Dehradun
देहरादून के चकराता में बड़ा सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से सेना के मेजर की मौत

Dehradun News : चकराता में सड़क हादसे में सेना के मेजर की मौत, परिजनों में कोहराम
Dehradun News : राजधानी देहरादून के चकराता में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सेना के मेजर की मौत हो गई। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
देहरादून के चकराता में बड़ा सड़क हादसा
शनिवार को देहरादून के चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में आर्मी के मेजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मेजर की पबचान शुभम सैनी के रूप में हुई है। जो कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित घसौली गांव के रहने वाले थे।
कार खाई में गिरने से सेना के मेजर की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मेजर शुभम सैनी अपने दो दोस्त देहरादून में एग्जाम देने के लिए गए थे। परीक्षा देने के बाद शनिवार को मेजर शुभम अपने दोस्तों को कार से चकराता के पास ही एक होटल में छोड़कर वापस लौट रहे थे। यूनिट को जाने के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि मेजर शुभम की कार देहरादून-चकराता मार्ग पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मेजर शुभम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान जहां उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Dehradun
DEHRADUN: जर्जर स्कूलों पर प्रशासन सख्त, CM के आदेश से 76 भवन ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित

DEHRADUN: हजारों बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, 76 जर्जर स्कूल भवन गिरेंगे
देहरादून (DEHRADUN): जिले में वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े विद्यालय भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने पहली बार ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बसंल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है। कि माननीय मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश है कि नौनिहालों के जीवन से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में जर्जर एवं निष्प्रोज्य विद्यालय भवनों की पहचान, आकलन और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
मुख्य बिंदु
सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन ध्वस्त
जिलाधिकारी देहरादून की सख्ती के बाद महज 10 दिनों के भीतर 100 विद्यालयों के जर्जर भवनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में देरी को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सूची पूर्ण रिपोर्ट के साथ जिला प्रशासन को सौंप दी है।
डीएम ने दिखाई सख्ती तो 10 दिन में आ गई 100 स्कूलों के जर्जर भवन की रिपोर्ट
जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को निष्प्रोज्य एवं आंशिक निष्प्रोज्य विद्यालय भवनों के आंगणन (एस्टिमेट) तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, ताकि ध्वस्तीकरण एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों में कोई विलंब न हो। जनपद में कुल 79 विद्यालयों के सम्पूर्ण भवन निष्प्रोज्य पाए गए हैं, इनमें 13 माध्यमिक एवं 66 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
63 विद्यालयों में शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर दी गई है। 16 विद्यालय ऐसे हैं, जहाँ अभी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई है। इनके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। 17 विद्यालय आंशिक रूप से निष्प्रोज्य घोषित किए गए हैं। 8 विद्यालय ऐसे हैं, जहाँ ध्वस्तीकरण की आवश्यकता नहीं पाई गई है।
जिलें में वर्षों से जर्जर पड़े स्कूल भवन पहलीबार हुए निष्प्रोज्य; ध्वस्तीकरण जल्द; 1 करोड़ स्वीकृत
जिलाधिकारी ने पूर्णतः निष्प्रोज्य विद्यालयों में तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। जिन विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था नहीं है, वहाँ पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर उसके बाद ध्वस्तीकरण किया जाएगा। आंशिक निष्प्रोज्य भवनों में सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक मरम्मत/प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी विद्यालय में जोखिमपूर्ण भवनों में शिक्षण संचालित नहीं होगा। प्रशासन समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
Uttarakhand
दून पुलिस की सराहनीय पहल, वरिष्ठ नागरिकों से सम्पर्क कर हाल जाना और साइबर अपराधों से बचने के लिए किया जागरूक

DEHRADUN: एसएसपी के निर्देशों पर दून पुलिस कर रही सीनियर सिटिजंस से संपर्क, सराहनीय पहल की हर तरफ चर्चा
देहरादून (DEHRADUN): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए अकेले रह रहे सीनियर सिटीजनों से सीधे संपर्क किया। इस अभियान के तहत, पुलिसकर्मियों ने नगर और देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में जाकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

ये भी पढ़ें – एसएसपी देहरादून ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर छात्रों से किया संवाद, पुलिसिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर दी जानकारी…
दून पुलिस ने सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना
इस दौरान, पुलिस ने सीनियर सिटीजनों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में जरुरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए चीता पुलिस और उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए।

साइबर अपराधों से बचने के लिए किया जागरूक
भेंट के दौरान, पुलिस टीम ने बुजुर्गों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने ठगी से बचने के उपाय बताए और अनजान कॉल, लिंक और डिजिटल लेनदेन को लेकर सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।

ये भी पढ़ें – फर्जी दुआ, झाड़-फूंक सब बेअसर! Doon Police ने कारी अब्दुल का खेल किया ख़त्म
दून पुलिस की इस पहल से सीनियर सिटीजनों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। सभी बुजुर्गों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और पुलिसकर्मियों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के जनसंपर्क और सुरक्षा अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

Dehradun
F.R.I. देहरादून में अब नहीं घूम सकेंगे पर्यटक, जानिए क्यों लगाई गई रोक

FRI Dehradun: देहरादून आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, सुरक्षा व्यवस्था के चलते FRI में एंट्री पर रोक
FRI dehradun: देहरादून में घूमने आने वालों के लिए वन अनुसंधान संस्थान एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। लेकिन अब यहाँ आने वाले पर्यटकों के सम्बन्ध में प्रबंधन की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। वन अनुसंधान संस्थान के प्रबंधन ने अस्थाई रूप से FRI में घूमने जाने वाले पर्यटकों पर रोक लगा दी है।
मुख्य बिंदु
फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (FRI) घूमने जाने वालों पर लगी रोक
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित FRI वन अनुसंधान संस्थान में घूमने जाने वाले पर्यटकों पर प्रबंधन द्वारा अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई है। बता दें, कि FRI में प्रतिदिन 500 से 700 के बीच पर्यटक घूमने जाते हैं, जबकि वीकेंड और छुट्टी के दिन ये संख्या और भी बढ़ जाती है। फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट देहरादून घूमने आने वालों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में प्रबंधन समिति के इस निर्णय से पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है।
पढ़िए ये भी- FRI में रजत जयंती उत्सव की तैयारियां जोरों पर, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था के चलते FRI बना नो एंट्री जोन
फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट के कुल सचिव विकास सिंह राणा ने इस संबंध में में आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते FRI में पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा। लेकिन पूर्व अनुमति के चलते शैक्षणिक भ्रमण जारी रहेगा।
पढ़िए ये भी- रुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
आदेश की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई
फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट की ओर से जारी आदेश में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसके पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। ऐसे में, हाल ही में कई सुरक्षा कर्मचारियों को हटाए जाने की कार्रवाई से इस फैसले को जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर कुलसचिव विकास राणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। जिसके चलते सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े इन परिवर्तनों के तहत यह निर्णय लिया गया है।
big news21 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, कार और ई-रिक्शे की टक्कर में 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर
big news24 hours agoमुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा, क्या सरकार में होने जा रहा कोई बड़ा फेरबदल ?, अटकलों का बाजार गर्म
big news23 hours agoरामनगर में बाघ ने व्यक्ति को बनाया निवाला, घंटों बाद जंगल से अधखाया शव हुआ बरामद
Uttarakhand18 hours agoदून पुलिस की सराहनीय पहल, वरिष्ठ नागरिकों से सम्पर्क कर हाल जाना और साइबर अपराधों से बचने के लिए किया जागरूक
Chamoli1 hour agoचमोली में सेरा गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर ही मौत
Trending21 hours agoश्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, नंदा राजजात यात्रा 2026 पर बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा……..
Haridwar19 hours ago‘ध्वज वंदन समारोह’ में शामिल हुए सीएम धामी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री, कहा- देवभूमि के मूल स्वरूप को बचाने के लिए सरकार कर रही काम
Dehradun18 hours agoDEHRADUN: जर्जर स्कूलों पर प्रशासन सख्त, CM के आदेश से 76 भवन ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित






































