Trending
हिमाचल प्रदेश में तबाही: एक ही रात में 15 जगह फटे बादल, 18 लोगों की अब तक चली गयी जान !

मंडी/धर्मशाला/शिमला: हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात को भयंकर बारिश और बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही मच गई। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में हुआ जहां 17 जगह बादल फटे। कुल्लू और किन्नौर में भी एक-एक जगह बादल फटा। पूरी रात बारिश, बाढ़ और ब्यास नदी के उफान ने मंडी जिले को बुरी तरह प्रभावित किया।
इस तबाही में कुल 18 लोगों की जान चली गई है…जिनमें 16 मौतें मंडी में हुईं। अभी भी 33 लोग लापता हैं और दर्जनों घायल हैं। राहत-बचाव टीमों ने अब तक 332 लोगों को सुरक्षित निकाला है। मंडी जिले में 24 घर और 12 गोशालाएं बर्बाद हो गई हैं…जबकि 30 मवेशियों की मौत हुई है।
थुनाग के कुकलाह गांव में रात को बादल फटने से आई बाढ़ में करीब 24 लोग बह गए। इनमें से 9 के शव मिल चुके हैं, 21 अब भी लापता हैं। गोहर के स्यांज में भी दो घर बहे और नौ लोग लापता हो गए, जिनमें से दो के शव मिल चुके हैं।
करसोग में नेगली पुल के पास चार लोग लापता हैं और एक का शव मिल गया है। कुल्लू, करसोग, धर्मपुर, गोहर, सुजानपुर जैसे कई इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है। मंडी के पंडोह बाजार में जल भराव के चलते रात में ही लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
एनडीआरएफ की टीमों ने करसोग, केलोधार, टिकरी, करसोग कॉलेज और अन्य जगहों से कई लोगों को सुरक्षित बचाया। भारी बारिश की वजह से सड़कें टूट गई हैं, पुल बह गए हैं और बिजली-पानी की व्यवस्था चरमरा गई है।
कांगड़ा और कुल्लू में उड़ानें रद्द हो गईं। गगल एयरपोर्ट पर सिर्फ एक फ्लाइट ही उतर पाई। भुंतर एयरपोर्ट की सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।
हमीरपुर के सुजानपुर में भी ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से 51 लोग फंस गए थे जिन्हें करीब 5 घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू किया गया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक ही रात में राज्य को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के किनारे न जाएं और सावधानी बरतें।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में छह दिनों तक बारिश जारी रह सकती है, जिसमें से चार दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
फिलहाल राज्य की 406 सड़कें बंद हैं और 171 पानी की स्कीमें ठप हो गई हैं। 1500 से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
सरकार और राहत एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं…लेकिन हालात गंभीर हैं। लोगों से अपील है कि सुरक्षित जगह पर रहें और प्रशासन की सलाह मानें।
#HimachalCloudburst #HimachalRainDisaster #MandiFlashFloods
Festival
धनतेरस पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त ?, जानें कैसे करें लक्ष्मी-कुबेर की पूजा

आज देशभर में धूमधाम से धनतेरस देशभर में मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी है। इस बार धनतेरस बेहद ही खास मुहूर्त में है। आज ब्रह्म योग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। जो आर्थिक प्रगति और भाग्यवृद्धि के लिए अत्यंत अनुकूल माने गए हैं। खास बात ये है कि इस काल में की गई पूजा पूर्ण रूप से सफल मानी जाती है।
धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त
आज खरीददारी के तीन मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर 10 बजकर 33 मिनट, दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त ?
धनतेरस पर आज पूजा का शुभ समय शाम 6 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 56 मिनट तक है। इसके साथ ही सिंह लग्न में पूजा का शुभ समय देर रात एक बजकर 27 मिनट से लेकर कल सुबह तीन बजकर 41 मिनट तक है।
ऐसे करें लक्ष्मी और कुबेर की पूजा
धनतेरस के अवसर पर सुबह उठकर विधि-विधानपूर्वक मंदिर साफ कर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करें। आज शाम के समय एक दीपक को तेल से भरकर प्रज्वलित करें। इसके बाद, फूल-माला, धूप, कपूर आदि से विधि-विधान से मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करें। इसके बाद अपने घर के द्वार पर अन्न के ढेर पर एक दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक रातभर जलते रहना चाहिए। इसे बुझने ना दें।
Festival
20 या 21 अक्टूबर दिवाली की डेट को लेकर खत्म कन्फ्यूजन, इस मनाया जाएगा त्यौहार

हिंदू व्रत, पर्व और त्योहारों को लेकर बीते कुछ समय से असमंजस की स्थिति बन रही है। दीवाली को लेकर भी ऐसी ही असमंजस की स्थिति इस बार बन रही है। जिस कारण लोग परेशान है कि 20 अक्टूबर या 21 अक्टूबर आखिरकार दिवाली का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा।
20 या 21 अक्टूबर कब है दिवाली ?
दिवाली को लेकर बन रही असमंजस की स्थिति में हरिद्वार के पुरोहितों और ज्योतिषविदों ने स्थिति को साफ करते हुए बताया है कि (diwali date 2025) दिवाली किस दिन मनाई जाएगी। धर्मनगरी हरिद्वार के पुरोहितों और ज्योतिषविदों के मुताबिक जिस वर्ष प्रतिपदा का मान अधिक होता है उस दिन अमावस्या और प्रतिपदा युक्त दीपावली होती है और उसी दिन दिवाली मनाई जाती है।

उत्तराखंड में 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली
धर्मनगरी हरिद्वार के पुरोहितों और ज्योतिषविदों के सर्वसम्मत मत के मुताबिक इस बार दिवाली 21 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। 21 अक्टूबर को दिवाली पूजन किया जाएगा। हरिद्वार के विद्वानों का कहना है कि इस बार दीपावली अमावस्या और प्रतिपदा युक्त होगी। ऐसा संयोग कभी-कभी आता है जब तिथियों के मान में भिन्नता के कारण मतभेद होता है। लेकिन 21 अक्टूबर को ही दिवाली पूजन करना शुभ होगा।

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक इस बार दीवाली की पूजा 21 अक्तूबर को सूर्य अस्त के बाद 2 घंटे 24 मिनट तक किया जा सकता है। ऐसे में लोग दिवाली पूजन रात 8 बजकर चार मिनट तक कर सकते हैं। इसमें भी शाम 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात आठ बजकर तीस मिनट तक लाभ की चौघड़िया में लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है जो कि शुभ रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गृहस्थ लोग 21 अक्तूबर को पूजन करेंगे।
Festival
दिवाली से पहले बार-बार दिखाई दे रही हैं ये चीजें, तो समझिए खुलने वाली है आपकी किस्मत

त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है और दिवाली की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दीवाली से पहले कुछ चीजों का दिखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इन दिनों अगर कुछ चीजें आपको बार-बार दिखाई दे रही हैं तो वो आपको लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत देती हैं।
दिवाली से पहले ये चीजें दिखने से खुल जाएगी आपकी किस्मत
दिवाली से पहले लोग कई दिनों पहले से ही सफाई में जुट जाते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि साफ-सफाई से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर ऐसे में आपको घर की सफाई करने के दौरान मोर पंख मिलता है तो ये एक शुभ संकेत है। ये मां लक्ष्मी के आपके घर में आगमन का संकेत देता है। ऐसी मान्यता है कि मोरपंख मिलने का अर्थ ये माना जाता है कि घर के सदस्यों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाली है।

ये जानवर दिखना है बेहद शुभ
दिवाली से पहले कुछ जानवरों का घर आना या घर के आसपास देखा जाना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। जिसमें उल्लू, छिपकली, छछूंदर या काली चींटी शामिल हैं। अगर इऩमें से कुछ भी आपके घर आते हैं या आसपास देखे जाते हैं तो इसे मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने के रूप में देखा जाता है। अगर इन दिनों में रोजाना आपके घर के बाहर गाय आती है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको गौ माता को रोटी जरूर खिलानी चाहिए।

सपनों में ये दिखना है अच्छा संकेत
diwali से पहले कुछ दिनों में आने वाले सपने भी खास संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर दीवाली से पहले सपने में शंख, ऊं या फिर देवी-देवताओं के दर्शन होना बेहद ही शुभ संकेत है।

इसके साथ ही अगर आप सपने में कोई मंदिर देखते हैं या फिर खुद को किसी मंदिर में जाते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि दिवाली पर आपके घर धन की देवी मां लक्ष्मी आने वाली है। आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
   Accident2 years ago Accident2 years ago- सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 
   Breakingnews2 years ago Breakingnews2 years ago- देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत। 
   Uttar Pradesh5 years ago Uttar Pradesh5 years ago- उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र…. 
   Haryana2 years ago Haryana2 years ago- नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 
   Breakingnews3 years ago Breakingnews3 years ago- बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल। 
   Crime2 years ago Crime2 years ago- पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- 23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित….. 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं….. 































































 
										 
										 
										 
										 
										 
										 
										 
										