Dehradun
देहरादून: प्रेमनगर में निर्माणाधीन भवन में मजदूर दंपती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस…

देहरादू/ प्रेमनगर। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन भवन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मजदूर दंपती के शव कमरे के भीतर फंदे पर लटके मिले। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए प्रेमनगर थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान भास्कर लाल (28) और उनकी पत्नी जनिक गौड़ (26) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के निवासी थे। भास्कर लाल पिछले डेढ़ महीने से ग्राफिक एरा अस्पताल के पास बन रहे एक भवन में मजदूरी कर रहे थे। वह पत्नी के साथ उसी भवन में मजदूरों के लिए बने कमरे में रह रहे थे।
रविवार सुबह करीब 9 बजे तक जब दोनों बाहर नहीं आए, तो साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव कमरे में लगे एक पाइप से फंदे पर लटके मिले।
पुलिस ने तुरंत दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद कराया जाएगा।
एसओ मोहन सिंह के अनुसार, दंपती का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों कम बातचीत कर रहे थे। उन्होंने किसी साथी मजदूर को भी किसी समस्या के बारे में नहीं बताया। निर्माणाधीन भवन के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पूरे मामले की सतर्कता से जांच की जा रही है ताकि अगर कोई साजिश या दबाव जैसी बात हो तो वह भी सामने लाई जा सके।
#PremnagarIncident #LaborerCoupleDeath #SuspiciousSuicide #UnderConstructionBuilding #DehradunNews
Dehradun
Harela parv: 7 लाख पेड़! उत्तराखंड के हरेला पर्व ने रचा रिकॉर्ड, जानिए कैसे ?

देहरादून (Harela parv): उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा और प्रकृति से गहरा जुड़ाव रखने वाला हरेला पर्व अब सिर्फ परंपरा का हिस्सा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस साल हरेला पर पूरे उत्तराखंड में कुछ ऐसा हुआ….जिसने इतिहास रच दिया और हर व्यक्ति को हरियाली के प्रति अपने दायित्व की याद दिला दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई ऊँचाइयों पर पहुँचाते हुए इसे “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” जैसे गहरे और संवेदनशील संदेश से जोड़ा।
देहरादून में खुद पौधारोपण कर मुख्यमंत्री ने इस मुहिम की शुरुआत की। खास बात यह रही कि इसे केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि हर गाँव, शहर, स्कूल और मोहल्ले को इस हरित महोत्सव का हिस्सा बनाया गया। प्रदेश के सभी 13 जिलों में हजारों जगहों पर एक साथ पौधे लगाए गए।
7 लाख से ज्यादा पौधे लगाए
आंकड़ों की मानें तो इस अभियान के तहत अब तक पूरे उत्तराखंड में 7 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। यह किसी एक पर्व पर उत्तराखंड में हुआ सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान बन गया है। लेकिन इस पहल की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि उसमें छुपी आस्था, ज़िम्मेदारी और लोगों की भागीदारी में है।
जन-जन की भागीदारी से बना उत्सव
हरेला पर्व के इस विशेष अभियान में वन विभाग, जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संगठन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, महिला समूह और युवाओं ने खुलकर हिस्सा लिया। हर हाथ में कुदाल और हर दिल में हरियाली के सपने के साथ लोगों ने पौधे लगाए, और इस पर्व को सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि एक संकल्प में बदल दिया।
हरियाली, उम्मीद और आस्था का प्रतीक
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला अब केवल सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। उन्होंने इस पर जोर दिया कि राज्य सरकार विकास और आस्था, दोनों के बीच संतुलन बनाकर चल रही है और पर्यावरण संरक्षण उसकी प्राथमिक नीतियों में शामिल है।
जो पौधे आज लगाए जा रहे हैं…वे सिर्फ पेड़ नहीं हैं, बल्कि आने वाले कल के लिए हरियाली, उम्मीद और सतत विकास के बीज भी हैं। यही बीज एक हरित, स्वच्छ और संवेदनशील उत्तराखंड की नींव रखेंगे, जहाँ प्रकृति के साथ सच्चा प्रेम ही असली विकास का रास्ता दिखाता है
Dehradun
उत्तराखंड तकनीकी विवि की नई कुलपति बनीं Dr. Tripta Thakur, जानिए प्रोफाइल

देहरादून: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय को नई कुलपति मिल गई हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने डॉ. तृप्ता ठाकुर (Dr. Tripta Thakur) को कुलपति नियुक्त किया है।
डॉ. ठाकुर इस समय राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), फरीदाबाद में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं। अब वह उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगी।
उनकी नियुक्ति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2005 की धारा‑9 के अंतर्गत की गई है। डॉ. तृप्ता ठाकुर का कार्यकाल तीन वर्ष या आगामी आदेश तक मान्य रहेगा।
राजभवन, उत्तराखंड से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षाविदों में इस नियुक्ति को लेकर सकारात्मक माहौल है…और सभी को नई कुलपति से नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद है।
Dehradun
Government Employee Rules: जमीन या टीवी खरीदने से पहले अफसर को देनी होगी खबर! नया फरमान जारी

देहरादून: Government Employee Rules उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए अब ज़मीन खरीदने या 5000 रुपये से अधिक की कोई भी बड़ी ख़रीदारी करने से पहले अपने विभागाध्यक्ष को जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की ओर से इस बारे में सभी प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त, विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2022 के सख़्त पालन के निर्देश दिए गए हैं।
इसके तहत, कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने नाम या परिवार के नाम से ज़मीन तभी खरीद सकेगा, जब वह पहले अपने अधिकारी को इसकी जानकारी देगा। यही नहीं, अगर कोई सरकारी कर्मचारी टीवी, फ्रिज, एसी या अन्य चल संपत्ति खरीदना चाहता है, जिसकी क़ीमत उसके एक महीने के वेतन या 5000 रुपये (जो भी कम हो) से ज़्यादा है, तो इसके लिए भी उसे पहले अपने अफसर को सूचित करना होगा।
हर पांच साल में देनी होगी संपत्ति की जानकारी
नियमावली के मुताबिक, हर सरकारी कर्मचारी को नियुक्ति के समय और फिर हर पांच साल में अपनी अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा देना होगा। अगर विभाग चाहे, तो कर्मचारी से किसी भी समय उसकी चल और अचल संपत्ति का विवरण माँगा जा सकता है। इस विवरण में यह भी साफ़ करना होगा कि संपत्ति किस तरह अर्जित की गई है।
मुख्य सचिव ने साफ़ कर दिया है कि अगर कोई कर्मचारी बिना सूचना के इस तरह की संपत्ति खरीदता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और उस पर कार्रवाई हो सकती है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…