कि उस दौर में न्यूनाधिक अधिकारों की रक्षा करना मुश्किल था और हजारों नागरिकों की आवाज दबा दी गई थी।

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बताया कि नौ उच्च न्यायालयों ने साहस दिखाकर मौलिक अधिकारों की रक्षा की, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इन निर्णयों को पलट दिया और कहा— आपातकाल कार्यपालिका का निर्णय है और यह न्यायिक समीक्षा के अधीन नहीं होगा।
उन्होंने भारत के न्यायाधीश H.R. Khanna की सराहना की, जिनकी असहमति को अमेरिका के एक प्रमुख अखबार ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए यादगार कदम बताया।

धनखड़ ने कहा संविधान हत्या दिवस’ के रूप में इस दिन को मनाना जरूरी है ताकि युवा उसकी गंभीरता समझें— प्रेस सेंसरशिप, विपक्षियों की गिरफ्तारी, नागरिक अधिकारों का हनन— जो बाद में देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बने, उनकी भूमिका पर भी सवाल उठने चाहिए। संविधान की आत्मा की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

उपराष्ट्रपति ने परिसर-आधारित शिक्षा की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “यूनिवर्सिटी सिर्फ डिग्री देने का स्थान नहीं हैं—यह विचार और नवाचार का जैविक केन्द्र हैं। ‘Just Do It’ के साथ ‘Do It Now’ का महत्व समझिए—विचारों का समय अब है।

धनखड़ ने पूर्व छात्र संघ की स्थापना पर बल देते हुए कहा कि अगर 1 लाख पूर्व छात्र सालाना ₹10,000 दें, तो 100 करोड़ रुपये जुट सकते हैं। इससे विश्वविद्यालय विकसित हो सकता है और आत्मनिर्भर बन सकता है।

समारोह की शुरुआत उपराष्ट्रपति द्वारा ‘माँ के नाम’ अभियान के तहत दो पौधे लगाने से हुई अपने माता-पिता की स्मृति में एक हरा-भरा संदेश।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, और विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।
Nainital
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज, हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस

Nainital News : उत्तराखंड हाईकोर्ट में बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत पर हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
Table of Contents
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज
आज कोर्ट में चली लंबी सुनवाई पर तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गये। जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। आपकों बता दे कि कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत ने पिछले साल 30 मई को तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस
पुलकित आर्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 354 (ए) के तहत आजीवन कारावास जबकि रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 302 और 201 के तहत आजीवन कारावास और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया गया है।
फैसले के खिलाफ तीनों ने अपील की है दायर
तीनों अभियुक्तों की ओर इसके फैसले के बाद निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। अपील पर सुनवाई लंबित है। बता दें कि वर्ष 2022 में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। अंकिता ऋषिकेश के पास मौजूद वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट के पद पर तैनात थी। वो 18 सितम्बर, 2022 को संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। 24 सितम्बर को उसका शव चीला बैराज से बरामद हुआ था।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Breakingnews
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Nainital Accident : नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ताकुला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही ग्रे कलर की आई10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के पास पहुंचे। उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।
हादसे में चार लोग हुए घायल
गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा ने अन्य के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.डी पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया।

केस के सिलसिले में जा रहे थे हाईकोर्ट
बताया जा रहा है की ये लोग केस के सिलसिले में उच्च न्यायालय को आ रहे थे तभी अचानक इनकी कार गहरी खाई में जा गिरी चिकित्सकों ने सभी को एक्स रे व अन्य टेस्ट के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से हाईकोर्ट जा रहे थे। तल्लीताल कोतवाली के एएसआई सुनील कुमार ने घटना की जानकारी दी।
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket18 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun13 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news14 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun12 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar9 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket6 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans






































